गोंडी गीत : दायु वया नूनिली दा नूनी दायु वै-
ग्राम-मामिला गुडम, पंचायत-चापराला पल्ली, तहसील-मुलाकला पल्ली, जिला-भद्रादी कोयहगूडेम (तेलंगाना) से आदिवासी गोंडी भाषा में गीत सूना रहे हैं:
दायु वया नूनिली दा नूनी दायु वै-
ओ. यायो वया वया वै-
ओ. यायो वया वया नूनी-
पेर्माड़ी वै भेले भाता-
भात्काड नूनी वया नूनी-
ओ. यायो वया वै नूनी रिमाड़ी...
Posted on: Oct 02, 2019. Tags: HASMATH ULLHA TENLAGANA SONG
स्वास्थ्य स्वर : बेवची (चर्म रोग) दूर करने के आयुर्वेदिक व घरेलू उपाय-
प्रयाग बिहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़ ) से वैद्य एच डी गाँधी बेवची (चर्म रोग) को ठीक करने का घरेलु विधि एंव प्रयोग बता रहे हैं. बेवची (चर्म रोग) कई प्रकार के होते हैं। जैसे कि-दाद, खाज, खुजली, छाछन, छाले, खसरा, फोड़े, फुंसी आदि। बहुत से मामलों में हम आयुवेदिक व घरेलू उपचार से रोग को ठीक कर सकते हैं, पर कई मामलो में एक अच्छे से सलाह लेना उचित होता है। आज इस सन्देश में हम चर्म रोग ठीक करने के उपचार जानेंगे :- खाने का चुना एक चमच, कपड़ा धुलने का सोडा एक चमच इन दोनों को गाड़हा (घोल) बना ले रुई के मदद के सहारे रोग वाले जगह पर लगाये जिसे राहत मिलता लाभ मिलता है| प्रति दिन एक सप्ताह तक उपयोग करने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं। भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें, नशा न करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@ 9111061399.
Posted on: Oct 02, 2019. Tags: HD GANDHI RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
Impact : सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड कराने के बाद राशनकार्ड की समस्या हल हो गईं...
ग्राम पंचायत-माठ्पुर, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बता रहे है राशन कार्ड की समस्या जो इस समय मिल गयी है. राशन कार्ड जो सरकार की ओर से जारी किया जाता है। यह कार्डधारक को भोजन या अन्य सामान प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है| ग्राम पंचायत-माठ्पुर निवासी जामुनी बाई के नाम से सीजीनेट स्वर में 14 मार्च 2018 को राशनकार्ड नही बनाने की समस्या सन्देश जारी किये गये थे|
सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों की मदद से राशनकार्ड बनवाने में सहयोग प्रदान किये जिसे सभी अधिकारीयों एंव सीजीनेट स्वर सुनना वाले साथियों को धन्यवाद कर रहें है.
Posted on: Oct 02, 2019. Tags: JAMUNI BAI KABIRDHAM CG SONG VICTIMS REGISTER
तेलंगाना राज्य में बसे विस्थापित आदिवासीयों को भूमि पट्टा की समस्या...कृपया मदद करे-
ग्राम-सीतारामपुरम, पंचायत-अर्जुनवाडा, तह्सील-पाल्वंचा, जिला-भद्रादी कोठगूडेम (तेलंगाना) से आदिवासी महिलायों मडकं नंदे, रव्वा पोज्जम्मा जमीन समस्या के बारे बता रहे हैं| जिला सुकमा छत्तीसगढ़ के मूल निवासी इस समय विस्थापित कर तेलंगाना आ बसे और यह आकर खेती का काम शुरू कर अपनी जीवनयापन कर रहे है |इस स्थिति में जमीन पट्टा नही होने से समस्या का एक कारण बन गया इसके लिए कई बार ITDA पी.ओ. को आवेदन किया| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही किए इसलिए सीजीनेट साथियों से अपील कर रहे हैं. दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को निराकरण कराने में मदद करें. पीओ का नंबर@9490157005. संपर्क नंबर@9705424020.
Posted on: Oct 02, 2019. Tags: MADAVI HIRESH TELANGANA
देशभक्ति गीत : मेरे देश की माटी बन गई सोना-
ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लडवारी, जिला-निवाड़ी (मध्यप्रदेश) से मनोज कुशवाहा देशभक्ति गीत सुना रहा है:
मेरे देश की माटी बन गई सोना-
दुल्हन सी लागे धरती हमारी-
प्राणों से प्यारी है माता धरती-
नदिया बहती कल-कल करते धरती-
माता के चरणों में रहके-
खेती के दिन पूजा जाता-
माता का दिल भर जाता-
भारत की धरती पर एकता हो जाते-
धन हो जाते, धन हो जाते-
अर्जुन कृष्णा राम की भूमि-
भारत की भूमि है स्वर्ग के सुन्दर-
इस पर जन्में मनु और मनिंदर...
