डोकरी मजा ले ले न, डोकरी मजा ले ले न...बीजापुर बुल्टू रेडियो गीत -
जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से शिव विश्वकर्मा के साथ अबलेश हैं जो एक बुल्टू रेडियो पर एक गीत सुना रहे हैं:
डोकरी मजा ले ले न डोकरी मजा ले ले न-
मजा ले ले दाऊ दादा कर्मा बदरिया मजा ले ले-
बीजापुर में बुल्टू रेडियो कार्यक्रम आ गया हैं-
गाँव-गाँव पारा-पारा करते हैं रेडियो कार्यक्रम-
लोगो की समस्याओ को सुनाने ये निकला हैं-
डोकरी मजा ले ले न डोकरी मजा ले ले न...
Posted on: Jan 28, 2018. Tags: SHIV VISHWAKARMA SONG VICTIMS REGISTER
चल तो गुहिया रे आमा बगीचा...गीत
ग्राम-गुडेफल, पंचायत-दमकासा, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुनील कुमार और शिवराज एक गीत सुना रहे है:
चल तो गुहिया रे आमा बगीचा-
जुलू हम जुलुम रे पका को खिलाबो-
कच्चा को फेकाबो चल संगिया चल रे-
चल तो गुहिया रे आमा बगीचा...
Posted on: Jan 24, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR SHIVRAJ VICTIMS REGISTER
भोपाल: अनशनरत दिव्यांगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, आन्दोलन जारी रखने का निर्णय...
भोपाल से शिवकुमार बता रहे है कि आज मध्यप्रदेश के दिव्यान्गों के आन्दोलन का 27 वां दिन था और इसमें तीन दिन का आमरण अनशन और क्रमिक 17 दिन की भूख हड़ताल शामिल है. वे बता रहे हैं कि आज पुलिस ने हमारे आन्दोलन को खतम करने के लिए हम लोगो को गिरफ्तार करके गांधी नगर जेल ले गई और फिर छोड़ दिया फिर भी उनका आन्दोलन रुकने वाला नही है चाहे 27 से 54 दिन क्यों न हो जाये हमारा आन्दोलन ऐसा ही चलता रहेगा और सरकार से हम कामना करते है कि सरकार हमारी मांगो को सुनेगी अगर नही सुनेगी तो हम लोग ऐसे ही धरना प्रदर्शन और आन्दोलन जारी रखेंगे. शिवकुमार@9713884284
Posted on: Jan 15, 2018. Tags: SHIVKUMAR SONG VICTIMS REGISTER
जय हो छत्तीसगढ़ प्रदेश, जय हो जय हो भारत देश...देशभक्ति कविता-
ग्राम-अमनिया, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से शिवराम धुर्वे एक देशभक्ति कविता सुना रहे है :
जय हो छत्तीसगढ़ प्रदेश, जय हो जय जय भारत देश-
इसके उत्तर में नर्मदा, दक्षिण में इन्द्रावती नदी है-
राजिम में राजीव लोचन दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी देवी-
मल्हार की जगह बहुत प्रसिद्ध है-
छत्तीसगढ़ प्रदेश सुप्रसिद्ध है-
36 ठन महामाया अऊ देवेश्वरी प्रसिद्ध है-
डोंगरगढ़ में बमलेश्वरी प्रसिद्ध है-
देवभोग अत्यंत प्रसिद्ध है जहां रत्नों की खान है-
वहाँ छत्तीसगढ़ की शान है...
Posted on: Jan 12, 2018. Tags: SHIVRAM DHURWE SONG VICTIMS REGISTER
भोपाल में दृष्टिहीन बेरोज़गारों की भूख हड़ताल 20 दिन से जारी, सरकार उनकी बात नहीं सुन रही...
नीलम पार्क, भोपाल (म.प्र.) से शिवकुमार रावत बता रहे है कि दृष्टिहीन बेरोजगार संगठन संघर्ष समिति के तत्वाधान में युवाओं द्वारा 23 सूत्रीय मांग को लेकर नीलम पार्क भोपाल में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है | युवाओं को नौकरी पर केन्द्रीयकृत भर्ती किया जाए एवं बैकलॉग पूरा किया जाए तथा बस किराये में छूट दी जाए. साथ ही महिलाओं हेतु छात्रावास आदि संगठन की मुख्य मांगे हैं | आज भूख हड़ताल का 20 वां दिन है उनका कहना है कि इतने प्रदर्शन के बाद भी सरकार गूंगी-बहरी हो गयी है ध्यान नहीं दे रही है|गैस त्रासदी पीड़ित साथी आये और समर्थन दिया| इसलिए वे साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से समर्थन की अपील कर रहे है: शिव कुमार रावत@9713884284.

