Impact: Got electricity back in village 2 days after report on CGnet, thanks...

स्कूल पारा, ग्राम-भंगीटोला, पंचायत-पोलमी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से गर्जन बता रहे है कि उनके गाँव के स्कूलपारा में एक महीने से बिजली का ट्रांसफार्मर जल गया था उसके सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारियो के पास शिकायत किये थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे थे और सभी लोग परेशान थे तो उनके पिताजी सन्तु यादव ने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किया था तो सीजीनेट के साथियों के मदद से दो-तीन दिन बाद दूसरा ट्रांसफार्मर लगा दिया गया था | अभी वहां पर बिजली चालू है और गाँव के सभी लोग खुश है| इसलिए सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. गर्जन@8269908741.

Posted on: Aug 10, 2018. Tags: CG ELECTRICITY GARJAN IMPACT KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

Impact: We got electricity in our village after report on CGnet, thanks...

ग्राम-सजनखार, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे हैं कि 2006 में उनका गाँव बसा था जिसमे 64 घर थे, जिसमे अभी 60 घर बचे है, जिन घरो में छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों से बिजली लग चुकी है, जिससे लोगो को बहुत फ़ायदा मिला है, रात में होने वाले दुर्घटना से भी लोगो को राहत है. पहले घरों में बिजली की बहुत परेशानी थी,रात में कई जहरीले जंतुओं का भय बना रहता था कई बार उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन दिया था पर कोई सुनवाई नही हो रही थी तो सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड किया, रिकॉर्ड करने के कुछ दिन बाद वहां बिजली लग गई है इसलिए सीजीनेट के साथियों को और जिला अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. हेमसिंह मरकाम@9575248234.

Posted on: Aug 07, 2018. Tags: CHHATTISGARH ELECTRICITY HEM SINGH MARKAM KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

डेढ़ साल पहले विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन दिया, कई बार अनुरोध किया, कोई सुनवाई नही...

ग्राम-पेंडारी, ब्लाक+तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंद्रमणी कुशवाह बता रहे है उनके वहां विद्युत कनेक्शन नही है, उन्होंने पिछले साल 24 जनवरी 2017 को बिजली कनेक्शन और मीटर के लिए डिमांड (पैसे) पटाया, लेकिन आज तक न तो कनेक्शन लगा न ही मीटर लगाया गया, उन्होंने विभागीय अधिकारीयों के पास आवेदन दिया, पंचायत में आवेदन दिए, लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे है, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं, कि इन नंबरो पर अधिकारियो से बात कर कनेक्शन लगवाने में मदद करें :
विधुत भाग@9826603461, 8120642728,
जिला कलेक्टर@9425253580. चंद्रमणि कुशवाह@9977410392.

Posted on: Aug 02, 2018. Tags: BALRAMPUR CHANDRAMANI KUSWAHA ELECTRICITY SONG VICTIMS REGISTER

We don't have electricity, officers don't listen, Please call officers to help us...

There is no electricity in our village and 370 villagers are forced to live in dark. This was complained in tehsil many times but no action has been taken say villagers of Wrashakhurd village under Warshakala panchayat in Etapally tehsil of Gadchiroli district in Maharashtra in their Gondi language to Gosu Sukka. You are requested to call Collector@09403774877, CEO@09822600044 and MLA@09422555678. For more villager Madhav Narote@09404839941. Gosu@9406001115

Posted on: Jul 28, 2018. Tags: ELECTRICITY GONDI GOSU SUKKA

6 महीने से बिजली खराब, वर्षा में चिमनी भी नहीं जलती, आवेदन पर अधिकारी ध्यान नही दे रहे...

ग्राम पंचायत-खैरा, पोस्ट-बिहारपुर, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सोना सिंह नेताम, रमेश सिंह और आलोक सिंह बता रहे है कि उनके गांव में 6 महीने से बिजली खराब है, लोगो को अंधेरे में रहना पड़ रहा है, बारिश में ढिबरी भी नहीं जलता, वन्य क्षेत्र होने के कारण वहां काफी दिक्कत होती है, समस्या के निराकरण के लिए विभाग में आवेदन दिया था, कर्मचारी 15 दिन में आने को बोले लेकिन अभी तक नही आए हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर बिजली की समस्या को हल कराने में मदद करे: सरपंच@9575699372, मैकेनिक@9926344968,
क्रेडा विभाग@9972017499. संपर्क नंबर@8458812499/8120694689.

Posted on: Jul 27, 2018. Tags: ELECTRICITY PROBLEM RAMESH SINGH SONA SINGH NETAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »