बात छोटी है सर को हिला दीजिये...भजन गीत-

शिवानी, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कामता प्रसाद शर्मा एक भजन गीत सुना रहे हैं :
बात छोटी है सर को हिला दीजिये-
पाँव अपने प्रभु जी धुला दीजिये-
हम हैं अनपढ़ कोई भूल हो ही गई-
आप मालिक हैं सब कुछ भुला दीजिये-
बात छोटी है सर को हिला दीजिये...

Posted on: Apr 09, 2019. Tags: BILASPUR CG KAMATA PRASAD SHARMA MARWAHI SONG VICTIMS REGISTER

दो गज कफन का कपड़ा, तेरा लिबाज होगा...गीत-

शिवानी, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कामता प्रसाद शर्मा एक भजन गीत सुना रहे हैं :
जायेगा जब यहां से कुछ भी न पास होगा-
दो गज कफन का कपड़ा, तेरा लिबाज होगा-
रह जायेंगें तड़पते परिवार वाले तेरे-
यमदूत ले पकड़ के डालेंगे तेरे फेरे-
पीटेगा अपना छाती पुनवा निराष होगा-
दो गज कफन का कपड़ा, तेरा लिबाज होगा...

Posted on: Apr 09, 2019. Tags: BILASPUR CG KAMATA PRASAD SHARMA MARWAHI SONG VICTIMS REGISTER

मचल-मचल के खेलो रे भवानी, नौ दिन तोरे आय हो माँ...गीत-

शिवनी, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कामता प्रसाद शर्मा एक जस गीत सुना रहे हैं :
मचल-मचल के खेलो रे भवानी-
नौ दिन तोरे आय हो माँ-
अरे मैहार से हम चुनरी मगाय मईया-
चुनरी ओढ़ के खेलो रे भवानी-
नौ दिन तोरे आय हो माँ-
माली के घर से हार मगाय...

Posted on: Apr 09, 2019. Tags: BILASPUR CG KAMATA PRASAD SHARMA SONG VICTIMS REGISTER

impact : 15 दिन पहले हैण्डपंप खराब होने से गांव में पानी की समस्या थी, अब हल हो चुकी है-

ग्राम पंचायत-जमडी, ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लालूप्रसाद यादव बता रहे हैं| उनके गांव में 6 महीने से हैण्डपंप खराब था| जिससे मोहल्ले के लोगों को पानी की समस्या हो रही थी | समस्या को हल कराने के लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई काम नहीं हो रहा था| तब उन्होंने अपनी समस्या को 15 दिन पहले सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके 15 दिन बाद कर्मचारी आकार हैण्डपंप को बना दिये| जिससे पानी की समस्या हल हो गई है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं | लालूप्रसाद यादव@9691400960.

Posted on: Apr 05, 2019. Tags: CG IMPACT STORY LALU PRASAD YADAV ODGI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

impact : पारा में हैण्डपंप खराब था, पानी की समस्या हो रही थी, हैण्डपंप बन जाने से पानी की सुविधा हो गई-

ग्राम-जमडी, तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लालू प्रसाद यादव बता रहे हैं कि उनके गांव के स्कूल पारा का हैण्डपंप ख़राब हो गया था| जिससे स्कूल के बच्चो और आस पास के लोगों को पानी की समस्या हो रही थी| उन्होंने हैण्डपंप सुधरवाने के लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन कोई करवाही नहीं हो रही थी| फिर उन्होंने गांव में आये सीजीनेट के साथियों से अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया| रिकॉर्ड कराने के एक महीने बाद हैण्डपंप सुधार दिया गया| जिससे पारा में पानी की सुविधा हो गई है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| लालू प्रसाद यादव@9691400960.

Posted on: Apr 05, 2019. Tags: CG IMPACT STORY LALU PRASAD YADAV SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »