स्वास्थ्य स्वर : डायबिटीज बीमारी से बचने का एक घरेलू उपाय -
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा आज हमें शुगर या डायबटीज अर्थात मधुमेह से बचने का एक घरेलू उपाय बता रहे हैं, आज डायबटीज एक ऐसी समस्या है, जो किसी को भी हो सकती है और घर घर में पायी जा रही है, वे कह रहे हैं कि इस समस्या से बचने के लिए बादाम, जौ, चना सभी 100-100 ग्राम लेकर पीसकर महीन चूर्ण बना ले और सुबह शाम पानी के साथ सेवन करें, इसके साथ ही डायबटीज के रोगी जो परहेज करते है, वे भी करते रहें, इससे समस्या से आराम मिल सकता है, इस तरह हम अपने आसपास पाए जाने वाले वनस्पतियों से स्वस्थ रह सकते हैं अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Sep 07, 2018. Tags: CHANDRAKANT SHARMA CHHATTISGARH HEALTH MUNGELI SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : झड़ते बालो का घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार कादरिया मस्जिद के पीछे, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी झड़ते बालो की घरेलू उपचार बता रहे हैं: गवार पट्टा (एलोवेरा) 50 ग्राम, आँवला फल का चूर्ण 50 ग्राम, शिकाकाई फल का चूर्ण 50 ग्राम और नीम की पत्ती का चूर्ण 50 ग्राम इन सब को साफ कर पानी में मिलाकर पेस्ट बना ले और सुरक्षित रख ले, सप्ताह में 2 बार इस पेस्ट को बालों के जड़ो में लगाए और एक घंटे के बाद गुनगुना पानी से धोए | इसके अलावा इन सामग्री को पानी की जगह शहद मिलाकर पेस्ट बना ले और उसको 15 दिन में एक बार जरुर लगाए, इससे झड़ते बालो की समस्या खत्म हो जाएगी और भ्रमराज केप्सूल, भ्रमराज तेल का उपयोग कर सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क कर सकते हैं@9111061399
Posted on: Sep 07, 2018. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : सड़क नहीं है तो हम लोग जंगली देशी जड़ी-बूटियों से बीमारियों का इलाज करते है...
ग्राम-जामकुटनी, पंचायत-बेलगाल, तहसील-पखांजूर, प्रखण्ड-कोयलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुरजू दुग्गा बता रहे हैं कि उनके गाँव में रोड और नदी पर पुल नही है आने जाने में बहुत परेशानी होती है बीमार हालत में अस्पताल जा नही पाते हैं, इसलिए अधिकतर वे अपने इलाज जंगली जड़ी-बूटी से करते हैं, गाँव में अनेक तरह के गुनिया, वैद्य हैं जो अलग-अलग बीमारियों का इलाज करते हैं| उन्ही के पास से देशी उपचार करवाते हैं, जैसे सांप, बिच्छु, मलेरिया, पेट में दर्द, सर्दी खांसी का पूरा इलाज देशी जड़ी-बूटी से करते हैं इनका असर नहीं होने से अंगरेजी दवाइयों का उपयोग करते हैं, ये सभी औषधीय पेड़-पौधे हमारे जंगल में ही मिल जाता है उनकी सुरक्षा करनी चाहिए...
Posted on: Sep 07, 2018. Tags: AMAR MARAVI CG KANKER KOELIBEDA SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
Vananchal Swara Bultoo(Bluetooth) radio from Chhattisgarh: 7th Sep 2018...
Today Rakesh Kumar and Sarala Shriwas are presenting a Vananchal Swara Bultoo Radio Program from Chhattisgarh in Hindi language in this latest edition of Bultoo radio programs. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Sep 07, 2018. Tags: BULTOO CG CHHATTISGARH RAKESH KUMAR SARALA SHRIWAS SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : वनों से प्राप्त चीजों के उपयोग के सांथ साथ हम ग्रामीण वन का संरक्षण भी करते हैं...
ग्राम-जामकुटनी, पंचायत-बेलगाल, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सोदू दुग्गा सीजीनेट के अमर मरावी को बता रहे हैं कि हमारा गाँव वनों से घिरा है, वनों से जड़ी बूटी, दवाइयां, तेंदू पत्ता, चार, खाने के लिए 50 से भी ज़्यादा प्रकार की सब्जी आदि चीजें प्राप्त करते हैं, साथ ही घर बनाने के लिए बांस, लकड़ी भी प्राप्त करते हैं, कई बार गांव के लोग बाजार नही जा पाते तब वे वनों से प्राप्त चीजों का ही खाने में सब्जी के लिए उपयोग करते हैं, गाँव में लोग वन का उपयोग ही नही करते बल्कि उसका संरक्षण भी करते है, इसके लिए वनों को उपयोग करने के लिए स्थानीय संगठन द्वारा लोगों के लिए एक दायरा तय रहता है और उसी क्षेत्र में लोगो को काम करना होता है |
