राशन नहीं है, पैसा नहीं है, रहना मुश्किल है, घर जाना चाहते हैं...
वाघोली, पुणे, महाराष्ट्र से जितेंद्र यादव बता रहे हैं कि वे रीवा जिले के रहने वाले हैं, पुणे में लॉकडाउन में हैं, 5 माह से वहां रह रहे हैं, जीतेन्द्र अपने गाँव जाना चाहते हैं, वे 5 लोग हैं, घर जाना चाहते हैं, पैसा ख़त्म हो चुका है, राशन नहीं है, रहना मुश्किल हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि सुरक्षित घर पहुंचवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9685251563. (167379)
Posted on: May 16, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JITENDRA YADAV MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER
Impact: लॉकडाउन में फंसे हैं खाने में समस्या थी, अब सीजीनेट के मदद से राशन मिल गया है...
केसनल रोड, गोल्डेन सोसाइटी, पोस्ट-वागुली, तालुका-हवेली, पुणे, पिन कोड 412207 (महाराष्ट्र) से उमेश कुमार (पिता हरदेव ) बता रहे हैं कि वे उत्तर प्रदेश राज्य के मउ जिले के निवासी हैं वहां काम करने आये थे, लॉकडाउन में फंसे हैं, 6 लोग हैं, खाने का राशन की समस्या हो रही थी| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया| अपील करने के कुछ दिन बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया, वे साथी सीजीनेट और सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9359223697, 7040332095.
Posted on: May 16, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER
पुणे: वागोली में रहकर पढाई करते थे लॉकडाउन के कारण घर नहीं जा पा रहे है, राशन नही है...
नागसेन बता रहे है कि वे छोटी बहन के साथ रहकर पढाई करते है पुणे वागोली में रहते है, लॉकडाउन के कारण घर भी नहीं जा पा रहे है इसलिए उनको राशन की बहुत दिक्कत हो रही है | वे डांस क्लास में पढ़ाते थे वो भी बंद हो गया है | राशन की बहुत समस्या हो रही है | उनके पहचान के वहां पर कोई नहीं है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अनुरोध कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात करके उनको राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@8080656830. (167187)
Posted on: May 16, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NAGSEN PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER
जांजगीर चाम्पा का रहने वाला हूँ पुणे में फंसा हूँ दो महीने से काम नहीं है पैसे ख़तम हो गए हैं...
जे जे नगर वाघोली पुणे महाराष्ट्र से राजेश विश्वकर्मा बोल रहे हैं दो माह से कंपनी का काम बंद हो गया है कोई पैसा नहीं मिला है वे ग्राम सोनतरी जिला जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं पूना में काम करने आए थे | उनका एक छोटा बच्चा भी है | अब पैसे ख़तम हो गए हैं | भोजन की दिक्कत है | कृपया मेरी मदद कीजिए | राजेश विश्वकर्मा @8657715850 (167468)
Posted on: May 15, 2020. Tags: CORONA PROBELM JANJGIR CHAMPA MH PUNE
लॉकडाउन के कारण राशन की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
अनीता यादव उत्तरप्रदेश की रहने वाली है अभी वो कावडे बस्ती वागोली पुणे में रह रही है लॉकडाउन के कारण उनको राशन की समस्या हो रही है | उनके पास राशन नहीं है | सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अनुरोध कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात करके उनको राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@9356883162. (167182)
