भूमि पट्टा के लिये आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...कृपया मदद करें-

गाँव-नीलाद्रीपेटा, पंचायत-रत्नापुरम, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से पोडियम माँगा से बता रहे हैं| हम 25 सालों से यहां रह रहे हैं| छत्तीसगढ़ में हमारा जमीन नहीं होने के कारण तेलंगाना में आकर 25 सालों से रह रहे हैं| लेकिन अभी तक जमीन का पट्टा नहीं मिला है| जमीन पट्टा समस्या के लिए कलेक्टर के पास आवेदन दिये थे| लेकिन अभी तक कोई कार्यावाही नहीं हुई है| कृपया अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : कलेक्टर@9440366555, पी.ओ@9490134005. संपर्क नंबर@7893778321.

Posted on: Aug 09, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM PODIYAM NARENDRA PROBLEM TELANGANA

सालो से रह रहे लोगो को आज तक भूमि पट्टा नहीं मिला...मदद की अपील-

ग्राम-सेलमाना नगर, पंचायत-गुंडालापाडू, तहसील-मुलाकलापल्ली, जिला-भद्रादी कोठागुडेम (तेलंगाना) से सेलामन्नालु बता रहे हैं| हम काफ़ी सालों से यहां रह रहे हैं|लेकिन अभी तक जमीन का पट्टा नहीं मिला है| जमीन पट्टा समस्या के लिये अधिकारियों के पास आवेदन दिये थे| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही है| गाँव में एक आदमी के पास 3 से 5 एकड़ जमीन है| जुलाई महीना 4, 5 तारीख को इस विषय पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी| इसलिये सभी श्रोताओं से निवेदन है| दिये नंबर पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: कलेक्टर@9440366555. संपर्क नंबर@8179587353.

Posted on: Aug 09, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM NARAYANA PROBLEM TELANGANA

नारू जमा कियामता नानो...गोंडी गीत-

ग्राम-एर्राबोर, पंचायत-दंतालबोर, तहसील-पलवेंचा, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से माडवी सुनीता और माडवी लक्ष्मी अपने सखियों के साथ गोंडी गीत सुना रही हैं :
नारू जमा कियामता नानो-
रेला रेरेला रेला-
चित्रकोंडा परिता नानो-
रेला रेरेला रेला-
नानो अय्योधानी मन्नी वै नानो...

Posted on: Aug 09, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM MADVI HIRESH SONG TELANGANA

जाति प्रमाण पत्र नहीं मिलने से शिक्षा प्रभावित हो रही है...कृपया मदद करें-

ग्राम-एर्राबोर, पंचायत-दंतेलाबोर, ब्लाक-पालवेंचा, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से माडवी हिरेश बता रहे हैं| छत्तीसगढ़ के आदिवासी 2005 और 2006 से वहां रह रहे हैं| उनको जाति प्रमाण पत्र नहीं मिलता है| जिससे उन आदिवासी बच्चो को पढ़ने में दिक्कत होती है| स्कूल और कालेज में प्रवेश नहीं मिल पाता है| जिसके कारण बच्चे स्कूल छोड़कर मजदूरी करने को मजबूर हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : कलेक्टर@9440366555. संपर्क नंबर@9493065468.

Posted on: Aug 07, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM HIRESH MADAVI PROBLEM SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

नानो नानोयो, केल्लो निन्ना केल्लोन...गोंडी गीत-

गॉंव चिन्तलापाडू, पंचायत-रेगडा, तहसील-करकागूडेम, जिला भद्रादी कोत्तागूडेम राज्य तेलंगाना से नारायणा ग्रामीण आदिवासी महिलाओं के साथ गोंडी भाषा में गीत सुना रही हैं:
नानो ननोयो केल्लो निन्ना केल्लायो-
नानो ननोयो केल्लो निन्ना केल्लायो-
नानो वेय्नानो निम्माला वैय्या ननोयो-
नानो वैय्य नानो वैय्या-
नानो ननोयो भूमिबाता इल्लयो-
नानो ननोयो भूमिबाता इल्लयो...

Posted on: Jul 27, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM GONDI NARAYANA SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »