बिगड़ी बना दे बाबा, द्वारे आयें तोर...भजन-

ग्राम-कोडार, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बिसेलाल पटेल एक भजन सुना रहे हैं:
बिसकर्मा बाबा मोर पड़ाथन पइंया तोर-
बिगड़ी बना दे बाबा, द्वारे आयें तोर-
बिगड़ी बना दे बाबा शरण में आयें तोर-
श्रृष्टि के रचईया तै पार लगाईया बिनती सुन ले मोर-
फूल, पान, नरियर धर के आरती सजाये हन-
17 सितंबर के तोला हम मनाये हन-
सबो जगह होवाये शोर-
बिसकर्मा बाबा मोर पड़ाथन पइंया तोर-
बिगड़ी बना दे बाबा द्वारे आयें तोर...

Posted on: Sep 18, 2019. Tags: BISELAL PATEL CG KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

बिजली की समस्या को लेकर आवेदन करते हैं, सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-मडमडा, थाना-पांडातरई, विकासखण्ड-बोड़ला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रामभजन झरिया बिजली की समस्या बता रहे हैं, पिछले 5 दिनों से गाँव में बिजली नहीं है, जिससे जनजीवन बहुत ही अस्तव्यस्त है, उन्होंने इसकी शिकायत बिजली विभाग को किया है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हो रही है, अधिकारी आज कल कर टाल दे रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे हैं, दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : JE@9171883922. संपर्क नंबर@9685784766.

Posted on: Sep 18, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM RAMBHAJAN JHARIYA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बार-बार पेशाप आने की बीमारी का घरेलु उपचार...

ग्राम-कुम्हार गनिया, पोस्ट-बाजार चारभाठा, तहसील-सहसपुर लोहारा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य कनकराम कौशिक बार-बार पेशाब आने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, काला तिल 200 ग्राम लेकर अच्छे से कूट कर चूर्ण बना लें और उसे 250 ग्राम गुड की चाश्नी में मिलाकर 20-20 ग्राम की लड्डू बनाकर सुबह शाम एक-एक लड्डू सेवन करें, छोटे बच्चों को छोटी गोली बनाकर खिलाये, ऐसा उपयोग करने से बार-बार पेशाब आने की समस्या में आराम मिल सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : कनकराम कौशिक@9179998149.

Posted on: Sep 16, 2019. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM KANAKRAM KAUSHIK SONG VICTIMS REGISTER

आंगनवाड़ी भवन जरजर हालत में है, अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

ग्राम-अमेरा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राधा धुर्वे बता रही है, वहां आंगनवाड़ी भवन कई साल से जरजर हालत में है, गिरने की स्थिती में है, वे सामुदायिक भवन में बच्चो को पढ़ाती हैं, उसमे भी पानी टपकता है, उन्होंने कई बार सरपंच, सचिव और संबंधित विभाग में इस विषय पर आवेदन दिया है, लेकिन उस पर कोई काम नहीं किया गया है, इसलिये वे समस्या के निराकरण के लिये सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से निवेदन कर रहे हैं, कि दिये नंबर पर अधिकारी से बात कर मदद करें: कलेक्टर@9424277617.

Posted on: Sep 13, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

कैसे गुजर करथो तुम गणपति गजानंद...भजन गीत-

ग्राम कोराल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बिसेलाल पटेल एक भजन गीत सुना रहे हैं:
कैसे गुजर करथो तुम गणपति गजानंद-
एक दुसर बैरी हे, तुहर मन के वाहन-
शंकर के देह मा बड़े-बड़े सांप हे-
कहा गे हे मुसवा उहू बड़े पाप हे-
नानकुन मुसवा हा सांप के बा रावन-
दाई के बघवा हा बैठे द्वारे-
ददा के बैला नांदिया सवारी-
तुहर मन के पूजा होथे महिना सावन-
कैसे गुजर करथो तुम गणपति गजानंद...

Posted on: Sep 13, 2019. Tags: BISELAL PATEL CG KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »