गांव में आमा खाई त्योहार से पहले लोग आम नहीं खाते, किसान देवी देवतओं को बीज अर्पित करते हैं-

ग्राम-जमावाड़ा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से फुलसिंग अपने गांव में आज रविवार को हो रहे आमा खाई का त्योहार के बारे में बता रहे हैं| आमा खाई त्योहार उनके गांव का पारंपरिक त्योहार है| ये त्योहार कई वर्षो से वे मना रहे हैं| आम के पेड़ पर फल लगने पर ये त्योहार किसी भी दिन मना सकते हैं| इस दिन किसान अपने आने वाले अच्छे फसल के लिये देवी देवतओं को बीज समर्पित करते हैं| साथ ही नये फल को देवताओं को अर्पित कर घरो में उपयोग करते हैं| मेहमानों को बुलाते हैं| पूजा पाठ करते हैं| गांव में लोगो की मान्यता है कि इस त्योहार से पहले आम को खाने से उनके जीवन में बुरा प्रभाव पड़ता है| स्वास्थ्य खराब होने जैसे स्थिती होती है| जीवन में बाधा उत्पन्न होता है|

Posted on: Apr 13, 2019. Tags: BHAN SAHU CG CULTURE JAGDALPUR SONG STORY VICTIMS REGISTER

पंद्रमी सदी ने अंग्रेज हमचो भारत देश ने हीला...गीत-

ग्राम-जमावाड़ा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से पुरी नाग हल्बी भाषा में एक गीत सुना रहे हैं :
पंद्रमी सदी ने अंग्रेज हमचो भारत देश ने हीला-
ब्यापरबेशय कारूल देश चो राजनीती के धरला-
राजनीती के धारन हेता शासन केला का धरला-
छोटे बड़े पद में साबू अंग्रेज मन जियोला-
भारत देश चो धन के लूटोल ब्रिटेन देश ने नीला...

Posted on: Apr 13, 2019. Tags: BHAN SAHU CG JAGDALPUR SONG

री री रिलो, री री रिलो रिलो रिलो...गोंडी गीत-

ग्राम पंचायत-चिनार, ब्लाक-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मोसाय एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
री री रिलो, री री रिलो रिलो रिलो-
री री रिलो, री री रिलो रिलो रिलो-
ये तू पतुया रडपाडा या या-
ये तू पतुया रडपाडा या या...

Posted on: Apr 11, 2019. Tags: CG CHANDRABHAN MARKO KONDAGON SONG

impact : शौचालय का निर्माण कराया था, लागत का पैसा मिल गया...

ग्राम पंचायत-नवगोई, बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बृजभान बता रहे हैं| उन्होंने अपने लागत से शौचालय का निर्माण कराया था| जिसका 6 हजार रूपया हो रहा था| उन्होंने अधिकारियों के पास लागत के पैसे के लिये आवेदन किया| अधिकारी आज कल बोलकर घुमा रहे थे| तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में मई 2018 में रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद 2019 में उन्हें लागत का पैसा मिल गया| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की | बृजभान@7745989780.

Posted on: Apr 10, 2019. Tags: BRIJBHAN CG IMPACT STORY SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

आदिवासी संकृति, गीत, संगीत जिसमे सभी एक साथ गाते और नाचते हैं...

जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से चंद्रभान मार्को वहां पर हो रहे आदिवासी संकृति, गीत संगीत को सुना रहे हैं, कार्यक्रम में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल होकर नचाते हैं| और अपनी भाषा गोंडी में गीत गाते हैं| ये आदिवासी समुदाय का पारंपरिक त्योहार है|
इसमे महिला पुरुष दोनों एक साथ लकड़ी लेकर नाचते हैं|

Posted on: Apr 10, 2019. Tags: CG CHANDRABHAN MARKO CULTURE KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »