कोयले से बिजली महंगी: पवन और सौर ऊर्जा का खर्च 2 पिछले दो साल में पचास प्रतिशत घटा है...

भारत के लगभग सभी कोयला संयंत्र, प्रदुषण मात्रा सीमा को पार कर जाते हैं| पुराने कोयला संयंत्रो का नवीनी करण का खर्च ज्यादा होने के कारण घाटा हो रहा है इंस्टीट्यूट फॉर एनर्जी इकोनॉमिक फाईनेसियल एनालिसिस (IEEFA) के अनुसार पवन और सौर ऊर्जा का खर्च 2 पिछले दो साल में पचास प्रतिशत घटा है इसलिए अक्षय ऊर्जा को महत्व दिया जा रहा है, ग्रीन पीस के अनुसार कोयला के जगह सौर और पवन उर्जा के उपयोग कर प्रतिवर्ष बचत किया जा सकता है, इसलिए हमे अक्षय ऊर्जा के तरफ रुख करना चाहिए, भारत के ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार कोयला ऊर्जा से चालित बिजली का कीमत बढ़ सकता है इसलिए 24 साल या उससे पुराने कोयला संयंत्रों का नवीनीकरण को बढ़ावा नहीं दे रहा है...

Posted on: Mar 05, 2018. Tags: RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

जनकपुर ब्याहने आये सीता को, ब्याहने आये सीता को...होली गीत -

डिंडोरी मध्यप्रदेश से संतोष कुमार अहिरवार अपने संगीत टोली के सांथ एक होली गीत सुना रहे हैं:
ब्याहने आये सीता को जनकपुर-
ब्याहने आये सीता को-
दसरथ के राजकुमार जनकपुर-
ब्याहने आये सीता को-
जनकपुर ब्याहने आये सीता को-
ब्याहने आये सीता को...

Posted on: Mar 04, 2018. Tags: SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

हडिया पीए दारु पीए पीके परेशान होगे रे...गीत

ग्राम-कडचोला, पोस्ट-गोविंदपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजकुमारी एक गीत सुना रही हैं :
हडिया पीए दारु पीए पीके परेशान होगे रे-
मोर सईयां पति आजा तै राज के मंदिर में-
हडिया पीए दारु पीए बियर पीए पीके हैरान होगे रे-
मोर सईयां पति आजा तै मन के मंदिर में-
जंगल खोजे झाड़ी खोजों खोज के हैरान होगे रे-
मोर शिवा गुरु आजा मोर मन के मंदिर में...

Posted on: Mar 03, 2018. Tags: RAJKUMARI SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER

माखन चोर सखी तुमने कहीं देखा है...दादरा गीत

ग्राम-ददरी, पोस्ट-लुरघुटी, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से मनोज कुमार एक दादरा गीत सुना रहे हैं:
माखन चोर सखी तुमने कहीं देखा है-
गंगा में ढूढ़ आऊ जमुना में ढूढ़ आऊ-
मथुरा में ढूढ़ आऊ गोकुल में ढूढ़ आऊ-
माखन चोर सखी तुमने कहीं देखा है...

Posted on: Mar 02, 2018. Tags: MANOJ SONG VICTIMS REGISTER KUMAR

भाषण में गरीब कहिके शासन करे हो...गीत

जीवन संगम बोधगया (बिहार) से सुनील कुमार जनवादी अन्दोलन में गीत और कठपुतली नाटक के माध्यम से दिए जा रहे संदेश को सुना रहे हैं :
भासन में गरीब कहिके शासन करे हो-
जब मागय है मजदूरीया तो लाठी मारे हो-
की खाईली की ना खाईली केहू ना पूछे वाला-
कह संगठन कुछ जोर लगाओ कईसन ई समाज बा-
नजर उठा के देख लो रे भईया कईसे सबके राज बा-
भासन में गरीब कहिके शासन करे हो...

Posted on: Mar 02, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »