पति जिसको चाहे सुहागन वही है...गीत

ग्राम-पलढा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार यादव एक सुहागन गीत सुना रहे हैं:
पति जिसको चाहे सुहागन वही है-
घर द्वारो से बिगड़े अभागन वही है-
माता-पिता के चरणों में चारो धाम है-
पति की बातों में वही कुर्बान है-
पति जिसको चाहे सुहागन वही है...

Posted on: Mar 12, 2018. Tags: RAKESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER

संगीत भी जीवन का प्रतीक है...रचना

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक रचना सुना रहे हैं:
संगीत भी जीवन का प्रतीक है-
दिल लेते हमारा वो जीत है-
क्या थे वो बैजू बावरा तानसेन-
जो संगीत से पानी बरसा देते थे-
सरस्वती की स्वर बाहव रोते को हंसा देते थे-
पर आज कल के संगीत में देखिये-
अश्लीलता से भरी बाजार है-
पुहर गानों की भरमार है-
न साहित्य न संस्कार है-
ऐसे ही कलुगी संगीतकार हमारे मोहल्ले में पधारे सूर्य नाग्दीश शाह
गधे से डकारे उनका संगीत सुन विश्व ने किया दरवाजा बंद तब संगीत कार ने
माइक का किया प्रबंध अरे परोसियो बच नही सकते सुनना होगा तुम्हे हँसते-हँसते मुझे उंचाई में जाना है...

Posted on: Mar 12, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

हम लोग 4 किलोमीटर दूर नदी से पानी लाकर जीते हैं, अधिकारी बार बार कहने पर भी नहीं सुनते...

ग्राम पंचायत-समनापुर, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से किशोर कुमार सरोते बता रहे हैं कि हमारे गाँव के वार्ड क्रमांक 7 और 8 में पानी की बहुत समस्या है, जो जनवरी माह से जून-जुलाई माह तक रहती है जब बारिश नहीं आ जाती। वे 4 किलोमीटर दूर नदी से पानी लाते हैं, कई बार उन्होंने संबंधित विभागों में आवेदन दिया, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हो रही है इसलिए साथी सीजीनेट के सभी सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर बात कर पानी की समस्या का समाधान करने में मदद करें: कलेक्टर@9977742118, विधायक@9425026789, PHE@9200067690. किशोर कुमार सरोते@9644546129.

Posted on: Mar 11, 2018. Tags: KISHOR KUMAR SAROTE SONG VICTIMS REGISTER

हाय रे हाय रे ऋषि मन पहारे करिन पूजा..सरगुजिया गीत

ग्राम-पलडा, पोस्ट-कोटेया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार यादव एक गीत सुना रहे हैं :
हाय रे हाय रे ऋषि मन पहारे करिन पूजा-
बड़ा भारी छत्तीसगढ़ सरगुजा संगी-
छत्तीसगढ़ ला कहिथे गोरी धान के कटोरा-
सरगुजा में देवी देवता करिन है बसेरा-
धन हमर छत्तीसगढ़ के माटी महान हो-
हाय रे संगी हो ऋषि मन पहारे करिन पूजा...

Posted on: Mar 11, 2018. Tags: RAKESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER

ग्राम सभा मुहल्ला सभा के स्थापना दिवस मनाये...संगठन गीत -

ग्राम सभा मुहल्ला सभा के स्थापना दिवस मनाये – सब मिल सोचियो न्याय दिला तई आनंद भाई – वार्ड पंच के एकता हम सबके भाय – संगठन बनतई सुजीत भईया, संगठन बनतई उदय भईया – वार्ड के विकास कराय घर-घर में सुख शांति आए – समस्या दूर भगाय सब मिल सोचियो – न्याय दिलातई आनंद भाई – संगठन बनतई संजू दीदी सब के विकास कराय – घर-घर में सुख शांति आय तइ समस्या दूर भगाय –
संगठन बना तइ सुनील भईया सांस्कृतिक आंदोलन चलाय...

Posted on: Mar 09, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »