ओं गोंडवाना वालो, कहो नही कर के दिखलावो, उपदेशो से काम ना होगा, भाषणों से काम ना होगा...गीत-
ग्राम पोस्ट-अमगवा, तहसील-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से इंद्रावति धुर्वे गोंडवाना गीत सुना रही है:-
ओं गोंडवाना वालो, कहो नही कर के दिखलावो-
उपदेशो से काम ना होगा, भाषणों से काम ना होगा-
जो लक्ष्य वही अपनावो-
ओं गोंडवाना वालो, कहो नही कर के दिखलावो-
अंधकार है, अंधकार है-
क्या होगा तेरे रहने से, यही अँधेरा दूर भगाना...
Posted on: Feb 28, 2019. Tags: INDRAVATI DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
हाय गा जवानी गया दउवा, आय गए मोर बुढ़ापा जवानी गया हो...गीत-
ग्राम पंचायत-महर्सो, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुवसिया एक गीत सुना रहे हैं :
हाय गा जवानी गया दउवा-
आय गए मोर बुढ़ापा जवानी गया हो-
जब राहों लडिका तो घिनघिनान राहों-
आए गए जवानी दउवा सबे कोई लुभावायें घिनान राहों यार-
आय गए मोर बुढ़ापा सबे कोई घिनावन...
Posted on: Feb 25, 2019. Tags: CG CHANDRABHAN MARKO SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
कलमी आम दशहरी, निलम, लंगड़ा, बाम्बे ग्रीन...आम की किस्मे
ब्लॉक-तमनार, जिला-रायगढ, (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र गुप्ता बता रहे है कि बहुल आदिवासी क्षेत्र तमनार में आम बहुत ज्यादा होता है उसमे देसी किस्म से लेकर
कलमी आम दशहरी, निलम, लंगड़ा,बाम्बे ग्रीन इस तरह से विभिन्न प्रकार के आम होते है इस पूरे क्षेत्र में बहुत फल लगे है लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि प्रदुषण के चलते पुरे आम काले हो जा रहे है, प्रदुषण के चलते आप भी ज्यादातर पेड़ से टूट जाते है, काला आम होने की वजह से व्यापारी भी नही खरीदते है आमचुर तक नही बिकता है जिससे बहुत क्षति हुई है, प्रदुषण का मुख्य कारण यह कि, क्षेत्र में 3400 मेगावाट का पावर प्लांट के कारण ही हो रहा है ऐसा लोगो का कहना है, जिससे आम से मिलने वाली आमदनी पर भी प्रभाव पड़ा है क्योंकि लोगो का आर्थिक स्रोत मुख्य रूप से वनोपज ही है जो की बहुत प्रभावित हुआ है |
Posted on: Feb 23, 2019. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
मढियान मंदीर में राजा महाराजा पूजा अर्चना के बाद बलि देते थे वो आज भी जारी...
मोहला मानपुर क्षेत्र के अनर्गत आने वाले ग्राम पंचायत-मढियानवाडी, जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र कोरेटी बता रहे है की गाँव से 10 किलोमीटर दूर स्थित मढियान देवी मंदिर है, जो पुराने राजा महाराजाओं का गढ़ किला है यहाँ पर जिस प्रकार से पुराने समय में राजा महाराजा पूजा अर्चना के बाद बलि देते थे वो आज भी जारी है, उसी प्रकार से आज भी पूजा अर्चना की जाती है, अभी नए देवी देवताओं की स्थापना कर रीति रिवाज अनुसार कार्यक्रम किया गया तथा भेड़,बकरियों की बलि भी दी गई |
Posted on: Feb 23, 2019. Tags: RAJENDRA KORETI SONG VICTIMS REGISTER
निरासी पेशन के लिये आवेदन करते हैं लेकिन कोई जवाब नही आता है...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-रामपुर, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लालो बता रही हैं कि उन्हें निरासी पेंशन नहीं मिल रहा है, उनके पति का देहांत हुए काफी दिन हो चुके हैं| उन्होंने इसके लिये आवेदन किया है लेकिन उसका कोई जवाब नही आया है| वे परेशान हैं, इसलिये सीजीनेट के सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर निरासी पेशन दिलाने में मदद करें : सरपंच@7697801397, CEO@9926192534. संपर्क नंबर@6268713673, 9691602862.
