रीवा : लॉकडाउन में सरकार से कोई मदद नहीं मिल रही है, खाने की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...

ग्राम-अन्सरा, पंचायत-चतेनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से जगदीश के साथ में इन्द्र्कली जो बता रही है कि उनके पति हरियाणा में लॉकडाउन में फंसे है, इन्द्र्कली के पास राशन नहीं है और राशन कार्ड भी उनका नहीं बना है सरकार से उनको कोई मदद नहीं मिल रही है, बहुत परेशान है | उनका कहना कि उनको राशन मिलना चाहिए | उनके साथ तीन बच्चे है और खाने को राशन नहीं है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रही है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके उनको राशन दिलवाने में मदद करें : ब्लाक C.E.O@ 9407803480, खाद्य अधिकारी@7224893193, S.D.M@9754859545. संपर्क नम्बर@9109784723 (169741) DW

Posted on: Jun 13, 2020. Tags: CORONA PROBLEM INDRAKALI REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन के बाद शहर से गाँव आये, पर हमारे पास काम नहीं, हमे काम दिलवाने में मदद करें...

ग्राम-मझियारी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से वीरेंद्र विश्वकर्मा बता रहे है मै लॉकडाउन के कारण सूरत में फंसा था और बड़ी मुश्किल से किसी तरह अपने पैसे से अभी घर आ गया हूँ पर गांव में भी काम नहीं मिल रहा है | सरकार द्वारा कहा गया था कि वापस आने वालों के खाते में एक हज़ार रू दिया जाएगा पर हम लोगों में से किसी के भी खाते में वह पैसा नहीं आया है | सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके गांव में काम चालू करने का प्रयास करें : जवा C.E.O@9407803480, संपर्क नम्बर@9157263880. (169689) DW

Posted on: Jun 12, 2020. Tags: CORONA PROBLEM RAJENDRA VISHWKARMA REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

झांसी में काम करते थे, घर लौटे हैं पर सरकार से काम या कोई भी और मदद नहीं मिल रही है...

ग्राम – लेदरी, ब्लॉक जबा, जिला – रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश के साथ  ग्रामीण युवा साथी अरविन्द कुमार कोल बता रहे हैं कि कोरोना संक्रमण लॉकडाउन के पहले झाँसी में काम करने के लिए गये थे कोरोना संक्रमण लॉकडाउन के दौरान घर आना पड़ा जब सरकार के द्वारा घर जाने का खर्चा एक हजार खाता में ट्रांसफर करने का वादा किया गया है लेकिन ट्रांसफर नही किये है खुद के खर्चे से गाँव आये है | परन्तु गाँव में किसी प्रकार की कोई रोजगार नही है और न ही राशन पानी की कोई व्यवस्था है उन लोगो की मांग है कि राशन तथा रोगजार की व्यवस्था हो जिससे हम अपने भरण-पोषण कर सके इसलिए लिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें कि दिए गये अधिकारी से फ़ोन नंबर पर बात कर समस्या को निदान कराने में मदद करें. SDM@9754859545. संपर्क@6232415242.RK

Posted on: Jun 12, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JAGDISH REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

सूरत काम करने गए थे, घर वापस आ गये है, परन्तु मजदूरी नही मिल रहा है, कृपया काम दिलवाएं...

ग्राम-छतैनी, पोस्ट हरदौली ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मुन्नी लाल वर्मा बता रहे हैं कि सूरत शहर में मजदूरी करने के लिए गये थे कोरोना संक्रामक लॉकडाउन की वजह से लगभग 2 माह मजदूरी नही मिला इसलिए किसी भी तरह घर वापस आ गये है परन्तु गाँव में किसी प्रकार की कोई मजदूरी नहीं मिल रहा है जिसे हम लोगो को रोजी-रोटी के लिए बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए सीजीनेट सुनने वालें साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए मोबाइल नंबर पर बात कर रोजगार दिलाने में मदद करें.सचिव@9981335746. संपर्क@7580963236. RK

Posted on: Jun 12, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MUNNILAL VARMA REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

मुख्यमंत्री ने कहा है बाहर से आए श्रमिकों को निशुल्क राशन मिलेगा पर हमें अब तक नहीं मिला है...

विनोद कुमार मिश्रा बता रहे है कि वे दो दर्जन साथियों के साथ अपने ग्राम पंचायत-बौसड, ब्लॉक जबा जिला रीवा (मध्यप्रदेश) में लॉकडाउन के दौरान सूरत गुजरात से आये जिसका सरकारी मुआवजा अभी तक नही मिला, घर वापसी के समय सारा रुपये अपने से ही किये है सरकार के द्वारा किसी प्रकार की कोई मदद अभी तक नही मिली सरकार के द्वारा एक हजार खाता में ट्रांसफर करने की वादा भी किया गया परन्तु अभी तक यह पैसे नही मिला है |प्रवासी मजदूरों को नि:शुल्क राशन एंव दाल देने की योजना चलाया रहा है किन्तु अभी तक हम लोग इस योजना से वंचित है नि:शुल्क राशन दाल पर्ची दिया जाए जिससे हम अपनी जीवन निर्वहन कर सकें इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से दिए अधिकारियों के फ़ोन पर बात कर मुवावजा एंव राशन दिलाने में मदद करें. सचिव@8349558500. संपर्क नम्बर@8128563203. RK

Posted on: Jun 11, 2020. Tags: CORONA PROBLEM REWA MP SONG VICTIMS REGISTER VINOD KUMAR MISRA

« View Newer Reports

View Older Reports »