हमारे गाँव में बिजली अक्सर नहीं रहती, हम लोगो की पढाई नहीं हो पाती, कृपया मदद करें...

सीजीनेट जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-किन्हारी, पंचायत तिन्वारी तहसील-अंतागढ़, जिला- कांकेर (छत्तीसगढ़) में है वहां से संगीता गावड़े बता रही हैं कि उनके गांव में बिजली की बहुत समस्या है उनके गाँव में अक्सर बिजली नहीं रहती है परीक्षा के समय बहुत दिक्क्त होती है | दिया और लालटेन का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ता है. उनका कहना है कि उनके गाँव में बिजली निर्धारित समय पर दिया जाये ताकि पढाई हो सके| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर सही समय में बिजली दिलवाने में मदद करें: C.E.O@9953924884.संगीता गावडे@9406412149.

Posted on: Jul 15, 2018. Tags: ELECTRICITY SANGEETA GAWDE SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारा का ट्रांसफॉर्मर डेढ़ महीने से जला है, बिजली न होने से बच्चो की शिक्षा प्रभावित है..

नवापारा, ग्राम पंचायत-अमाडांड, ब्लाक-खडगंवा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से बलदेव सिंह बता रहे है वार्ड क्रमांक 6 में डेढ़ महीने से बिजली का ट्रांसफ़ॉर्मर जल गया है, उसके कारण गांव में बिजली नही है, बिजली न होने पर रात में निशाचर जीवों का खतरा रहता है, बच्चो की पढाई नही हो पाती, बारिश तूफान के कारण चिमनी से भी काम करना मुश्किल होता है, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने आवेदन किया, अधिकारी बोले ठेकेदार आएगा तो सूचना देंगे, लेकिन अभी तक कोई काम नही हुआ : सरपंच@7697682443, सचिव@9926125395, C.E.O@9669899625, विद्युत् विभाग J.E.@9669899625. संपर्क@8224888232.

Posted on: Jul 08, 2018. Tags: BALDEV SINGH ELECTRICITY SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में 2013 से खम्बे गड़े है, लेकिन बिजली नहीं जलती, 2017 में दो हफ्ते जला था...

आश्रित ग्राम-धुरसी, ग्राम पंचायत-कान्दवानी, थाना-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से प्रीतराम और सुरेन्द्र कुमार यादव बता रहे है कि उनके गांव में बिजली की बहुत समस्या है 2013-14 में खम्बे गड़े है लेकिन लाईट नही जलता है 2017 में एक दो हफ्ता सिर्फ जला था उसके बाद से आज तक नहीं जला और उनसे बिजली का बिल भी माँगा जाता है |उसके लिए उन्होंने मिस्त्री को लोक सुराज में सूचना दे चुके है लेकिन कोई ध्यान नही दे रहें है| इसलिए सांथियों से अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात कर हमारी मदद करें: J.E.@9425241671, 8435500266, S.D.M@7587203092. उदय मानिकपुरी@8085182856.

Posted on: Jul 06, 2018. Tags: ELECTRICITY PRITRAM SONG SURENDRA KUMAR YADAV VICTIMS REGISTER

हमारे पारा में सौर ऊर्जा लाईट कनेक्शन दिया गया है, उससे दो घंटा भी लाईट नहीं जलता है...

पंडोपारा,ग्राम पंचायत-मोहली, ब्लॉक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ज्ञानचन्द जयसवाल बता रहे है कि पंडोपारा में 20 घर है उसमे सौर ऊर्जा का लाईट कनेक्शन 2 किलोमीटर दूर से दिया गया है उससे ग्रामीणों को 2 घंटा भी लाईट की रोशनी नहीं मिलती है| जिससे ग्रामीणों को बहुत दिक्कत होती हैं| यहाँ सौर ऊर्जा 2014 को लगा हुआ है तब से वैसे ही परेशानी है इस समस्या को लेकर आवेदन दिए थे पर कोई ध्यान नहीं दिया गया | इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद मांग रहे है कृपया मदद करें : सचिव@7697868963, क्रेडा विभाग@9826131430 विधायक @9165404561. संपर्क@9111308956.

Posted on: Jul 05, 2018. Tags: ELECTRICITY GYANCHAND JAISWAL SONG VICTIMS REGISTER

पंडो पारा में सौर ऊर्जा से सिर्फ दो घंटे बिजली मिलती है, बरसात में अधिक दिक्कत होती है...

ग्राम पंचायत-मोहली, थाना-चांदनी बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ज्ञानचंद जायसवाल बता रहे है कि उनके गांव का वार्ड क्रमांक 6 में जिसे पण्डो पारा भी कहते हैं उसमें 30 घर का बस्ती है यहाँ लाईट का सुविधा आज तक नही मिली है 2 किलोमीटर दूर में 600 वाट का सौर उर्जा प्लांट लगा दिया गया है और वहां कनेक्शन लोड नही उठाता. 2 घंटा से ज्यादा रोशनी नही जलती है बरसात के दिनों में सांप बिच्छू से परेशान रहते है. कृपया अधिकारियों को फोन कर मदद करें : क्रेडा विभाग@9826131430, विधायक@9165404561, सचिव@7697867963. सम्पर्क@7697310801.

Posted on: Jul 04, 2018. Tags: ELECTRICITY GYANCHAND JAISWAL SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »