ते हर जिंदगी के स्वाद चखे हस...छत्तीसगढ़ी कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक छत्तीसगढ़ी कविता सुना रहे हैं :
ते हर जिंदगी के स्वाद चखे हस-
मीठा और कड़वा के स्वाद बने हस-
दिन दुखिया के आस बने हस-
अरे रसना तै ह कमाल करे हस-
तै जिंदगी के तरंग के आस बने हस-
एतक जबर जिन्दगी के खास बने हस-
तै हर देह के कर्ण धार बने हस...
Posted on: Oct 05, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
छेड़छाड़ के आरोपी कंपनी के अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की अपील, जिससे पुनरावृत्ति न हो...
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं कि जुलाई 2017 में यहां की एक बड़ी कंपनी जिंदल के दो अधिकारियों द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया था जिसके आरोपी रविशंकर सिंह और शशिकान्त प्रसाद फरार थे जिसमे एक आरोपी रविशंकर सिंह का जमानत हो गया है और दूसरे आरोपी शशिकान्त प्रसाद को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया है इस तरह की घटना दोबारा ना हो इसके लिए कड़ी निगरानी होनी चाहिए, सांथ ही साथी सीजीनेट के सभी साथियों से निवेदन कर रहे हैं, दिए गए नम्बर पर बात दबाव बनायें जिससे जिससे इस पर कड़ी कारवाही हो, कलेक्टर@07762222103 |राजेंद्र गुप्ता@9993891275.
Posted on: Oct 02, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : एक नारी व्रत और वीर्य संग्रह की उपयोगिता...
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता वीर्य शक्ति और एक नारी व्रत के बारे में सन्देश दे रहे हैं, वे कह रहे हैं कि भगवान श्री राम भी अपने गृहस्थ शिष्यों से कहते थे, हम वीर्य संग्रह का उपदेश इसलिए देते हैं क्योंकि इससे हम तेज, बल, कांति से युक्त और दीर्घायु होते हैं. एक नारी व्रत में बने रहने से बड़ा व्रत और कुछ नही है, यह गुरु के आदर की भावना है इस तरह से समाज में मर्यादा भी बनी रहेगी यदि हम मर्यादा में नही रहे तो बहुत जल्दी बीमार हो जायेंगे, आयु कम हो जायेगा हम सब जानते हुए खुद पर अन्याय करते हैं, पुरुष और स्त्री का मेलजोल जरूर होना चाहिए पर वह मर्यादा के अंदर हो तो समाज की व्यवस्था भी बनी रह सकती है और हम और समाज दोनों स्वस्थ रह सकता है | राजेंद्र गुप्ता@9993891275.
Posted on: Oct 01, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
जो पहना हथकड़ी उसे पड़ा छड़ी-छड़ी...कविता
विकासखण्ड-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक रचना सुना रहे है :
जो पहना हथकड़ी उसे पड़ा छड़ी-छड़ी-
देश के खातिर सूरवीरो में आफत पड़ी-
अंग्रेजो से लोहा लेने पड़ी उन्हें एक छड़ी-
जब देश आजादी पाई सब वीरो में ख़ुशी छाई-
बाबा साहेब ने सविधान रच डाली-
अब उसकी एक कड़ी टूट गई आज जमाना बदल गया-
संविधान विधान तब लुटरो की भेट चढ़ी-
धन्य भारत माता के सपूतो तेरी ये कुर्बानी की कड़ी-
तेरे ही हाथो तू फिर से संविधान रचा-
आज सब यह कहते अंतिम यह कड़ी सौ में-
निन्यानवे बेईमान फिर भी मेरा भारत महान...
Posted on: Sep 30, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
सर्वेश्वरी का ध्यान करो, गुरु महंत का जाप करो...भजन-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ, (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र गुप्ता नवरात्र पर्व में एक भजन गीत सुना रहे है:
सर्वेश्वरी का ध्यान करो, गुरु महंत का ध्यान करो-
महा गुरु का ध्यान धरो, गुरु महंत का जाप करो-
तू ही ब्रम्हा, तू ही विष्णु, जय शिव शंकर याद करो-
महा गुरु का ध्यान धरो, गुरु महंत का जाप करो-
तू ही ब्रम्हा, तू ही विष्णु, जय शिव शंकर याद करो-
सर्वेश्वरी का ध्यान करो, गुरु महंत का ध्यान करो-
महा गुरु का ध्यान धरो, गुरु महंत का जाप करो...
