गांव में किसी का सर्टिफिकेट नहीं बना है, कृपया मदद करें

ग्राम सोना मटका, पंचायत चीनामेटपल्ली, मंडल बियारपुरम, जिला अलुर सीतारामराजू, आंध्र प्रदेश से सोडी लक्ष्मण जी बता रहे हैं वहां 60 घर हैं जो छत्तीसगढ़ से आकर सोना मटका गांव में घर बना कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। वहां किसी का कास्ट सर्टिफिकेट नहीं बना है नहीं होने के कारण बच्चों को आगे पढ़ाई करने में बहुत परेशानी हो रही है इसके लिए उन्होंने शिकायत किए हैं लेकिन अभी तक कास्ट सर्टिफिकेट नहीं बना है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर:7901060577.

Posted on: Nov 06, 2022. Tags: ALURSITARAMRAJU AP BIYARPURAM BULTOO CASTE CERTIFICATE PROBLEM RADIO VALASA

गाँव में हैंडपंप नहीं लगा हैं लोगों को झरना का पानी पीना पड़ता हैं कृप्या मदद करे...

ग्राम-शोरुम द्वारा,पंचायत-नागेलसर,ब्लाक-जगदलपुर,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़)से सुकरू बता रहे है|की गाँव से कुछ दूर 4 घर के परिवार बचे हैं| उनको पिने की पानी का दिक्कत होता है,आपने घर से 3 किमी दूर झरना का पानी पीते हैं|इसके लिए उन्होंने सरपंच व सचिव से आवेदन किये पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है,इसीलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिया गया नुम्बरो पर बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करे|संपर्क@7587242327.कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Nov 05, 2022. Tags: BASTAR CG PROBLEM SHORUMDVARA WATER

75 परिवार पानी की समस्या से परेशान हैं, नल जल योजना का लाभ दिलाने के लिये मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-एयरकुंड, ब्लॉक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से नरसिंह बता रहे हैं, उनके गांव में नल जल की व्यवस्था नहीं है, पानी के लिये दिक्कत होती है, दूर से पानी लाना पड़ता है, उनका कहना है गांव में नल जल लग जाने से लोगों को पानी की सुविधा होगी। इसके लिये उन्होंने ग्राम पंचायत में शिकायत किया है, लेकिन अभी तक काम नहीं हुआ है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि नल जल योजना का लाभ दिलाने के लिये मदद करें। सीईओ@7052481849. संपर्क नंबर@7587041246.——————————————————————————————————————-
Narsingh from Gram Panchayat-Airkund, Block-Lohandiguda, District-Bastar (Chhattisgarh) is telling that there is no tap water system in his village, there is a problem for water, water has to be brought from far away, he says in the village. With the installation of tap water, people will have access to water. For this, he has complained to the Gram Panchayat, but the work has not been done yet, so he is appealing to the colleagues of CGNet to help in getting the benefit of the Nal Jal Yojana. CEO@7052481849. Contact no.@7587041246.——————————————————————————————————————-
గ్రామపంచాయతీ-ఎయిర్‌కుండ్, బ్లాక్-లోహందీగూడ, జిల్లా-బస్తర్ (ఛత్తీస్‌గఢ్)కి చెందిన నర్సింహ తన గ్రామంలో కుళాయి నీటి వ్యవస్థ లేదని, నీటి సమస్య ఉందని, చాలా దూరం నుండి నీటిని తీసుకురావాలని అతను చెప్పాడు. గ్రామంలో కుళాయి నీటి ఏర్పాటుతో ప్రజలకు నీటి వసతి ఉంటుంది. దీని కోసం గ్రామపంచాయతీకి ఫిర్యాదు చేసినా ఇంకా పనులు జరగకపోవడంతో నల్ జల్ యోజన సద్వినియోగం చేసుకునేందుకు సహకరించాలని సీజీ నెట్ సహచరులకు విజ్ఞప్తి చేశారు. CEO@7052481849. కాంటాక్ట్ నెం.@7587041246.

Posted on: Nov 04, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM WATER

गांव में कोई सिंचाई का साधन नहीं है, कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत हराकोडल, ब्लॉक लोहंडीगुड़ा जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से ग्रामीण बता रहे हैं अबूझमाड़ से लगा हुआ क्षेत्र है। पहाड़ी क्षेत्र है वहां सिंचाई का कोई साधन नहीं है बरसात के बारिश में खेती कर पाते हैं। किसानों को जो सरकार से योजना मिलता है उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्योंकि उन किसानों तक सूचना नहीं मिल पाती है। कोई भी खेती करने से कोई भी खाद नहीं डालते हैं। और देशी बीज रखते है। उनका कहना है कि किसानों को खेती कर रहे हैं कि ट्रेनिंग दिया जाए किसी संस्था के माध्यम से तो किशन और जागृत हो सकते हैं। और अच्छे से खेती किसानी कर सकते हैं।

Posted on: Nov 04, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM WATER

गांव में पानी की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें

हेमलाल सेठिया, ग्राम पंचायत अलनार, ब्लाक लोहांडीगुड़ा, जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है। लोगों को पानी के लिए दूर जाना पड़ता है। गांव में बोर खुदवाए हैं लेकिन पानी नहीं निकलता है। नदी से पानी लाकर पीते हैं। उनका कहना हैं की दूर में बोर खुदवा के पाइप से घर घर नल लगा सकते हैं। इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत में आवेदन आमंत्रित किए हैं लेकिन अभी तक नहीं बना हैं। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के नल लगवाने में मदद करें। संपर्क नंबर@9644609707.

Posted on: Nov 04, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »