हल्बी गीत-आया मचो दंतेश्वरी हे आया,आया मचो दंतेश्वरी...
ग्राम-जामगांव से मुन्ना राम पोयाम हल्बी भाषा में एक देवी भजन सुना रहे हैं-
आया मचो दंतेश्वरी, हे आया-
आया मचो दंतेश्वरी, हे आया-
नवरात्रि इली तूचो हे मैया-
जोत जलाऊ तुचो,नवरात्रि इलीसे-
आया मचो दंतेश्वरी, हे आया-
बुआ भैरम आय-बुआ भैरम आय-
नवरात्रि इली तूचो हे मैया-
जोत जलाऊ तुचो,नवरात्रि इलीसे...
Posted on: Oct 15, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG HALBI MUNNARM POYAM SONG
दो साल से शौचालय नही बनाये खुले में शौच के जाने से दिक्कत होती हैं, शौचालय बनवाने में मदद करे...
ग्राम-मूसागुडा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मानसिंह बघेल बता रहें हैं शौचालय से जुडी समस्या दो साल से अधुरा पड़ा हैं जिसे अभी तक पूरा नही बनाये हैं, शौचालय बनवाने के लिए ग्राम पंचायत के सचिव सरपंच को बोला गया किन्तु उनके द्वारा बोला जाता हैं की बना दिया जायेगा लेकिन अभी नही हैं शौचालय बनाये जिसे बहुत दिक्कतें होती हैं शौच के लिए खुले जाना पड़ता है इसलिए सीजीनेट सुननें वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए फ़ोन नंबरों पर अधिकारीयों से बात कर शौचालय बनवाने में मदद करें संपर्क@7828669251. सरपंच@9406041284. CEO@8959393222. (179565) RK
Posted on: Oct 15, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG DARBHA GUHAR MANSINGH BAGHEL
हमारे गाँव में रोड नहीं है आने जाने में बहुत समस्या होती है, कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत-पारापुर, ब्लॉक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामू राम यादव बता रहें है कि उनके गाँव में सीसी रोड़ नही होने के कारण आने-जाने में बहुत समस्या होती हैं खासकर बरसात के दिनों में इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत में आवेदन दिए परन्तु कोई कार्यवाही नही हुई| सभी ग्रामीणों का कहना हैं सीसी रोड़ बनना चाहिए जिसे आने-जाने में सुविधा हो इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं कि दिए गये फ़ोन नंबरों में अधिकारीयों से बात करके सीसी रोड़ बनवाने में मदद करें : संपर्क@9770188673, सरपंच@7068836474, CEO@8889251366. (179898)
Posted on: Oct 15, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG GUHAR LOHANDIGUDA RAMURAM YADAV
नल से पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है, लोग नाले का पानी पीते हैं...
ग्राम-मुनगा, पंचायत-मामड़पाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू मंडावी बता रहे हैं, गाँव में पानी की समस्या है, 106 घर है, लोगो को नाले का पानी उपयोग करना पड़ता है, जिससे बीमारी का खतरा रहता है, गाँव में जो हैण्डपंप लगा है उससे पर्याप्त पानी नहीं मिल पता है, उनका कहना है गाँव में हैण्डपंप लगे जिससे पानी की समस्या हल हो सके| राजू मंडावी सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9699325507, CEO@8959393222. राजू मंडावी@7587138178. (178399) (AR)
Posted on: Oct 14, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG DARBHA GUHAR RAJU MANDAVI WATER
लकड़ी से खाना पकाते है, उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिला...
ग्राम-डिलमिली, पंचायत-डिलमिली क्र.1, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामदाई बता रही हैं कि उनको उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिला है| लकड़ी से खाना बनाते हैं| बारिश के दिनों लकड़ी गीला होता है, भोजन पकाने में दिक्कत होती है, इसलिये वे गैस के लिये आवेदन किये हैं लेकिन उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला है| वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर उज्ज्वला योजना का लाभ दिलाने में मदद करें: सरपंच@9131457869, सचिव@7898718409, CEO@8959393222. संपर्क नंबर@9691955040. (177723) (AR)
