चलो भिनसारे की निदिया हो मोर महुआ उजर गए...बघेली लोकगीत
ग्राम+पोस्ट-उलहीखुर्द, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) रमेश कुमार गुप्ता एक बघेली लोकगीत सुना रहे हैं :
चलो भिनसारे की निदिया हो मोर महुआ उजर गए-
महुआ उजर गए मोर महुआ उजर गए-
सास सोवे घरमा ससुर सोवे घर मा-
चलो भिनसारे की निदिया हो मोर महुआ उजर गए...
Posted on: Feb 13, 2018. Tags: RAMESH KUMAR GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
भारत भईले आजाद का तोहू करबे सिपहिया...लोक गीत
ग्राम-करमडीहा, धरमसुल्लीपारा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संजय कुमार कुशवाहा एक लोक गीत सुना रहे हैं :
भारत भईले आजाद का तोहू करबे सिपहिया – खुब तुहू करबे जेहल भेजी देबे – भला जेलवा से है ससुरल हो – भारत भईले आजाद का तोहू करबे सिपहिया...
Posted on: Feb 13, 2018. Tags: SANJAY KUMAR KUSWAHA SONG VICTIMS REGISTER
हतवा पातर बा चुरिया मागदा छोटे-छोटे...होली गीत
ग्राम-करमडीहा धरम सुरलीपारा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संजय कुमार कुशवाहा एक होली गीत सुना रहे हैं:
हतवा पातर बा चुरिया मागदा छोटे-छोटे-
पटना शहरीया से चुरिया मगैबे-
रीवा शहर अनुहर हो भला-
रीवा शहर अनुहर हतवा पातर...
Posted on: Feb 12, 2018. Tags: SANJAY KUMAR KUSHWAH SONG VICTIMS REGISTER
हमारे पारे का हैण्डपम्प 2 साल से ख़राब है हम आधे किलोमीटर से पानी लाते हैं कृपया मदद करें...
वार्ड 10 ग्राम-गौरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामसाय, प्रेमकुमार, कौश्लिया, सुखमन बता रहे है कि उनके गाँव का नलकूप 2 साल से ख़राब है उसके कारण वे लोग आधा किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते है और उनके मोहल्ले में 10 घर की बस्ती है | हैण्डपम्प को सुधरवाने के लिए उन्होंने कई बार सरपंच सचिव के पास शिकायत किये है तो कहते है बन जायेगा लेकिन अभी तक नहीं बना है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद के लिए निवेदन कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें: PHE विभाग@8120171919, कलेक्टर@07775266117, इंजीनियर@9425934247. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8463028724. धनसाय मरावी@7354620356.
Posted on: Feb 12, 2018. Tags: RAMSAAY PREMKUMAR SONG VICTIMS REGISTER
तोता दिया हुंकारा अमर कथा न सुनी हुमाऊ सोच रहे हुंकारा...गीत
मनोज कुमार कुशवाहा, ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से एक गीत सुना रहे हैं :
तोता दिया हुंकारा अमर कथा न सुनी हुमाऊ सोच रहे हुंकारा – अविनाशी कैलाशी काशी अपनी अलग बसाई थी – बैठ गुफा में गौर जी को अमर कथा सुनाई थी – आज यहाँ पर कोन तीसरा गोंगा जी जन आया है – चीरा करोली से शंकर जी को कर त्रिशूल उठाया है – आगे तोता पीछे शिवजी तीन लोक में बागे है...
