पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने बच्चों को नक्सली संगठन में शामिल करने की मांग की थी, फिर डर से गा
नगर पंचायत भानुप्रतापपुर (तसरी पारा) जिला-कांकेर (छतीसगढ़) से सरिता नेताम जी बात कर रहे हैं इनके गाँव देवार खेड़ा में नक्सलियों ने बच्चों को नक्सली संगठन में शामिल होने के लिए मांग मांग कियें थे| अगले दिन उन्होंने डर से गाँव छोड़कर भानुप्रतापपुर आकर बस गए| इस दौरान इनके घर, फसल, जानवर, खेत सब कुछ छोड़कर भाग आए| अब इनके पास रहने व कमाने को कुछ भी नहीं है| सरकार के द्वारा जमीन व 90 हजार रुपये मिलने की बात हुई थी किन्तु सिर्फ 9 हजार रुपये ही कलेक्टर द्वारा मिले| इनकी मांग है बाकी जो पैसा मिलना था वह मिल जाता तो कोई काम धंधा शुरू कर पाते |
Posted on: Feb 19, 2022. Tags: BASTAR BHANUPRATAPPUR CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: सलवा जुडूम के कारण घर छोड़ कर आना पड़ा...
ग्राम-कनाई गुड़ा, जिला-बीजापुर बस्तर (छत्तीसगढ़) से रानी ध्रुव बता रहे हैं कि उन्होंने लगभग 15 साल पहले नक्सलियों के डर से बीजापुर आ गए थे| इनका आगे कहना है कि उस समय सलवा जुडूम की समस्या थी और लोगों को मारा-पीटा जा रहा था| इस डर से इन्होंने कनाईगुड़ा से अपना गाँव छोड़कर बीजापुर आकर बस गए| इन्हे सरकार के द्वारा रहने के लियर जमीन व खाने को राशन मिल रहा है और किसी भी प्रकार की कोई भी सुविधा नहीं मिल पाई|अब मेहनत मजदूरी करके जीवन गुजार रहे हैं| बिजली है किन्तु बहुत दीन तक गुल रहती है|कृपया सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में इनकी मदद करें|संपर्क नंबर@97708 76812.
Posted on: Feb 19, 2022. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : नौकरी खत्म होने के बाद कुछ नहीं है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-छिंदगुर, पोस्ट-कोलेन, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) उदय सिंग ठाकुर पिता पितरिवाश ठाकुर जी बता रहे हैं इनके गाँव में नक्सली लोगों द्वारा गाँव के लोगों को बार-बार मीटिंग बुलाते थे| इस मीटिंग मे न जाने या लेट करने पर डराया जाता था| जो गाँव के मुखिया लोगों को ज्यादा टारगेट में रखकर तंग करते थे| मीटिंग में बताया जाता था की गाँव में स्कूल ना बने, बड़ा बिल्डिंग मत बनाने दो , इस तरह से सबको बताकर समझते थे| इस कारण बहुत से लोग गाँव से भागकर दूसरे जगह आ गए और वापस जा भी नहीं सकते| नौकरी खत्म होने के बाद खेत भी नहीं है खेती के लिए| अधिक जानकारी के लिए| संपर्क नंबर@9131944543.
Posted on: Feb 18, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA DISPLACED MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सली संगठन में काम करते थे, 2013 आत्मा समर्पण कियें...
ग्राम-नेलनार,जिला-नारायणपुर(छतीसगढ़) से बिसेन जूरी पिता मंगलूराम जूरी नक्सली संगठन में काम करते थे| उन्हें पुलिस ने पकड़कर लायें थे और उन्हें आत्मा समर्पण कर दी उन्हें अपना गाँव 2013 को छोड़ना पड़ा और शांतिनगर में रहने लगे इसको नैकारी नही मिला है|सरकारी तरफ से 30,000 मिला था|और अभी तक कुछ सविधा नहीं मिल पाया है| एक छोटा सा घर में पुरा परिवार रहते हैं| मजदुर काम करके अपना गुजरा कर रहे हैं, सरकार तरफ से कुछ सुविधा नहीं मिला| कुछ सुविधा दिलाने का मदद करे संपर्क नम्बर@8778780055.
Posted on: Feb 18, 2022. Tags: CG MAOIST VICTIM NARAYANPUR VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: पिता के गिरफ़्तारी के बाद परिवार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा|
ग्राम-निबरा, पंचायत-भैंसगांव, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से दसरथ गावड़े बता रहे हैं कि उनके पिता का नाम शुक्लू था जिन्हें नक्सली समझ कर पुलिस ने गिरफ्तार किया था| शुक्लू अपने घर में अकेले कमाने वाले व्यक्ति थे, उनकी गिरफ़्तारी के बाद परिवार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा| सरकार ने उनकी कोई मदद नही की है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9406464239.
