स्कूल भवन का निर्माण कार्य १० साल में भी पूरा नहीं हो पाया है, कृपया अधिकारी को फोन करें...

ग्राम पंचायत-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, छत्तीसगढ़ से कैलाश सिंह पोया आज गाँव पकनी में हैं वहां के ग्रामीण साथी उन्हें बता रहे हैं कि पकनी के स्कूल में अतिरिक्त कक्ष पिछले १० से बन रहा था, पर वह अभी तक नही बना है, अधूरे में ही उस काम को रोक दिया गया है, इसलिए ग्रामीण सीजीनेट में अपना सन्देश रिकोर्ड कर रहे हैं कि सीजीनेट सुनने वाले सभी साथी अधिकारियों से बात कर के वहां का जो रुका हुआ काम है उसे चालू कराने में मदद करें जिससे स्कूल के बच्चों की मदद हो सके | कलेक्टर जी का मोबाईल नम्बर -9425585253,9853509012 और बी ई ओं का नम्बर-9406128383| कैलाश सिंह पोया@9575922217

Posted on: Oct 28, 2016. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

नन्दी ने किना रे गौरी चली रे गौरी रे दौड़...भीली दीपावली गीत

ग्राम-बहादुरपुरा, तहसील-सतवा, जिला-देवास (म.प्र.) से तारा सिंह अवायाम एक भीली दीपावली गीत सुना रहे हैं :
नन्दी ने किना रे गौरी चली रे गौरी रे दौड़-
खेतो ने सीढी रे गौरी चली रे गौरी रे दौड़-

Posted on: Oct 27, 2016. Tags: SONG TARA SINGH AVAYAAM VICTIMS REGISTER

हल चलाके खेतो को मैंने ही सजाया है...किसान गीत

ग्राम-कुशु, पोस्ट-दुरना, थाना-दरिमा, तहसील-लखनपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सीधी सिंह एक गीत सुना रहे है जो किसान भाइयो के ऊपर आधारित है:
हल चला के खेतो को मैंने ही सजाया है-
गेहूं चावल मक्के के दाने को उगाया रे-
रहूँ क्यों भूखे रे मेरे लिए काम नहीं-
शाहजहाँ के ताज को मैंने ही बनाया हैं...

Posted on: Oct 24, 2016. Tags: SIDHI SINGH SONG VICTIMS REGISTER

तोसो-तोसो कामे करयो बुझे कहाँ पछताए...भीली फसल गीत

ग्राम-हिगवी, पोस्ट-आली, तहसील-डही, जिला-धार (म.प्र.) से एलम सिंह कन्नोज आदिवासी इलाकों में फसल काटते समय गाया जाने वाला गीत सुना रहे हैं:
तोसो-तोसो कामे करयो बुझे कहाँ पछताए-
चुप यु बाबा यन बिगड़ा आन्दा है रे खाने-
वारलु कामो मा वारलु कामो मा उजगाय नी कोरलो रे-
नी कोरलो रे इन्ही जिन्दगी नु काईनी ठिकाडु रे-
जो जीवन छे मिटटी का ठेला पानी लागे तो गली जाये-
यो जीवन थी मिटटी का डेला,यो जीवन थी मिटटी का डेला-
पानी ला गेत गली जाए, जीवन दो दिन का...

Posted on: Oct 23, 2016. Tags: ILAAM SINGH KANNOJ SONG VICTIMS REGISTER

यह धरती का नाम गोंडवाना है- जागो रे कोया समाज...गोंडवाना गीत

ग्राम-नयेगवा, पंचायत-नन्दरा, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (म.प्र.) से धनसिंह परते एक गोंडवाना गीत सुना रहा हैं:
यह धरती का नाम गोंडवाना है-
जागो रे कोया समाज-
अरे ये कोई जातिवाचक नही है-
एला जानो रे भैया आज-
माटी ले उपजत हे खावत हे दाना-
माटी के हँड़िया बनावत हे खाना – माटी हे ओढ़ना अव माटी हे बिछौना-
मरे म चोला ल माटी में गड़ाना...

Posted on: Oct 22, 2016. Tags: DHANSINGH PARTE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »