हमार बात हमार गीत हमार सरोकार...सामुदायिक रेडियो पर गीत
ग्राम-धनगांव, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से सुनील कुमार सावन रेडियो पर आधारित एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
हमार बात हमार गीत हमार सरोकार-
सामुदायिक रेडियो पर हर बार-
सावन रेडियो सामुदायिक रेडियो-
हमार सरोकार-
संस्कृति बचावा, परंपरा बचावा-
संरक्षण का माध्यम है-
सावन रेडियो सामुदायिक रेडियो-
हमार सरोकार-
सुन तो गोइया रे सावन रेडियो-
बलरामपुर के खबर पइबू-
गीत के सुनबू खबर के पइबू-
मोबाइल के मिस कॉल से...
Posted on: Apr 15, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
ऐ मालिक तेरे बन्दे हम, ऐसे हों हमारे करम...प्रार्थना गीत
ग्राम-कुंड, पोस्ट-कुमराहा, थाना-दिनरा, तहसील-कनेरा, जिला-शिवपुरी (मध्यप्रदेश) से अकलेश कुमार पारस एक प्रार्थना गीत सुना रहे है:
ऐ मालिक तेरे बन्दे हम-
ऐसे हों हमारे करम-
नेकी पर चलें और बदी से टलें-
ताकि हंसते हुए निकले दम-
ये अँधेरा घना छा रहा-
तेरा इंसान घबरा रहा-
हो रहा बेखबर, कुछ न आता नज़र-
सुख का सूरज छुपा जा रहा है...
Posted on: Apr 14, 2018. Tags: AKLESH KUMAR PARAS SONG VICTIMS REGISTER
रे रे रेलयो रे रेला रेला रे लोयो...गोंडी गीत
जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से शांति उसेंडी और राजकुमारी गोटा एक गोंडी गीत सुना रही है:
रे रे रेलयो रे रेला रेला रे लोयो-
अल्ले दीदी केलयो अल्ले दीदी ले-
बारी इन्जोम केंजोम दीदी ले-
बारी इत्ती केंजोम अल्ले दीदी ले-
माकून पाटा वायो अल्ले दीदी ले-
रे रे रेलयो रे रेला रेला रे लोयो...
Posted on: Apr 13, 2018. Tags: SHANTI USENDI RAJKUMARI GOTA GONDI SONG VICTIMS REGISTER
तोला बंदो ओ दाई तोला बंदो ओ...गीत
ग्राम-रामपुर, पोस्ट-रेवटी, थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजकुमार मुरुम एक गीत सुना रहे हैं :
तोला बंदो ओ दाई तोला बंदो ओ-
सरा सुर कर महामाई तोला बंदो ओ-
पान फूल ध्वजा माई तोला मैं चढाओं-
दर्शन ला दे दा दाई शीश ला झुकाओं-
प्रतापपुर कर महामाई तोला बंदो ओ-
शिवपुर कर महामाई तोला बंदो ओ...
Posted on: Apr 11, 2018. Tags: RAJKUMAR MURUM SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our village solar waterpump got repaired, now we get good water...
ग्राम-सिंघपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से ग्रामवासी सुकलीबाई, मनीषा, दुर्गा मरकाम और हेमसिंह मरकाम बता रहे हैं कि उनके गाँव का सौर ऊर्जा का मशीन काफी समय से खराब हो गया था, जिससे पानी निकालने में दिक्कत होती थी, जब अधिकारी नहीं सुने तो अपनी समस्या को उन्होंने एक महीने पूर्व सीजीनेट में रिकार्ड कराया था, जो अब हल हो गया है, लेकिन कर्मचारी प्लास्टिक का नल कुप्पी लगाकर गए जिससे वह टूट गया और फिर से वही समस्या हो गया, उसके बाद सभी ने मिलकर पैसा इक्कठा कर लोहे का नल कुप्पी लगावाया और अब समस्या का निराकरण हो चुका है, इसलिए वे सीजीनेट के सभी सांथियो को धन्यवाद दे रहे हैं, जिन्होंने उनकी समस्या को हल करने की पहल की| मिथलेश@7879905013.

