रेलगाड़ी करती छुक-छुक-छुक...बाल कविता
ग्राम-कुर्केल, पंचायत-रामपुर, प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) सान्या टोप्पो और सलमा कुमारी जो तीसरी और चौथी कक्षा की छात्राएं है वे लोग एक कविता सुना रहे हैं:
रेलगाड़ी करती छुक-छुक-छुक-
लम्बू कहता रुक-रुक-रुक-
डिब्बा कहता घुस-घुस-घुस-
लम्बू चढ़ गया छुक छुक छुक-
इंजान बोला फूक फूक-फूक-फूक-
गाडी चल दी छूक-छूक-छूक-
आगे थी एक भैंस खड़ी-
गाडी से वो नहीं डरी-
गाड़ी रुक गयी छु चल-
भैंस गिर पड़ा धम-धम-
लम्बू था नटखट उतर के-
भागा टिक-टिक-टिक-
आगे जा कर पकड़ा गया-
बिना टिकट के मजा आ गया...
Posted on: Jul 12, 2018. Tags: KAVITA SAANAYA TOPPO SALAMA KUMARI SONG VICTIMS REGISTER
ऐ राधा रानी काहे बताना मोर कती आना...गीत-
जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) कुमारी हीरमन एक गीत सुना रही हैं :
ऐ राधा रानी काहे बताना मोर कती आना-
लेना सुनाना पैसा के कमाल में रखे हे परान जोड़ी रे-
ऐ कैसे तू मुझको पुकारे मै चली आऊँ नदिया किनारे-
ऐ राधा रानी काहे बताना मोर कती आना-
लेना सुनाना पैसा के कमाल में रखे हे परान जोड़ी रे...
Posted on: Jul 10, 2018. Tags: KUMARI HIRMAN SONG VICTIMS REGISTER
शेर पे सवार होक गदवा चलाईला...भक्ति गीत-
जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी निर्मला एक भक्ति गीत सुना रही है:
शेर पे सवार होके गदवा चलाईला-
लागी जयकार मोरी माई हो-
शेर पे सवार होके त्रिशूल-
चलाईला, मोरी माई हो-
लागी जयकार मोरी माई हो...
Posted on: Jul 04, 2018. Tags: BHAKTI SONG NIRMLA KUMARI SONG VICTIMS REGISTER
प्रेम की बारे में रोपे गाये हम,प्रेम की बारे में...विवाह गीत
मनीषा कुमारी, अनिता और नीलम एक्का जो ग्राम-घरगट्टी, तहसील-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से है वे लोग एक विवाह गीत सुना रहे है:
प्रेम की बारे में रोपे गाये हम प्रेम की बारे में-
प्रेम की बारे में रोपे गाये हम, प्रेम की बारे में-
दीदी ने दादा से प्रेम किया,हा हा हा हा-
प्रेम की बारे में रोपे गए हम प्रेम की बारे में...
Posted on: Jul 02, 2018. Tags: ANITA MANISHA KUMARI NILAM EKKA SONG VICTIMS REGISTER
कदम बढ़ाते जाओ जवानों कदम बढ़ाते जाओ...देशभक्ति गीत
ग्राम-गोबर्धनपुर, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से कुमारी सुभाषो एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
कदम बढ़ाते जाओ जवानों कदम बढ़ाते जाओ-
देश के हो तुम वीर सिपाही कदम बढ़ाते जाओ-
देश के हो तुम भावी सैनिक कदम बढ़ाते जाओ-
देश के हो तुम भावी नेता कदम बढ़ाते जाओ-
कदम बढ़ाते जाओ जवानों कदम बढ़ाते जाओ...
