Lack of professional training: Fishermen forced to migrate for manual work...

Sunil Kumar is calling from Patna Bihar where he is reporting from a meeting of fishermen who has assembled from the whole state on the occasion of Fisheries Day. They tell him Govt should make resources available to fishermen so that they own ponds and also give them professional training. In lack of these two many fishermen are forced to leave their age old profession and are migrating to big cities in search of other manual work. For more Sunil is at 9308571702

Posted on: Jul 11, 2014. Tags: SONG Sunil Muzaffarpur VICTIMS REGISTER

एक पइसा के हरदी, बुन्नी बरसा जल्दी हो...बरसा गीत

मुजफ्फरपुर बिहार से सुनील जी बरसा से सम्बंधित एक गीत गा रहे हैं.
एक पइसा के हरदी, बुन्नी बरसा जल्दी हो
बादल बरसा हो, बादल बरसा हो, बादल बरसा हो...
फिर-फिर के अचरा में भोरहर ये गौरैया चहके, अरे ये गौरैया चहके
कब से रूहजू बारी-झारी, कुइंयां तारू चटके हो
बादल बरसा हो, बादल बरसा हो....
सूखल ताल तलैया, सूखल हारल मन के मोर हो, हारल मन के मोर
सुखल चरावर हरना-हिरनी, बेलइ बन मा चोर हो
बादल बरसा हो,बादल बरसा हो, बादल बरसा हो...
गगरी रीतल, परल इनारा, पानी गेलइ पताल हो, पानी गेलइ पताल
सुबह में सोहत गौर नारी के, हंथवा भइले लाल हो
बादल बरसा हो, बादल बरसा हो....
चिरई चुरमुर खुल्ला बोलई, सांसत में है जान हो, सांसत में है जान
मंदारा के नहने चिकना, बोलइ हुक-हुक प्रान हो, बोलइ हुक-हुक प्रान
बादल बरसा हो, बादल बरसा हो....

Posted on: Jul 01, 2014. Tags: SONG Sunil Muzaffarpur VICTIMS REGISTER

मिला है शिक्षा का अधिकार......

सुनील कुमार, मुजफ्फरपुर, बिहार से शिक्षा के अधिकार पर एक गीत गा रहे हैं...
सुनो रे भाई, सुनो रे बहना, करता समय पुकार
मिला है शिक्षा का अधिकार, मिला है शिक्षा का अधिकार
कोई बच्चा नहीं रहेगा, अब शिक्षा से दूर
चाहे उनके माता-पिता हों जितने भी मजबूर
पूरे देश के बच्चे अब हैं शिक्षा के हकदार
मिला है शिक्षा का अधिकार...
नहीं रहेंगे भाग्य, अभागे अपने नौनिहाल की
जिनकी उमर अब हो रही है 6 से 14 साल की
ऐसा क़ानून है जिसकी सबको है दरकार
मिला है शिक्षा का अधिकार...
हक़ है हमारा मुफ्त में पाना पढ़ने का सामान
शामिल जिसमें भोजन है और स्कूली परिधान
सबको पढ़ाने के वास्ते बाध्य है सरकार
मिला है शिक्षा का अधिकार...
देना बच्चों को मुफ्त में शिक्षा सरकारी जिम्मेवारी
अगर नहीं हक़ मिला तो उन पर पड़ेगी जनता भारी
अशिक्षा के अन्धकार को हमने दिया ललकार
मिला है शिक्षा का अधिकार.......

Posted on: Jun 25, 2014. Tags: SONG Sunil Muzaffarpur VICTIMS REGISTER

जितने हरामखोर थे कुर्बो जवार में, प्रधान बनके आ गए अगली कतार में...

अदम गोंडवी की पुण्यतिथि पर मुजफरपुर (बिहार) से सुनील कुमार जी और उसके साथी विकास कुमार हारमोनियम पर और परमानन्द जी नाल पर अदम गोंडवी का गीत गा रहे है गीत के बोल है – जितने हरामखोर थे कुर्बो जवार में
प्रधान बनके आ गए अगली कतार में
काजू भुने प्लेट में विस्की गिलास में
उतरा है रामराज विधायक निवास में
जितने हरामखोर........

Posted on: Dec 18, 2013. Tags: Sunil Muzaffarpur

ये वक्त की आवाज है मिल के चलो...

ये वक्त की आवाज है मिल के चलो
ये ज़िन्दगी का राज है मिल के चलो
आओ दिल की रंजिशों को मिटाते आ
आओ भेद भाव को भुलाते आ
ये भूख की ये झूमता है जोर क्यों
हर एक नजर बुझी बुझी हर एक नज़र उदास
ये वक्त है आवाज कि मिल के चलो
जैसे सुर से सुर से मिले हो राग के राग के
जैसे शोले मिले बने आग के आग के

Posted on: Dec 15, 2013. Tags: Sunil Muzaffarpur

« View Newer Reports

View Older Reports »