आवास के लिये फोटो खीचकर ले जाते हैं लेकिन आज तक आवास नहीं मिला...
ग्राम-पेंदाकुर्ती, पंचायत-मनिकोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से माडीमोका बता रहे हैं उनको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है अधिकारी फोटो खीचकर जाते हैं लेकिन कई साल हो गया अभी तक उनके नाम से आवास नहीं निकला, आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं होती है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर योजना के अंतर्गत आवास दिलाने में मदद करें : सचिव@9407971681, ब्लाक CEO@9424270014, जिला CEO@7864284027. गंगा कवासी / संपर्क नंबर@6281549092.
Posted on: Jan 24, 2020. Tags: BABULAL NETI CG PROBLEM SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER
राशनकार्ड बनवाने के लिये आवेदन करते हैं सुनवाई नहीं होती है...
ग्राम-पेंदाकुर्ती, पंचायत-मनिकोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) ढोला कवासी बता रहे हैं, उनका राशन कार्ड नहीं बना है जिसके कारण उन्हें राशन नहीं मिल पता है जीवन यापन में दिक्कत होती है, उन्होंने इसके लिये आवेदन किया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर राशनकार्ड बनवाने में मदद करें : सचिव@9407971681, ब्लाक CEO@9424270014, जिला CEO@7864284027. गंगा कवासी / संपर्क नंबर@6281549092.
Posted on: Jan 24, 2020. Tags: BABULAL NETI CG PROBLEM SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER
सबको सुखी रखना बेशक हमारे हांथ में नहीं है...अनमोल वचन-
ग्राम-मेंढारी, पोस्ट-करमडिहा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सन्नू कुमार नेटी अनमोल वचन सुना रहे हैं :
सबको सुखी रखना बेशक हमारे हांथ में नहीं है-
पर किसी को दुखी न करें ये हमारे हांथ में है-
कहते हैं भगवान सबके भाग्य लिखता है-
यदि ऐसा होता तो वो परमात्मा हम सभी बच्चो का भाग्य
बहुत ही सुन्दर लिखता-
दुनिया में कोई भी दुःख नहीं होता पर ऐसा नहीं है...
Posted on: Jan 01, 2020. Tags: BALRAMPUR CG SANNU NETI SONG VICTIMS REGISTER
दुनिया में केवल पिता ही एक ऐसा इंसान है जो चाहता है...अनमोल वचन-
ग्राम-मेढ़ारी, पोस्ट-करमडीहा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सोनू कुमार नेटी माता पिता के संबंध में एक अनमोल वचन सुना रहे है|
दुनिया में केवल पिता ही एक ऐसा इंसान है जो चाहता है कि मेरे बच्चे मुझसे भी ज्यादा कामयाब हो| दो पल जिंदगी के दो नियम निकलो फूलों की तरह बिखरो खुशबु की तरह| किसी को प्रेम देना सबसे बड़ा उपहार है, किसी का प्रेम पाना सबसे बड़ा सम्मान| सफलता एक दिन में नहीं मिलती अगर ठान लो तो जरुर मिलती है| ये मनुष्य का दिल भी अपने किसी भी हुनर पर घमंड मत करना, क्योंकि पत्थर जब पानी में गिरता है तो अपने ही बजन में डूब जाता है| यदि आपको अपना दर्द मह्सूस होता है तो आप जीवित है और यदि आपको दुसरों का दर्द महसूस होता है तो आप एक इंसान हैं| इंसान की आकड़ वाजिब है, जब पैसा आने पर दो बटुआ भी फुल हो जाता है-
Posted on: Dec 27, 2019. Tags: BALARAMPUR CG SONG SONU KUMAR NETI VICTIMS REGISTER
हमन नई जानन रे नई जानन बड़ा देव के महिमा ला ...गीत गोंडवाना
ग्राम-भेलकछ, थाना-रमकोला, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीता नेटी एक गीत सुना रही हैं:
हमन नई जानन रे नई जानन बड़ादेव के महिमा ला-
जय सेवा ला कहिके चिला थन हमला दर्शन तै दिख ला जा रे-
मैंहा डोंगरी मा जा के देखव सुघर साजा के झाड़ लगे हे – मैंहा उखरे दर्श बर आयव रे बड़ा देव के महिमा ला-
गाँव-गाँव शहर- शहर मा बड़ा देव के समेलन हो थय-
हमन नई जानन रे नई जानन बड़ादेव के महिमा ला...
