स्वास्थ्य स्वर: मलेरिया से बचने के उपाय

डा अनिल रिजवी, कोरबा (छत्तीसगढ़) से मलेरिया से बचाव का घरेलू उपाय बता रहे है: नीम की पत्ती, डनठल और छाल या नीम का कोई भी अंग हो उसको सुखा कर चूर्ण बना ले उसमे से 100 ग्राम चूर्ण ले लोबान 100 ग्राम निचोड़ कर मिला ले और 25 ग्राम हल्दी का पाउडर मिला ले ये तीनो को मिलाकर रख ले शाम को जब सूरज डूबने को हो तब लकड़ी या कोयला में आग जलाकर अंगार बना ले और चूर्ण को अंगार में डालकर घर के कोने-कोने में धुआं दे जिसे मच्छर बाहर निकल जाता है जिससे वातावरण शुद्ध होता है और मच्छर मर जाते है | ग्रामीण लोग चौक चौराहों में भी धुंआ कर सकते है जिससे मच्छर मर जायेगें और पूरे ग्रामीण लोग मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों से बच सकते हैं | सम्पर्क@9826921687

Posted on: Aug 26, 2018. Tags: ANIL RIZIVI CG DR HEALTH HINDI KORBA SONG VICTIMS REGISTER

हाय रे हाय रे डूमर खोला यार, नाचे ला बलायों, डूमर खोला यार...कर्मा गीत

ग्राम-लुढूटोला, पंचायत-दमगढ़, विकासखण्ड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भुकलूराम पन्द्राम एक कर्मा गीत सुना रहे है:
हाय रे हाय रे डूमर खोला यार-
नाचे ला बलायों डूमर खोला यार-
तीर-तीर मा नाचे संगी बीच मा मन्दरिहा-
देखैया मन सीठी मारे निकल जहुंरिया...

Posted on: Aug 20, 2018. Tags: BHUKLURAM PANDRAM CHHATTISGARH KABIRDHAM KARMA SONG SONG VICTIMS REGISTER

रंग-रेली वो पतरेली वो मन मोहनी रानी मोर...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-लुढूटोला, पंचायत-दमगढ़, थाना-कुकदुर, विकासखण्ड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से भुक्लू राम पन्द्राम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है:
रंग-रेली वो पतरेली वो मन मोहनी रानी मोर-
माया मा तय बांध डारे न हय-हय माया मा बाँध डारे न-
तोर माया मा होगेवं दीवाना झन तय हा तरसाना-
भुकलू मोर नाव है रानी पूछत-पूछत आ जाना-
रैथों मै लुढूटोला मा रानी पूछत-पूछत आ जाना...

Posted on: Aug 20, 2018. Tags: BHUKLU RAM PANDRAM CHHATTISGARH CHHATTISGARHI SONG KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: स्वप्नदोष और कमजोरी को दूर करने का घरेलू नुस्खा-

ग्राम-रहंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा स्वप्न दोष को दूर करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, जो व्यक्ति इस तरह की समस्या से पीड़ित हो, वे सतावर, दाल मखाना, कोंच के बीज, गिलोय का सत, सफेद मुसली, गोखुरू चीनी को बराबर मिलाकर चूर्ण बना लें, और दो ग्राम चूर्ण पानी के सांथ प्रतिदिन सुबह शाम सेवन करें, इससे स्वप्न दोष में आराम मिल सकता है और कमजोरी भी दूर हो सकती है अधिक जानकारी कर लिए दिए गए नंबरो पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9893327457.

Posted on: Aug 18, 2018. Tags: CHHATTISGARH CHNDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर: हल्दी वनों में पाई जाती है और घरो में भी लोग लगाते हैं, यह भोजन भी है और दवाई भी -

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-बईहा सालेभाट, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां बस्तीराम नागवंशी गाँव के गजेन्द्र सिंह वट्टी से बात कर रहे हैं जो उनको हल्दी के बारे में बता रहे हैं जो उनकी बाड़ी में लगा हुआ है वे बता रहे हैं कि हल्दी के पौधे को वे लोग जुलाई माह में लगाते हैं, और जब उसका पौधा सूख जाता है तो उसका कंद निकालते हैं, वही हल्दी है इस हल्दी का उपयोग खांसी होने पर दूध के साथ सेवन करते हैं, शादी में इसका लेप दूल्हा-दुल्हन के शरीर पर लगाते हैं, भोजन में भी उसका उपयोग होता है, चेहरे की फुंसिया दूर करने में भी उपयोग करते है, ये जंगल में पाया जाता है और लोग घरो में भी लगाते हैं |

Posted on: Aug 16, 2018. Tags: GAJENDRA SINGH WATTI KANKER CHHATTISGARH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »