जीना सिर्फ वतन के लिये...गीत-
ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया एक गीत सुना रहे हैं:
ये दिन ये महीने साल, गुजर जायेंगे मेरे यार-
मगर रखना तुम इतना ध्यान-
जीना सिर्फ वतन के लिये-
कसम से जीना सिर्फ वतन के लिये...
Posted on: Jun 01, 2019. Tags: CG JAGDEV PRASAD POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
बैंक से मेरा लोन फाइनेंस हो चुका है, लेकिन मैनेजर द्वारा पैसा नहीं दिया जा रहा है...कृपया मदद करें-
ग्राम-पकनी, पोस्ट-डिज़ावल, थाना-चंदोरा, ताहिल-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से संतोष देव मरावी बता रहे हैं| उन्होंने एक लाख रुपये का लोन फाइनेंस कराया है| जो फाइनेंस हो चुका है|लेकिन बैंक मनेजर द्वारा उन्हें नहीं दिया जा रहा है| तरह-तरह के बहाने कर रहे है| तीन महीने से वे बैंक के चक्कर काट रहे हैं| लेकिन बैंक मनेजर द्वारा उन्हें गुमराह किया जा रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर उनकी समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : बैंक मैनेजर@9009623694, 9754984504. संपर्क नंबर@7828813973.
Posted on: May 31, 2019. Tags: CG PROBLEM SANTOSH SINGH MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
प्रतापपुर ले आये अंबिकापुर में डेरा...गीत-
ग्राम-कोटया, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक सगुजिहा गीत सुना रहे हैं :
प्रतापपुर ले आये अंबिकापुर में डेरा-
केहू नदी नाके डेहुरा तरी डेरा-
ऊंचा मा रुखरा रे, सिया ला देखाया-
विकट रूप धरे लंका जलाया-
राम जी ला पूछे रावन कर भोरे-
केही कारन हवे धनुष कहे टोरे...
Posted on: May 29, 2019. Tags: CG MEVALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
मैना साल्हो, मैना साल्हो किरुखा जोराये...कर्मा गीत-
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक सरगुजिहा कर्मा गीत सुना रहे हैं :
मैना साल्हो, मैना साल्हो किरुखा जोराये-
हाय रे मैना साल्हो रे काकर पिहा बांधल जाये-
काकर पियार भाई संगला बटोरे हाय रे मैना-
मैना साल्हो, मैना साल्हो किरुखा जोराये-
हाय रे मैना साल्हो रे काकर पिहा बांधल जाये-
काकर पियार भाई संगला बटोरे हाय रे मैना...
Posted on: May 27, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हमारे वार्ड में पानी की समस्या है, आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया बता रहे हैं| उनके गांव के वार्ड क्रमांक 1 में पानी की समस्या है| उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया| कई साल से आवेदन दे रहे हैं| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है | इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : PHE@8120171919, सरपंच@7987796026. कैलास सिंह पोया@7970041518.
