हमारे पारा में हैंडपंप नही है नाले का पानी पीते है मदद करें ...
ग्राम-पढ़ापुर, ब्लॉक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से रामू राम यादव जी बता रहे हैं पानी कि समस्या जो पंचायत भवन में हैण्डपंप लगा हैं पर उसमे लाल पानी निकलता हैं इसलिए उस हैण्डपंप की पानी यूज नही करते हैं हम अभी वर्तमान में झिरिया का पानी पीते हैं हमरे वार्ड 15 में नया हैण्डपंप लगाने की मांग कर रहे हैं ग्रामीणों द्वारा कई बार पंचायत के सचिव और सरपंच को बोले पर अभी तक कोई सुनवाई नही हो पाई हैं इसलिए ग्रामीणों ने सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं नया हैण्डपंप लगवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9770188673 , सरपंच@7068836474, सीईओ@8889251366.
Posted on: Nov 02, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM LOHANDIGUDA RAMURAM YADAV WATER
पानी की समस्या है, हैण्डपंप बनवाने में मदद करें-
ग्राम पंचायत-किलेपाल 2 कोयापारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) सोमारू पोयामी बता रहे हैं उनके पारा में पानी कि बहुत समय है| लोग नाले से पानी उपयोग करते हैं| सरपंच के पास आवेदन करते हैं लेकिन वह ध्यान नहीं देते हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, PHE@07782222224, संपर्क नंबर@9644402660.
Posted on: Nov 02, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM SOMARU POYAMI WATER
मुझे विकलांग पेंशन नहीं मिल रहा हैं, चलने में बहुत परेशानी होती हैं, कृप्या मदद की अपील-
ग्राम-डोंगरीगुडा, पंचायत-हलवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बामन, पिता-सम्पद, माता बुधरी बता रहे हैं, उनका विकलांग पेंशन नहीं मिलता हैं, एक पैर से नहीं चल पाते हैं| चलने में बहुत परेशानी होती हैं, वे लोग चाह रहे हैं की योजना का लाभ मिल सके इसके लिए उन्होनें सचिव सरपंच को कई बार से बोले हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@9399252740, CEO@8959393222, कलेक्टर@8458956694. GT
Posted on: Nov 02, 2021. Tags: BAMAN BASTAR CG DARBHA HALVA HANDICAPPED PENSION PROBLEM
शौचालय अधुरा बनाकर छोड़ दिए है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...
ग्राम-गुड़िया, पंचायत-चीतलगुर, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट के साथ गाँव के साथी बी.आर. नाग बता रहें हैं कि उनके गाँव में शौचालय की समस्या है | शौच के लिए बाहर जाना पड़ता हैं, उससे सांप बिच्छु का डर लगा रहता है इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत में आवेदन दिए थे | लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित फ़ोन नंबरों पर बात करके अधूरा शौचालय को बनवाने में मदद करें : संपर्क@7489978221, सरपंच@7354927417, सचिव@9406400446, (180186) D
Posted on: Oct 29, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BR NAG CG PROBLEM TOILET
प्रधानमंत्री ने बोला था दीवाली तक मुक्त में चावल मिलेगा, लेकिन हम लोगो से पैसे लिए जा रहे हैं...
ग्राम-भेजा, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से शुभ्रांशु चौधरी के साथ गाँव के राशन डीलर साधुराम कश्यप हैं जो गाँव के लोगो को राशन बांट रहे है और साथ में लोगो से उसके पैसे ले रहे है, चावल का 35 रूपये, शक्कर का 17 रूपये, गुड 2 किलो का 34 रूपये और दाल मुक्त में दे रहे है | जबकि प्रधानमंत्री ने घोषणा किया था कि दीपावली तक मुक्त में राशन दिया जाएगा | ये उन्होंने सुना है लेकिन वे कह रहे हैं कि फ़ूड अधिकारी बोल रहे है कि पैसे तो लेना पड़ेगा इसलिए वे सभी ग्राहकों से पैसे ले रहे है, ग्राहक बता रहे हैं कि उन्होंने भी ऐसा सुना था कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि दीवाली तक राशन मुफ्त मिलेगा पर उनसे तो पैसा लिया जा रहा है | शुभ्रांशु चौधरी@9811066749.
