Impact: हम गुजरात से वापस आकर गाँव में भी भूखों मर रहे थे, बहिनी दरबार ने हमारी मदद की...

मैं विजय बहादुर यादव फुलमज़रा पोस्ट कोनी जिला रीवा मध्यप्रदेश | हम लोगों को बहिनी दरबार की तरफ से राशन मिला है आटा चावल दाल तेल मसाला | हम लोगों के पास खाने को नहीं था | हम लोग गुजरात से एक तारीख को आए हैं लेकिन हमें अपने पंचायत से कोई मदद नहीं मिला | हमारा परिवार भूमिहीन है पर उनका बीपीएल कार्ड भी नहीं है | हम गरीबों को ऐसे मदद मिलती रहेगी तो हम किसी तरह जिन्दा रह पाएंगे | पर हमारी पंचायत को हमें  और मदद करनी चाहिए जहां बड़े बड़े लोग हैं पर वे परदेश से आए हम जैसे लोगों की कोई मदद नहीं कर रहे हैं | मददकार: बहिनी दरबार ( जगदीश यादव@7697448583 ) विजय बहादुर यादव@9558033040

Posted on: May 10, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY REWA

Impact : 3 लोग हैं, लॉकडाउन में खाने की समस्या थी, अब राशन मिल गया है...

नयागांव, फेस 2, सेक्टर 87, नोएडा, जिला-गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से वसीम अली बता रहे हैं, वे 3 लोग हैं, लॉकडाउन में हैं, वहां पर खाने की समस्या हो रही थी, पैसा ख़त्म हो चुका है जिसके कारण दिक्कत हो रही थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद अब उन्हें खाने की सामाग्री मिल गयी है वे खुश हैं, इसलिए सीजीनेट के सुनने वाले मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@8709734424.

Posted on: May 10, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY GAUTAM BUDDH NAGAR NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

Impact : लॉकडाउन में फंसे थे, किराये के मकान में रहते थे खाने में समस्या हो रही थी, अब खाना मिल गया है...

ग्राम-मलकापुरम, जिला-विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश) से रंजीत सिंह बता रहे हैं, वे बिहार के रहने वाले हैं, 5 लोगो के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, किराये के मकान में रहते हैं, काम बंद होने से पैसे की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी, जिससे खाने की समस्या हो रही थी और मकान का किराया देने को पैसे नहीं थे, मकान मालिक घर से निकालने के लिये बोल रहे थे, इसलिये वे परेशान थे, वे सीजीनेट श्रोताओं से मदद की अपील किये, अपील करने के कुछ दिन बाद समस्या का समाधान हो गया है इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर / रंजीत सिंह@8962298066.

Posted on: May 09, 2020. Tags: ANDHRA PRADESH IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER VISAKHAPATNAM

Impact: सूरत में लॉकडाउन में फंस गये थे, पैसा नहीं था, खाने में समस्या हो रही थी, मदद मिली, धन्यवाद

निम्बात, नीलगिरी, सूरत (गुजरात) से रूपलाल कोरेटी बता रहे हैं कि वे सिवनी जिला मध्यप्रदेश के निवासी है वे 5 लोग के साथ लॉकडाउन में फंस गये थे, उनके पास जो पैसा था उसी से काम चला रहे थे लेकिन अब साधन ख़त्म हो चुका था, उन्हें खाने की समस्या हो रही थी, वे काम करने के लिये वहां आये थे| सीजीनेट में फोन करने के बाद सुनने वाले साथियों की मदद से उन्हें वहां खाने की व्यवस्था हो गयी है, अब उन्हें कोई तकलीफ नही है| वे खुश हैं और सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर / रूपलाल कोरेटी@8160682825.

Posted on: May 05, 2020. Tags: GUJRAT IMPACT STORY NEELGRI ROOPLAL SONG SURAT VICTIMS REGISTER

Impact: लॉकडाउन में परिवार के साथ फंसे हैं, खाना की समस्या दूर हुई...

नयागाँव, सेक्टर 87, नोयडा, उत्तर प्रदेश से अरमान आलम (माता) सोनिया खातून बता रही हैं कि वे बिहार के रहने वाले हैं, लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ फंसे हैं, उनके पास खाने की व्यवस्था नहीं थी, खाने की समस्या हो रही थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उन्हें खाना मिल गया है| इसलिये वे
मदद करने वाले सभी सीजीनेट के साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं संपर्क नंबर@9262378041.

Posted on: May 05, 2020. Tags: ARMAN ALAM CORONA IMPACT STORY NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »