सुरता करले तुचो काय, ओय बे रलिस काय रीलो...हल्बी गीत-

ब्लॉक-दरभा जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोनादी और जयमनी हल्बी भाषा में एक शादी गीत सुना रहे हैं-
सुरता करले तुचो ए रीलो-
सुरता करले तुचो काय-
ओय बे रलिस काय रीलो-
मांगलो जगा एकी मन होलिस काय रीलो-
ओय बे रलिस काय रीलो-
खेलुक जाव लेकी मन बलिस काय रीलो-
ओय बे रलिस काय रीलो
इहा काय एलग गोथियाऊ बलिस काय रीलो...

Posted on: Oct 15, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHAR HALBI JAIMANI SONG

हमारें गांव में पानी की बहुत समस्या है, कुआँ का गंदा पानी पीना पड़ता है, हैण्डपंप लगवाने में मदद करे

ग्राम+पंचायत-बड़ेबोदेनार, माता पारा नंबर-02 ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल साथ में सीतूराम कडियांम बता है कि उनकें गांव के माता पारा में पानी की बहुत समस्या है| खेत किनारें कुआँ बनाकर के गंदा पानी को पीतें है| वहां 16 घर की बस्ती है, गंदा पानी पीकर के बीमार पड़ जातें है| उसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को लिखित में आवेदन कियें थे| परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात करके हैण्डपंप लगवाने में मदद करें: संपर्क@7647006164, सरपंच@7587401861, सचिव@9407645401. CEO@9460616762, PHE@9406078556, 6261717578. (180693) GT

Posted on: Oct 15, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM GUHAR SITURAM KADIYAM WATER

हमारे पारे में रोड नहीं है, आने जाने में दिक्कत होती है, कृपया रोड बनवाने में मदद करें...

ग्राम-भंडरीमहू, पंचायत-ककालगुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा के साथ गाँव के साथी बुदरा बता रहे है कि वे बोदावाडा के रहने वाले है भंडरीमहू से 3 किलोमीटर दुरी पर है और भंडरी महू गाँव का एक पारा है और उनके गाँव आने जाने के लिए रोड नहीं है कोई बीमार होता है तो उसको खटिया में डोहकर लाना पड़ता है | उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव को बोले थे तो एक साल पहले रोड पास हो गया है लेकिन अभी तक नहीं बना है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके रोड बनवाने में मदद करें : सचिव@9340481181, दरभा CEO@7835814506. (173905)

Posted on: Oct 15, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM BUDRA CG DARBHA GUHAR

हमारे पारे के हैण्डपम्प से गंदा पानी निकलता है, नदी नाले का गंदा पानी पीकर बीमार पड़ रहे है...

ग्राम-पकलपारा पंचायत-छोटे किलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समारू कवासी बता रहे हैं कि उनके पकलपारा में पानी की समस्या है, पारा में जो हैण्डपंप लगा है उससे गंदा पानी निकलता है, पारा के लोग नाले से पानी उपयोग करते हैं, पानी की समस्या को लेकर उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप सुधरवाने में मदद करें, जिससे निवासियों को पीने योग्य पानी मिल सके | संपर्क@9407964538. सरपंच@7748975202. सचिव@7869414917. CEO@9406016762. PHE@9406078557 (180245) RK

Posted on: Oct 15, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM GUHAR SAMARU KAWASI WATER

हमारे गाँव में नेटवर्क नहीं होने के कारण बहुत सी सुविधाएँ नहीं पहुंच पाती है, कृपया मदद करें...

ग्राम-मुंडीगुडापारा, ग्राम+पंचायत-भेजा ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से जागेश्वर परस्ते के साथ सेमाधर बघेल,चमराराम मौर्या, गोपाल यादव, मंगतू यादव नरेन्द्र बघेल, जगमोहन यादव्, बता रहें है, कि गाँव में नेटवर्क का बहुत ही समस्या है नेटवर्क न रहने से सरकार की कोई भी सुविधा गाँव तक नहीं पहुंच पता है कभी पैसा के लिये 35 किलो मीटर दूर जाना पड़ता है,नेटवर्क लगवाने के लिये कलेक्टर से बात किये संसद से बात किये विधायक से भी बात किये फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुआ इसलिये सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिये गये अधिकारीयों के नंबर पर बात कर नेटवर्क लगवाने में मदद करें | सचिव नंबर@7648021198, CEO नंबर@88892511366, कलेक्टर नंबर@8458956694, जगमोहन यादव संपर्क नंबर@9479200553. (173545)

Posted on: Oct 15, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG GUHAR LOHANDIGUDA SEMADHAR BAGHEL

« View Newer Reports

View Older Reports »