राम नाम को सुमिरन कर लो दो दिन की है जिंदगानी...भजन

राकेश कुमार अपने सांथियो के सांथ भजन के माध्यम से सास और बहु के बीच मधुर प्रेम को प्रस्तुत कर रहे हैं :
सासू जी से हंसकर बोली एक दिन घर में बहुरानी-
राम नाम को सुमिरन कर लो दो दिन की है जिंदगानी-
मारी-मारी, करता-करता सारी उमरिया बीत गई-
आयो बुढापो अब सासू जी मारी लोटिया डूब गई-
कथा भागवत सुना कारो जी, इसमें है अमृत वाणी-
राम नाम को सुमिरन कर लो दो दिन की है जिंदगानी...

Posted on: Apr 22, 2018. Tags: RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

वर्षा आती पानी लाती, धरती हरी भरी हो जाती, ख़ुश हो जाते सभी किसान...बाल कविता

ग्राम-अमनदोन, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अंजू कुमारी एक बाल कविता सुना रही है:
वर्षा आती पानी लाती, धरती हरी भरी हो जाती-
ख़ुश हो जाते सभी किसान, खेतों में लहलहाती धान-
पत्ता धान दीवाली आती, ख़ूब सर्दिया ठण्ड फुलाती-
स्वेटर पहने तापे आग़, गाँव-गाँव में होती धान-
फिर आते गर्मी के दिन, मिले उसे ना पानी देना-
वर्षा आती पानी लाती, धरती हरी भरी हो जाती...

Posted on: Apr 21, 2018. Tags: KUMARI-ANJU SONG VICTIMS REGISTER

भक्तों पर बैठे मीरा, भगवान नज़र आये...भक्ति गीत

ग्राम-सलैयाकला, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संजीव कुमार एक गीत सुना रहे है:
भक्तों पर बैठे मीरा, भगवान नज़र आये-
मीरा को मारने को, राणा ने जहर भेजा-
वो जहर बन कर के, अमृत ही नज़र आये-
भक्तों पर बैठे मीरा, भगवान नज़र आये-
मीरा को मारने को, राणा ने सर्प भेजा-
वो सर्प न बनकर के, जयमाला दिखाई दिया...

Posted on: Apr 20, 2018. Tags: SANJEEV KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

जागा जागा महादेव हो, जा गाडा महादेव, मेरे गुरु महादेव...भक्ति गीत

ग्राम पंचायत-करसी, पोस्ट-करसी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिव कुमारी रज्जक एक भक्ति गीत सुना रही है:
जागा जागा महादेव हो, जा गाडा महादेव-
मेरे गुरु महादेव, आधी शक्ति महादेव – जागा जागा महादेव हों जा गाडा महादेव-
आधी शक्ति महादेव, मेरे गुरु महादेव-
ज्ञान दाता महादेव, मेरे गुरु महादेव-
जागा जागा महादेव हों जा गाडा महादेव...

Posted on: Apr 18, 2018. Tags: SHIV KUMARI RAJJAK SONG VICTIMS REGISTER

कोई न हमार गुरु, कोई न हमार...भजन गीत

ग्राम-तीरकुंडा, रामानुजगंज, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कक्षा पांचवी के छात्र मंदेश कुमार यादव एक भजन सुना रहे हैं:
तारों से तार गुरु, कोनो ऐसे बात गुरु-
कोई न हमार गुरु, कोई न हमार-
पहिला अरजिया कोई न, हमार गुरु-
तारों से तार गुरु, कोनो ऐसे बात गुरु-
दुसरा अरजिया सुनो मेरी माता-
कोई न हमार गुरु, हमार गुरु कोई न हमार...

Posted on: Apr 18, 2018. Tags: MANDESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »