आलीराजपुर मध्यप्रदेश से भीली आदिवासी गीत...
भुवान सिंह चोंगड़ इस वक्त ग्राम ओझड़, पोस्ट ओझड़, जिला अलीराजपुर मध्यप्रदेश में हैं जहां उनकी मुलाक़ात भोदो भाई से हुई है जो लोकगायक) है जो एक भीली आदिवासी गीत गीत सुना रहे हैं...
Posted on: Dec 17, 2016. Tags: BHUWAN SINGH CHOUNGAD SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Got compensation for loss after elephant attack, but some waiting...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, छत्तीसगढ़ से कैलाश सिंह पोया ने हाथियों द्वारा फसल नुकसान कर देने के बाद मुवावजा नही मिलने की समस्या का सन्देश रिकार्ड किया था. सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों द्वारा समस्या से संबधित अधिकारियो से बातचीत करने के बाद पीड़ित व्यक्तियों को मुवावजा मिला है जिससे वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों तथा समस्या संबधित अधिकारियो को धन्यवाद् दे रहे है और कुछ लोगों मुवावजा नही मिलने के सन्दर्भ में इन अधिकारियो को फिर से संपर्क करके मुवावजा को दिला में मदद करने की अपील भी कर रहे हैं कलेक्टर@09425585298, 09893509012, SDM@9424166557, सिपाही@09926602462, दरोगा@08889452625. पोया@9575922217
Posted on: Dec 15, 2016. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को ११ महीने से वेतन नहीं मिला, अधिकारियों द्वारा घूस मांगने का आरोप...
ग्राम-झन्डाना, पोस्ट-वालपुर,तहसील-सोंडवा, जिला-अलीराजपुर मध्यप्रदेश से भुवन सिंह चौन्गड़ एक महिला की समस्या के बारे में बता रहे हैं उनके साथ महिला के पति सजन है जो बता रहे हैं कि उनकी गर्भवती पत्नी आंगनवाडी झंडाना में कार्यरत है जिनको 11 महीनो का वेतन नहीं मिला है इसके लिए इन्होने अधिकारियो के पास भी शिकायत किये है फिर इनका वेतन नहीं दे रहे है । उनका गाँव नर्मदा नदी के किनारे है जहां सड़क नहीं है और वहां से आने जाने की बहुत दिक्कत है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, आंगनवाडी से सम्बंधित अधिकारी का नम्बर – 9893674597 है । भुवन बता रहे हैं कि पूरे क्षेत्र में अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ियों में घूस लेकर काम करवाने के आरोप है कृपया जांचे। भुवन@9753250250
Posted on: Dec 15, 2016. Tags: BHUVAN SINGH CHOUNGAD SONG VICTIMS REGISTER
18 दिसंबर 2016 को बोकारो झारखंड में भोजपुरी दिवस में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रण...
लाखन सिंह शिवराज बता रहे हैं कि 18 दिसंबर 2016 को बोकारो में भोजपुरी दिवस मनाया जा रहा है जिसमे मुख्य अतिथि माननीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह होंगे, विशिष्ट अतिथि मनोज तिवारी सांसद होंगे । बोकारो जिला अध्यक्ष कला मंच सतेन्द्र ओझा, भोजपुरी परिवार के जिला सचिव सत्यनारायण चौधरी इस कार्यक्रम को उद्दघाटन करेंगे । कार्यक्रम में बिहार, झारखंड और बंगाल के भोजपुरी साथी उपस्थित होंगे । वे बता रहे हैं इस कार्यक्रम में भाग लेने वालो के लिए भोजन और रहने की व्यवस्था की गयी है तो भोजपुरी भाई बहन इस कार्यक्रम में भाग लेवे तथा इस कार्यक्रम सफल बनाएं। वे इस सन्देश को सीजीनेट स्वर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगो तक पहुचाने की बात कह रहे है | अधिक जानकारी के लिए लाखन सिंह@9431581566
Posted on: Dec 14, 2016. Tags: LAKHAN SINGH SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: मिर्गी रोग के बारे में भील आदिवासी ज्ञान
ग्राम भेड़िया, तहसील सोंधवा, जिला अलीराजपुर (मध्यप्रदेश) से भुवान सिंह चोंगड़ के साथ उपस्थित है भील आदिवासी वैद्य भूरला भाई जो मिर्गी की बीमारी के बारे में बता रहे हैं । वे कहते हैं लाल कांदा अर्थात् प्याज दो किलो ले ले और उसे पीस लें और प्रतिदिन तीन खुराक लेवे सुबह, दोपहर तथा शाम इससे मिर्गी की बीमारी में शीघ्र लाभ मिलता है | वे आगे बता रहे हैं कि सुवर तथा खरगोश का खून पीने से भी मिर्गी की बीमारी में आराम मिलता है | भूरला भाई गाँव के वैद्य हैं और वे यह दावा करते हैं कि इस तरह से उन्होंने कई लोगों को इस रोग से मुक्ति दिलाई है । स्वास्थ्य स्वर इस जानकारी के बारे में कोई राय नहीं रखता है । आप इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप भुवान जी से 9753250250 पर संपर्क कर सकते हैं ।
