Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् हैंडपंप बन गया...
ग्राम पंचायत-तीर्थगढ़, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुषमा ठाकुर बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या था| लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता था| गाँव में एक ही हैण्डपंप होने के बजह से बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा था| उनको अधिकतर गर्मी के दिनों में बहुत ही समस्या होती थी | फिर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये कुछ दिन के बाद हैण्डपंप बन गया| जिससें सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों बात पर हैंडपंप बनवाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं| संपर्क नंबर@62612006901.
Posted on: Mar 17, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA IMPACT STORY SUSHAMA THAKUR TIRTHGADH
हमारे गाँव में मुर्गों का कीमत 700-800 के बीच में है-
ग्राम पंचायत-थेरातगड रेंगावारा,ब्लॉक-दरभा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़)से डोरा बता रहे है कि वे अपने गाँव में गाय बैल मुर्गा बकरा पालते है,और उनके घर एक लड़ाई करने वाला मुर्गा है,उसका कीमत 700-800 के बीच में है
Posted on: Mar 15, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA RENGAWARA THERATGAD
हमारे गाँव में पानी कि बहुत दिक्कत होता है बताने पर ध्यान नहीं देते है कृप्या मदद करे-
ग्राम-बोडगेबटा, पंचायत-सीतापुर, ब्लॉक-दरभा,जला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामनाथ बता रहे है| कि उनके गाँव में 25 घरों का बस्ती है जो लोगों को पानी कि बहुत दिक्कत होता है,वहां के ग्रामीण नाला का पानी पीते है| गर्मी के दिनों में नाला का पानी सुख जाता है तो उन्हें बहुत दिक्कत होता है| इसके लिए सरपंच व सचिव को बताये पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओ से मदद कि अपील कर रहे है कि दिया गया नम्बरों पर बात कर उनकी समस्या का समाधान कराने कि मदद करे| सरपंच@6261502811 सचिव@9479095347
Posted on: Mar 14, 2022. Tags: BASTAR BODGEBATA CG DARBHA PROBLEM SITAPUR WATER
हमारे गांव में आंगनबाड़ी केंद्र नही बना हैं, बोलने पर भी ध्यान नही दे रहे हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-छेड़पाल, कुकडीपानी पारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सरोजनी मरकाम बता रहे हैं उनके गांव में आंगनबाड़ी स्कूल खोलना था, लेकिन अभी तक नही खुला हैं, वहां 57 बच्चें है, आंगनबाड़ी केंद्र नही होने के कारण बच्चों को शिक्षा नही मिल पा रहा हैं, इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत में आवेदन किये हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कि समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9399273496, सचिव@9993108409, संपर्क@7987439441.
Posted on: Mar 13, 2022. Tags: AANGANBADI BASTAR CG CHHEDPAL DARBHA PROBLEM SAROJNI MARKAM
हमारे गांव में बिजली नहीं होने के कारण ग्रामीणों को अँधेरे में रहना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-जामगांव, बगाहपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बामनराम गावडे बता रहे हैं उनके पारा में बिजली कि बहुत समस्या हैं, रात में अँधेरे में रहना पड़ता है, मोबाईल चार्ज नही कर पाते हैं, इसके लियें उन्होंने बिजली ऑफिस में शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक नहीं बना हैं, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके बिजली लगवाने में मदद करें| संपर्क नंबर@9424224568, सचिव@9407607100, CEO@9406166884, कलेक्टर@8458956694.
