वनांचल स्वर : सर्दी जुकाम का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी आज हम लोगो को सर्दी जुकाम का घरेलू उपचार बता रहे हैं, सोंठ 10 ग्राम, काली मिर्च 5 ग्राम, हल्दी 5 ग्राम, दूध 250 ग्राम, मिश्री 10 ग्राम, लें उसके बाद सोंठ, काली मिर्च, हल्दी को पीस कर चूर्ण बना लें और 1 पाव दूध के साथ उबाल ले फिर उसमे मिश्री मिलाकर रख लें, उसके बाद रात को एक गिलास दूध में मिलाकर सोने के समय सेवन कर सकते हैं, इसे 3 से 4 दिन तक प्रयोग कर सकते हैं, इससे लाभ मिल सकता है, सर्दी जुकाम होने पर ठंडी से बचें, नमक ,शक्कर, मैदा का प्रयोग कम करें, तेल, खटाई, मिर्च, मसाला का प्रयोग कम करे, नशा न करें : संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Jul 14, 2018. Tags: HD GANDHI HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : भूख न लगने का घरेलु उपचार...
नवाडीह, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से वैद्य निर्मल महतो आज हम लोगो को भूख ना लगने का एक घरेलू उपचार बता रहे है| खाने पीने की इच्छा ना होने पर एक कप पानी में थोड़ी सी चीनी, ईमली तथा बारीक पीसी हुई एक चौथाई चम्मच काली मिर्च मिलाकर छानकर रोज चार बार पीने सें खाने पीने की रूचि उत्पन्न होती है, भूख ना लगने के लिए इसे औषधि माना जाता है | इस तरह हमारे पास पाए जाने वाले वनस्पतियों में बहुत गुण हैं यदि हम उनके बारे में जाने तो हम स्वयं भी स्वस्थ रह सकते हैं और दवाइयां खरीदने से बचकर अपना आर्थिक स्वास्थ्य भी बेहतर रख सकते हैं. संपर्क नंबर@8674868359.
Posted on: Jul 13, 2018. Tags: HEALTH NIRMAL MAHTO SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: पेचिस का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर, छत्तीसगढ़ से वैद्य एच.डी गाँधी आज हम लोगो को पेचिस का घरेलू उपचार बता रहे है : सौफ 300 ग्राम जिसमे से 150 ग्राम सौंफ को भून लें और 150 ग्राम को कच्ची रहने दें.300 ग्राम मिश्री लें दोनों को मिला कर साफ कर लें अच्छे से कूट पीसकर के चूर्ण बना लें. जिसे दिन में दो बार खाली पेट 1-1 चम्मच पानी के साथ लें ज्यादा पेचिस होने पर दिन में चार बार लेवे.
परहेज घरिष्ट भोजन जैसे तेल मसाले वाले भोजन न लें खटाई, मिर्च मसाला, मैदा, चीनी,नमक तथा नशे का सेवन बिलकुल ना करें। खान पान का विशेष ध्यान रखे. एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Jul 10, 2018. Tags: HD GANDHI HEALTH SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : पेट सम्बन्धी सामान्य बीमारी का घरेलू उपचार -
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा आज हम लोगो को पेट से सम्बंधित बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, समान्यतः हमें पेट संबंधी कई बीमारी जैसे अपच, गैस, पेट फूलना हो जाती है, इस तरह की बीमारी से बचने के लिए अजवाइन 20 ग्राम, पीपल 40 ग्राम, सोंठ 50 ग्राम, अजमोद 30 ग्राम, सेंधा नमक 10 ग्राम, छोटी हरण 150 ग्राम सभी को पीस कर चूर्ण बना लें और एक सीसी में रख लें उसके बाद 1 से 5 ग्राम चूर्ण ताजे पानी से इसका सेवन करें, लगातार 10 दिन तक इसका सेवन करने से लाभ हो सकता है, संतुलित आहार ग्रहण करे : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Jul 09, 2018. Tags: CHANDRAKANT SHARMA HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : नसों के ब्लॉकेज को ठीक करने का घरेलू उपाय-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच. डी. गांधी आज हम लोगो को नसों में होने वाले ब्लॉकेज को ठीक करने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, दाल चीनी 1 ग्राम, काली मिर्च 10 ग्राम, तेज पत्ता 10 ग्राम, मगज 10 ग्राम, मिश्री 10 ग्राम अखरोट की गिरी 10 ग्राम, भुनी हुई अलसी 10 ग्राम, सभी को पीसकर चूर्ण बना लें, और 6-6 ग्राम की 10 पुड़िया बना कर रख लें, और सुबह खाली पेट एक पुड़िया पानी के सांथ सेवन करें, दवा खाने के बाद 1 घंटे तक कुछ भी सेवन न करे, मैदा, शक्कर, नमक, तेल मिर्च मसाला, खटाई का प्रयोग कम करें, नशा न करे संतुलित भोजन ग्रहण करें : संपर्क नंबर@9111061399.
