कविता : हाथी भालू दोनों में था, सच्चा-सच्चा मेल...

ग्राम-एड़का, हितुड़वाड़, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी सुमित्रा एक छोटी सी कहानी सुना रही है:-
हाथी भालू दोनों में था, सच्चा-सच्चा मेल-
दोनों मिलकर खेल रहे थे, लूखा, छिपी का खेल-
हाथी बोला सुन रे भाई भालू, अब मै छिपने जाता हूँ-
पानी वाली जगह मिलूँगा, पक्की बात बताता हूँ-
हाथी भालू दोनों में था, सच्चा-सच्चा मेल...

Posted on: Nov 13, 2019. Tags: KIRTI SAHU NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

तरी नारी नानी मोर ना नारी नाना रे सुवा हो...सुवा गीत-

ग्राम-केकराखोली, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़) से फुलेश्वरी पोटई, रामबाई और बिसंतीन बाई कुंजाम एक सुवा गीत सुना रहे हैं :
तरी नारी नानी मोर ना नारी नाना रे सुवा हो-
डोकरी बिचारी नांगर वो फनदवाई दे सुवा हो-
जा चिड़िया करे ला बसेर-
सुवा बन के जा चिड़िया करे ला बसेर-
डोकरी बिचारी धान वो बोयाई दे की सुवा – तरी नारी नानी मोर ना नारी नाना रे सुवा हो....

Posted on: Nov 11, 2019. Tags: CG DHAMTARI KIRTI SAHU SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में रोड़ नहीं है, आने जाने में दिक्कत होती है-

ग्राम-कांकेरबेड़ा, पंचायत-छोटेडोंगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से जितेंद्र कुमार भरत बता रहे हैं, गांव के वार्ड नंबर 12 में रोड नहीं है, दूरी 3 किलोमीटर है, बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है, आने जाने में दिक्कत होती है| उन्होंने सचिव, सरपंच के पास आवेदन किया लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर रोड बनवाने में मदद करें : सरपंच@9424158241, सचिव@9479162617, कलेक्टर@9425205669, CEO@9425263888. संपर्क नंबर@7587249102.

Posted on: Nov 11, 2019. Tags: CG KIRTI SAHU NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

आंगनबाड़ी में बिजली और पानी की सुविधा नहीं है...कृपया मदद करें-

ग्राम-सीतापाल, पंचायत-कुकराछोर, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से गंगा आचला बता रहे हैं, आंगनवाड़ी में लाईट और पानी की सुवधा नहीं है, गर्मी के दिनो में पानी की समस्या होती है इसलिये वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@7587402919, सचिव@9479023711. संपर्क नंबर@7647928007.

Posted on: Nov 11, 2019. Tags: CG KIRTI SAHU NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

आने-जाने में दिक्कतें सड़क बना कारण, अधिकारी ध्यान नही देते, कृपया मदद करे-

ग्राम-कापसी, पंचायत-हलामीमुंजमेंठा, जिला-नारायणपूर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू कापसी गाँव के ग्रामीणों से गाँव कि समस्याओं को लेकर चर्चा कर रहे है. ग्रामवासी तिगराय पोटाई, जुगल पोटाई बता रहे है गाँव की सड़क बहुत ख़राब आने जाने में होती है समस्या, बच्चों को स्कूल व आंगनवाडी के बच्चों को भी दूसरे बस्ती की ओर से आने-जाने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इस समस्या को लेकर ग्राम सभा में बात पर उनके द्वारा बताया जाता है हो जायेगा हो जायेगा परन्तु अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही कोई पहल नही किये. तत्कालीन पंचायत सचिव व पूर्व के सचिव को भी कई बार बोले लेकिन कोई नहीं ध्यान देते है|, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है, कृपया अधिकारियों को फ़ोन कर रोड़ बनवाने में मदद करे. सरपंच@7587307858. नूतन जसवाल सचिव@7587801190.

Posted on: Nov 09, 2019. Tags: KEERTI SAHU NARAYANPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »