Impact: Both hand pumps in our village got repaired after report on Swara...
Ramashankar is talking to Kamlesh Pawar of Bhedmagarh village under Dindvi panchayat in Etapally tehsil of Gadchiroli district in Maharashtra who says both hand pumps were broken from long in his village and no one helped despite complaint to officials. They were forced to drink water from canal. Then they recorded a message on Swara and after that both handpumps have now got repaired. Villagers are happy and thanking listeners of CGNet Swara for helping them. Ramashankar@9407630384.
Posted on: May 01, 2018. Tags: RAMASHANKAR PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: नारियल की जटा, छिल्के से बवासीर का घरेलू उपचार...
ग्राम-रेहंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चन्द्र कान्त शर्मा आज बवासीर का एक घरेलू उपचार बता रहे है: सामग्री-सूखा नारियल की जटा, छिल्का जलाकर उसकी राख़ को छानकर बराबर मात्रा में उसमें शक्कर (चीनी) मिला लेंवे. एक तौला पानी के साथ प्रतिदिन सुबह खा लेंवे|बावासीर वाली जगह में दिन में 3-4 बार वही राख़ लगावे, इस प्रकार सतत 21 दिनों तक इसका प्रयोग करे खाये भी और लगाए| लाभ होगा. ऐसे ही हमारे आसपास पाए जाने वाले विभिन्न वनस्पतियों में अनेक औषधीय गुण है जिनके बारे में जानकारी होने से हमें काफी पैसे की बचत भी हो सकती है. वैद्य चन्द्र कान्त शर्मा@9893327457.
Posted on: Apr 30, 2018. Tags: CHANDRKANT SHRAMA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: लहसुन एवं तिल के तेल से लकवे का घरेलू उपचार...
ग्राम-लेहन्गी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा लकवा के घरेलू उपचार के बारे में बता रहे है: लकवे का अटेक आते ही तुरंत तिल का तेल 50 से 100 ग्राम हल्का गर्म करके पीना चाहिए एवं 4-5 कली लहसुन तत्काल खाना चाहिए. दूसरा प्रयोग लकवा ग्रस्त अंग एवं सिर पर सेक करना चाहिए| लहसुन की कली प्रतिदिन खानी चाहिए रोजाना एक कली बढाएं ऐसा प्रयोग 21 दिनों तक लगातार करे. 21 दिनों के बाद प्रतिदिन एक कली कम करते हुए सेवन करे. हरे लहसुन की पत्तियों से उसका रस निकालकर पानी में मिलाकर पीने से भी फायदा होता है. वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा@9893327457.
Posted on: Apr 28, 2018. Tags: CHANDRKANT SHRAMA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: पथरी नाशक घरेलू उपचार...
ग्राम-रेहंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेरी, (छत्तीसगढ़) से वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा आज हमें पथरी रोग नाशक घरेलू उपचार के बारे में जानकारी दे रहे है: सामग्री-पत्थर चट्टा के बड़े 2 पत्ते का लगभग एक से डेढ़ चम्मच सुबह के समय रस निकाले उसमें चुटकी भर सेंधा नमक डाले और सुबह उसका सेवन करना है. वे कह रहे हैं कि इस विधि से मैंने बड़ी बड़ी पथरी की समस्या को ठीक होते देखा है| पित्त की समस्या को भी ठीक होते देखा है इसी विधि उपाय से| उपचार के समय तेल मिर्च मशाला, खटाई से परहेज करे. इस तरह हमारे आसपास पाए जाने वाली कई वनस्पतियों में जबरदस्त ताकत होती है इनसे हम कई ओपरेशन से बच सकते हैं | शर्मा@9893327457
Posted on: Apr 26, 2018. Tags: CHANDRKANT SHRAMA SONG VICTIMS REGISTER
तोर गोंडे कर पईरी ला धीच...सरगुजिहा डोमकच विवाह गीत
ग्राम-सोनगरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मोहरमनिया, हिरामनी, सरस्वती सरगुजिहा भाषा में एक डोमकच विवाह गीत सुना रहे है:
तोर गोंडे कर पईरी ला धीच-
देबे बड़ी सुंदर ये तोर गोड़ेक पईरी ला-
हायरे बड़ी सुंदर काला से जुडुंवा-
माय का जानों सोना काले से जुडुवा-
तोर गोड़ेके पईरी ला रास कदम बन्दों नार-
ये तोर गोंडे कर पईरी ला-
रस कदम बन्दों नार रसे-
नहीं पावे बियहुआ दगा देहे...
