हर्ष न्यौछावर कर दे सर्वस्व, हमारा प्यारा भारत वर्ष...
ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-टीकमगढ़, (मध्यप्रदेश) से मनोज कुशवाहा कह रहे हैं, कभी अपने देश की बुराई नही करना चाहिये, भारतीय समाज को जातियों में नही बांटा जा सकता, हमारा देश अनेकता में एकता का प्रतीक है| भरतीय समाज में नारियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है रानी लक्ष्मी बाई, अवंती बाई, कल्पना चावला देश के लोगो के लिए एक प्रेरणा है| संगीत के क्षेत्र में भी भारत विश्व में किसी से कम नही है, यह देश एक हीरे के सामान है, जिसमे न्योछावर होने वाले अनेको देश भक्त है:
जियें तो सदा इसी के लिए यही सदा अभिमान रहे यह – हर्ष न्यौछावर कर दे सर्वस्व, हमारा प्यारा भारत वर्ष...
Posted on: Mar 12, 2018. Tags: MANOJ KUMAR KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER
ऐ धरती के रहने वालो धरती को स्वर्ग बनाना है...प्रेरणा गीत
जिला-बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कविता सुना रहे हैं:
ऐ धरती के रहने वालो धरती को स्वर्ग बनाना है-
ये स्वर्ग कही यदि उपर तो, उसको इस भू पर लाना है-
हे स्वर्ग लोक इस धरती पर, ऊपर अथवा अन्यत्र नही-
तुम उसको यहीं तलाश करो, जाओ न ढूंढने ओर कहीं-
अपने पुरुषार्थ रत्नों से कर दो उसका निर्माण यहीं-
यह आशा का सन्देश तुम्हे इस भू मंडल पर फैलाना है-
पिता-पुत्र, पति-पत्नी, भाई-बहन में हो प्यार जहाँ...
Posted on: Mar 12, 2018. Tags: SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER
शासकीय छात्रावास में महीने से पानी की समस्या, दृष्टिबाधित विद्यार्थी भी दूर से पानी लाने मज़बूर...
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान या आई टी आई रीवा (मध्यप्रदेश) से शिव कुमार बता रहे हैं कि उनके शासकीय छात्रावास में एक महीने से पानी की समस्या है,जिसके कारण सभी दृष्टिबाधित छात्रों को 2 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है, जिससे उन्हें समय से क्लास जाने में दिक्कत होती है, उन्होंने प्रबंधक से इस संबंध में बात की, लेकिन प्रबंधक महोदय का कहना है हम कुछ नही कर सकते, इस समस्या से छात्रावास के सभी विद्यार्थी परेशान हैं इसलिए वे सीजीनेट के सभी सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर में बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करे| छात्रावास अधीक्षक@9981661313. शिव कुमार@9644778008.
Posted on: Mar 12, 2018. Tags: SHIV KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
लगनिया, लगनिया, लगानिया....भिखारी ठाकुर का भोजपुरी गीत
सुनील कुमार मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से भिखारी ठाकुर रचित एक भोजपुरी गीत सुना रहे हैं :
लगनिया, लगनिया, लगानिया –
कहिया लगीयन सीता राम में लगनिया कहिया लगनियन – कुछ दिन बीत गईले करत सनिया पनिया – कुछ दिन बीते छूरा कैची न रहनिया – गंवा गई, जाई खाई, चिट्ठी, नेवतनिया – लिखे के सिखौलन भगवान साहू बनिया...
Posted on: Mar 12, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
होता है सारे विश्व का कल्याण यज्ञ से...यज्ञ महिमा गीत
बडवानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार कुछ पंक्तियों के माध्यम से यज्ञ की महिमा सुना रहे हैं :
होता है सारे विश्व का कल्याण यज्ञ से-
जल्दी प्रसन्न होते हैं भगवान यज्ञ से-
ऋषियों ने ऊँचा माना है स्थान यज्ञ का-
भगवान का यह यज्ञ है भगवान यज्ञ का-
जाते हैं देवलोक में इंसान यज्ञ से-
होता है सारे विश्व का कल्याण यज्ञ से...

