हमारा राशन कार्ड नहीं बना है, जिससे योजनओं का लाभ नहीं मिल पाता...मदद की अपील-
ग्राम-मरसकोड़ो, पंचायत-आमगाँव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल साथ में चमरा राम वड्डे, जुगदेर वड्डे, सुकालु वड्डे बता रहे हैं की उनका राशन कार्ड 10 साल हो गया नहीं बना है, जिससे राशन नही मिलता और राशन कार्ड नहीं होने से किसी सरकारी योजना का लाभ भी नहीं मिलता, बनवाने के लिए उन्होंनें सचिव, सरपंच के पास बोले लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारीयों से बात कर समस्या का हल करने में मदद करे:सम्पर्क@8305861165, सुनील करंगा सरपंच@7587196629,सशि राठौर सचिव@7587002274, CEO@9425263888.
Posted on: Dec 26, 2019. Tags: KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
ग्रामीणों की मांग, गाँव में बने उपस्वास्थ्य केंद्र...कृपया मदद करे-
ग्राम-आमासरा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सरपंच शोमाराम हिटानी बता रहे है कि उनके गाँव से 10 किलोमीटर की दूरी पर ऐढ़खा पंचायत में उपस्वास्थ्य केंद्र है और ग्रामीणों के पास साधन नहीं होने से बीमार ग्रामीणों को पैदल चलाकर इलाज कराने के लिए जाना पड़ता है इस समस्या को लेकर जनपद में आवेदन दिया इसके अलावा लोक स्वराज अभियान में भी दिया गया परन्तु अभी तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ है| सीजीनेट स्केवर सुनने वाले साथियों से मदद के लिए अनुरोध कर रहे है अधिकारीयों को फ़ोन के माध्कृयम से संपर्पक कर गाँव में उपस्वास्थ्य केंद्र बनवाने में मदद करे: सरपंच@7067579885, सचिव@9479023981.
Posted on: Dec 25, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
गाँव पहुँच मार्ग नहीं, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे...कृपया मदद करें-
ग्राम-गुटापाल, पंचायत-गवरदंड, पोस्ट-छोटेडोंगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट साथ में मलझर, रामचरण सलाम बता रहे है, कि गांव में रोड 10-15 साल पहलें जो कच्ची सड़क बनी थी थी उसे पुनः पाकी सड़क नहीं बनाई गई, बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाने से आने जाने में भी बहुत दिक्कत होती है| इस संबध में ग्राम पंचायत और कलेक्टर के पास शिकायत भी की परन्तु उनके द्वारा भी किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई| इसलिए साथी सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि उपलब्ध नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे गांव में पक्की सड़क बन सके: CEO@9425263888, कलेक्टर@9425205669. सरपंच@7587829467, संपर्क देवप्रकाश नाग@7587159536.
Posted on: Dec 23, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM ROAD SONG VICTIMS REGISTER
5 साल हो गए नहीं हुआ मजदूरी भुगतान, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे...कृपया मदद करें-
ग्राम-कुरेनार, पंचायत-नयानार, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल
साथ में नीलावती साहू बता रहे है कि उन्होंने रोजगार गारंटी योजना में सचिव की मदद से भूमि समतलीकरण में कार्य किया जिसका मजदूरी भुगतान अभी तक नहीं हुआ, इस संबध में ग्राम पंचायत और कलेक्टर के पास शिकायत भी की परन्तु उनके द्वारा भी किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई, 5 साल हो गया लेकिन मजदूरी नही मिली| इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये अधिकारीयों के फ़ोन नंबर पर अधिक से अधिक बात कर मजदूरी भुगतान कराने में मदद करे:सचिव श्रीमती संगीता उसेंडी@7647086740, CEO@9425263888, कलेक्टर@9425205669,संपर्क नीलावती साहू@7723041392.
Posted on: Dec 22, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
शौचालय का काम अधूरा, बोलने पर कोई ध्यान नहीं दे रहे...कृपया मदद करें-
ग्राम-कुर्रेनार, पंचायत-नयानार, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट साथ स्पथानीय निवासी रसराम, नीलावती साहू, शिलों, जयावती, रामवती सलाम, अमरवती, लक्ष्मण बता रहे है कि सचिव एवं सरपंच के द्वारा बनवाया गया शौचालय अधुरा है, शौच के लिये बाहर जाना पड़ रहा और सरपंच, सचिव और ग्राम सभा में आवेदन करने कर भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे, इसलिये साथी सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सचिव श्रीमती संगीता उसेंडी@7647086740, CEO@9425263888, संपर्क नीलावती साहू@7723041392.
