पीड़ितों का रजिस्ट: नक्सलियों ने घर में आकर पिता जी को चाकू से मार दियें...
ग्राम-कुपरिल, पंचायत-मंडेम, तहसील-भैरमगढ़, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से विनोद कुमार कोरसा, पिता मंगलू कोरसा बता रहे है, नक्सलियों ने उनके घर वालों को 7 बजे जमा किये और उनके पिता जी को चाकू से मार दियें| 2008 में ये घटना हुआ था| उस समय घर में बहुत परेशानी हुआ| उन्हें सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशी भी नही मिला| सरकारी नौकरी मिलेगा कर के बोले लेकिन अभी तक नही मिला|अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@7587468445.
Posted on: Nov 24, 2021. Tags: BIJAPUR CG KORSA KUMAR MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER VINOD
नाम लेके मसीह ना भुलाबे...गीत-
सुषमा कुमारी झारखण्ड से एक यीशु मसीह गीत सुना रही हैं:
नाम लेके मसीह ना भुलाबे-
जिनगी कर कॉपी में नाम चढ़ाबे-
सब कुछ में जोड़ देना मोय-
बनू रे दीवाना येशु तोर प्यार में-
नाम लेके इशु ना भुलाबे...
Posted on: Nov 14, 2021. Tags: JR SONG SUSHMA KUMARI
गांव में रोड की बहुत समस्या हैं, लोगों को आने जाने बहुत परेशानी होती हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-बास्तानार नंबर 02 आयातु पारा, ब्लाक-बास्तानार, बस्तर (छत्तीसगढ़) से कुमाराम गावड़े बता रहे हैं| रोड नहीं बना हैं कम से कम दो किलोमीटर दुरी हैं जो की लोगों को आने जाने में दिक्कत होती हैं| और गाँव से किसी को बीमारी होती हैं तो हॉस्पिटल ले जाने में परेशानी होती हैं,क्योकि उनके पारा तक एम्बुलेंस नहीं आ पाती वैसे ही कई तरीका परेशानी होती हैं|उन्होंने रोड बनवाने के लिए कई बार पंचायतो में सिकायत की लेकीन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं,दिया गया नंबर पर बात कर उनकी गाँव की समस्या का निराकरण करे| सम्पर्क नंबर@7610761990, सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694.
Posted on: Nov 13, 2021. Tags: AAYATUPARA BASTANAR BASTAR CG KUMARAM GAWADE PROBLEM ROAD
स्तुति आराधना ऊपर जाती है...भक्ति गीत-
रायपुर (छत्तीसगढ़) से अनमोल कुमार चंद्राकर एक गीत सुना रहे हैं:स्तुति आराधना ऊपर जाती है-
आशीष लेकर नीचे आती है-
प्रभु हमारा कितना महान-
देखो हमसे करता है प्यार-
हालेलू हाले लू या-
स्तुति आराधना ऊपर जाती है...
Posted on: Nov 13, 2021. Tags: ANMOL KUMAR CHANDRAKAR CG RAIPUR SONG
गाँव के जंगल से गिद्ध विलुप्त होने की कहानी...
ग्राम-मोदे, ब्लॉक-भानुप्रतापपुर, जिला-उतर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से मनोज कुमार पटेल बता रहे हैं कि उनके गाँव में पहले बहुत गिद्ध हुआ करते थे, अब गाँव में गिद्ध नहीं दिखते| पहले गाँव में यदि कोई जानवर मर जाए तो गिद्ध दिख जाया करते थे, उन्हें देख बच्चे भी बहुत आनंद लिया करते थे| अब गिद्ध विलुप्त हो गये हैं, कीटनाशकों के ज्यादा उपयोग से वे विलुप्त हो गये साथ-साथ कई जानवर भी विलुप्त हो गये| अब जंगलों में केवल भालू और बंदर ही दीखते हैं| हो सकता है शिकारियों के कारण जानवर जंगलों से विलुप्त हो रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क @9479070321, 6268684544.
