अमृत अगर पीना है, चैन से जीना है तो विचार लो...भक्ति गीत -
ग्राम-मानिकपुर, थाना-चलगली, पोस्ट-छेरता चैनपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लल्लू प्रजापति एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
अमृत अगर पीना है,चैन से जीना है-
तो विचार लो-
बाबा भोले नाथ को पुकारो-
संवरा छलिया दूर नहीं है-
छुपके ह्रदय में बैठा वो ही-
रूद्र होना है पल नहीं खोना है-
मन सुधार लो-
बाबा भोले नाथ को पुकार लो-
जिसने योगेश्वर को ना जाना-
व्यर्थ है दुनिया में उसका आना-
भक्तो ले सारथी भोला जी की आरती उतार लो-
बाबा भोले नाथ को पुकार लो...
Posted on: Jan 07, 2018. Tags: LALLU PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER
हाथी राजा, हाथी राजा...बाल कविता -
ग्राम-केलेपारा, तहसील-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से मिलाप और श्वेता एक बाल कविता सुना रहे है:
हाथी राजा, हाथी राजा-
सूंड हिलाकर कहना चले-
मेरे घर में आना-
हलवा पुड़ी खाना-
आओ बैठो कुर्सी पर-
कुर्सी बोले चटर पटर...
Posted on: Jan 06, 2018. Tags: SAPNA WATTI SONG VICTIMS REGISTER
बीन ले तीन तेंदूवा वो बीन ले तन छार...गीत -
ग्राम-हटका चारामा, तहसील-नरहरपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सपना वट्टी के साथ में एक माता है जो एक गीत सुना रही है:
बीन ले तीन तेंदूवा वो बीन ले तन छार – गोही खा ले तन सबो संगवारी-
ठाकुर के नहीं आवत ले गोही-
संगी बैठ जातन महुआ के छाँव रे-
बीन ले तीन तेंदूवा वो बीन ले तन छार...
Posted on: Jan 02, 2018. Tags: SAPNA SONG VICTIMS REGISTER WATTI
हमारे गाँव में पानी का नल है पर वह हर घर में आना चाहिए जिससे किसी को भी बाहर न जाना पड़े...
ग्राम भैसाकट्टा, तहसील-चारामा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से गाँव की बहनें शीला बघेल, सरिता बघेल और रुकमणी महावीर सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा की सपना वट्टी से बात कर रही हैं वे बता रही हैं कि उनके गाँव में पानी का नल है पर वे सभी के घर में नहीं है वे चाहते है कि हर घर में नल की सुविधा होनी चाहिए जिसे किसी को पानी लेने के लिए बाहर न जाना पड़े इस संबंध में उन्होंने सरपंच, सचिव के पास कई बार अपनी बात को रखा लेकिन इस पर कभी ध्यान नही दिया गया इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर निवेदन करे जिससे पानी कि समस्या का समाधान हो सके: सरपंच@9406341135 PHE@9406285493.
Posted on: Dec 30, 2017. Tags: SAPNA WATTI SONG VICTIMS REGISTER
नानी खाती लाल अनार, चूसे आम पका रसदार...बाल कविता -
ग्राम-असुलखार, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से लालिमा पटेल, साजिया खान और रूपा टांडीया एक कविता सुना रहे हैं :
नानी खाती लाल अनार, चूसे आम पका रसदार – लड़की गाती बढ़िया गाना, रखे सरोता सुनते नाना – मोनू का चल रहा जहाज, कमल खिले हैं सुन्दर आज...
