वनांचल स्वर : हृदय रोग का घरेलु उपचार...

ग्राम-रहंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य च्रंद्रकांत शर्मा आज हमें ह्रदय रोग का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, वे बता रहे हैं कि ह्रदय रोग से ग्रसित लोग अर्जुन के पेड़ की छाल का महीन चूर्ण एक चम्मच और एक कप मलाई निकाले हुवे दूध के सांथ सुबह शाम नियमित सेवन करने से ह्रदय लोग को ठीक करने में लाभ मिलता है, कमजोरी दूर होती है, धड़कन समान होती हैं, तेल, मिर्च, खटाई, गरिष्ठ भोजन का उपयोग ना करे. हमारे आसपास की वनस्पतियों में बहुत से गुण हैं यदि हम उनको जाने तो उनकी मदद से स्वस्थ रह सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए :
वैद्य च्रंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: May 08, 2018. Tags: CHANDRAKANT SHARMA SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

जिसने सूरज चाँद बनाया, जिसने चिड़ियों को चहकाया...कविता

भोपाल (मध्यप्रदेश) से सुरेश शर्मा एक कविता सुना रहे है:
जिसने सूरज चाँद बनाया-
जिसने चिड़ियों को चहकाया-
जिसने तारों को चमकाया-
जिसने फूलों को महकाया-
जिसने सारा जगत बनाया,
हम उसी ईश्वर के गुण गाए-
हम उसी प्रेम से शीश झुकायें...

Posted on: May 07, 2018. Tags: SONG SURESH SHARMA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: पेशाब में जलन का घरेलू उपचार...

ग्राम-रहंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा आज मूत्र समन्धि रोगों के पेशाब में जलन के घरेलू उपचार बता रहे है, सामग्री-चंदन का तेल 8 से 10 बूंद, बतासा या एक कप दूध के साथ अगर नहीं है तो पानी के साथ भी सुबह शाम सेवन करने से लाभ होता है| पेशाब में जलन आदि रोगों में बहुत लाभ मिलता है.
अधिक जानकारी के लिए- वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा@ 9893327457.

Posted on: May 07, 2018. Tags: CHANDRKANT SHARMA SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : गर्मी में लू से बचने का घरेलू उपाय-

ग्राम-रहंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा आजकल की भीषण गर्मी में लू से बचने का घरेलू उपाय बता रहे हैं, अक्सर गर्मी में लू लगने की समस्या होती है, इस समस्या से बचने के लिए कच्चे आम को आग में पकाकर या पानी में उबालकर पका ले उसके बाद उसको पानी में मसलकर मिला ले और मिलाकर उस पानी को छानकर मिश्री या शक्कर मिला कर सेवन करे, इससे लू के विकार ठीक हो जाते हैं, इसके सांथ ही जब भी घर से बाहर जाएँ तो नास्ता करके, पानी पीकर, सर में सफेद कपड़ा बांधकर निकले, सांथ में एक प्याज रख सकते हैं| चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: May 05, 2018. Tags: CHANDRAKANT SHARMA SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: ज्वर विषम ज्वर का घरेलू उपचार...

ग्राम-रहंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली, (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकान्त शर्मा आज ज्वर विषम ज्वर का घरेलू उपचार बता रहे है, विषम ज्वर में सर्दी गर्मी कभी कम कभी ज्यादा होता है, एक दिन छोड़ कर बुखार आना विषम ज्वर कहलाता है: सामग्री-हरड़, बेहरा, आवला, नागर मोथा, इन्द्रजौ, चिरायता, गिलोय, लाल चन्दन, कुटकी सोठ इन सभी को बराबर मात्रा में लेकर साफ कर कूट लेंवे| इस मिश्रण से 1 तौला लेकर, पाव भर पानी में मंद (धीमी) आंच पर पका लेंवे, जब 1 छटांग रह जाये तब इसमें मिश्री मिलाकर पी लेंवे, ऐसे ही 3-से 5 दिन तक लगातार सेंवन करने से लाभ होता है. वैद्य शर्मा@9893327457.

Posted on: May 04, 2018. Tags: CHANDRKANT SHARMA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »