हसवाकर कर दो पस्त पस्त, मै बात बताऊ मस्त मस्त...हास्य कविता
ग्राम-सिवनी, मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कांता शर्मा एक हास्य कविता सुना रहे है:
हसवाकर कर दो पस्त पस्त, मै बात बताऊ मस्त मस्त-
रिश्तों में साली, खाने में थाली चाय की प्याली, शहरोँ में नाली-
रंगों में काली बगिया में माली, देने में गाली मै बात बताऊ, सख्त सख्त-
पहनने में पैजामा रिश्ते में मामा, अनाज में सामा नामों में रामा-
फलों में आमा सुबह और शामा, करता है सूरज गस्त गस्त
मैं बात बताऊ मस्त मस्त-
आदर में आप सूटिंग में नाप, रिश्ते में बाप, उद्दण्ड को श्राप दोषों में पाप
मैं बात बताऊ मस्त मस्त...
Posted on: Apr 18, 2018. Tags: KANTA SHRAMA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के घरेलू उपाय...
ग्राम-रहंगी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा आज हम सभी को उच्च रक्तचाप नाशक घरेलू उपाय की जानकारी दे रहे है| सामग्री इस प्रकार है: अनार दाना, पीपल, सोठ, काला नमक, भुनी हींग,अर्जुन छाल का चूर्ण में निम्बू शहद मिलाकर घोट कर रख ले इसकी या तो गोली बना ले या फिर चूर्ण रूप में रखे. सुबह शाम 5 ग्राम मात्रा जल के साथ नियमित सेवन करने से उच्च रक्तचाप नियंत्रित हो जाता है| इसके साथ ही जटा माशी की चूर्ण की एक चम्मच दो बार नियमित सेवन करना लाभकारी सिद्ध होता है. ये वनस्पतियाँ हम सभी के आसपास पाई जाती हैं और इसमें कोई अधिक खर्च नहीं है. वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा@ 9893327457.
Posted on: Apr 15, 2018. Tags: CHANDRAKANT SHRAMA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: पेट के रोग के नुस्खे...
ग्राम-रहंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेरी (छत्तीसगढ़) से वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा आज हम सभी को पेट से सम्बंधित रोगों को एवं कब्ज दूर करने का अत्यंत लाभकारी नुस्खा बता रहे है जिसे हम अपने आसपास पाए जाने वाले वनस्पतियों से स्वयं ही घर में बना सकते हैं . छोटी हरड़, पिपली, काला नमक, निसोथ, सोठ सबको 100-100 ग्राम मिलाकर कूटकर महीन बना कर सुरक्षित कांच की शीशी में भरकर रख दे. रात को सोते समय एक-एक चम्मच बनाया हुआ चूर्ण कुनकुने पानी के साथ ले. इससे पेट भी साफ़ रहेगा तथा पेट के रोग कब्ज जैसे रोग से भी राहत मिलेगी. वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा@9893327457
Posted on: Apr 14, 2018. Tags: CHANDRKANT SHRAMA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: अंग्रेजी चिकित्सा नही थी तब लोग प्रतिदिन सुबह प्राणायाम, योग कर स्वस्थ रहते थे...
तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रामावतार आर्य बता रहे हैं कि पूर्व माध्यमिक शाला ग्राम-भरेली में 1 से 5 अप्रैल तक 5 दिवसीय निःशुल्क प्राणायाम शिविर का आयोजन किया गया था जिसमे बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए हैं और योग का लाभ ले रहे हैं, वे कह रहे हैं देश में जब अंग्रेजी चिकित्सा नही थी तब लोग प्रतिदिन सुबह प्राणायाम, योग कर स्वस्थ रहते थे ये उनकी दिनचर्या में शामिल था लेकिन समय के सांथ ये ज्ञान विलुप्त होता जा रहा है और आज बुजुर्ग ही नही बच्चे और जवान भी कम उम्र में रोग से ग्रसित हो जाते हैं, इसलिए योग कर खुद को निरोग रखिये, इस तरह के कार्यक्रम सभी तरफ किये जाने की ज़रुरत है| रामअवतार आर्य@8319367789.
Posted on: Apr 05, 2018. Tags: RAMAWATAR ARYA SONG VICTIMS REGISTER
ब्लॉक बोड़ला कबीरधाम जिला छत्तीसगढ़ में निःशुल्क प्राणायाम शिविर 11 से 15 मार्च 2018 तक...
ग्राम-सिंघरी, ब्लॉक-बोड़ला, जिला-कबीरधाम(छत्तीसगढ़) से रामाचार्य आर्य बता रहे हैं कि पतंजलि योग पीठ समिति हरिद्वार के मार्गदर्शन में सिंघरी गांव में 5 दिवसीय नि:शुल्क प्राणायाम शिविर प्रारंभ हो चुका है जो 11-03-18 से 15-03-2018 तक रहेगा | रात्रिकालीन आरोग्य सभा में किसानो, मजदूरों, बच्चों, बूढ़े, सभी को आयोग्य बनाने, शिविर में उनके विचरो में शुद्धता लाने, खान पान रहन-सहन में उच्चता, पवित्रता लाने और योग कर निरोग रहने संबंधी जानकारी दी जाएगी| उसके बाद सुबह 5:30 बजे से 7:30 तक आरोग्य सभा और आमंत्रण रैली कर नशा मुक्ति पर लोगों को संदेश दिया जाएगा| वे बता रहे हैं कि नशा नाश का मूल है यह समाज को नष्ट कर देता है. रामाचार्य आर्य@8319367789.
