मीना दे न वीना मए वाणी मीना, विदुम गाए गीतुम ललित मीत बीना...संस्कृत में बसंत गीत-

ग्राम पंचायत-तरहुल, तहसील-दुर्गुकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से कुमारी रोशनी, कुमारी मनीषा एक बसंत गीत संस्कृत भाषा में सुना रहे हैं :
मीना दे न वीना मए वाणी मीना-
विदुम गाए गीतुम ललित मीत बीना-
मधुर मंजरी, पिंजरी भूत माला-
बसंते रसंते ये संसार सारा-
कला पा ललित कोकिला काक लीना-
मीना दे न वीना मए वाणी मीना...

Posted on: Jul 28, 2018. Tags: KUMARI ROSAHANI RANO WADDE SONG VICTIMS REGISTER

दे तो, दे तो परोसिन छेना में आगी मोर दुदरू भुखागे...किसानी ददरिया गीत-

ग्राम पंचायत-तरहुल, तहसील-दुर्गुकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से कुमारी रोशनी, कुमारी मनीषा, कुमारी प्रतिभा और कुमारी देविका अपने सहेलियों के साथ एक ददरिया गीत सुना रहे हैं जो खेती के समय महिलाएं गाती हैं :
दे तो, दे तो परोसिन छेना में आगी मोर दुदरू भुखागे-
देवर आगे संगी-संगी के खटिया-
लोहा के झुलना डेरी हांथ के धड़कना-
दामन बिलवा राजा रईनी में झारा ददरिया रे दोस-
पाहर परभर देखे ला हरियर, टोपी वाला न तो दिखे बदेहों नरियर...

Posted on: Jul 28, 2018. Tags: KUMARI ROSHANI RANO WADDE SONG

चलू गा अझलुवा कन्हैया धरे आचार, आचार दुसर लागल लारे झालर मचिया...गीत

जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हरमन कुमारी एक गीत सुना रही हैं :
चलू गा अझलुवा कन्हैया धरे आचार-
आचार दुसर लागल लारे झालर मचिया-
ओ राधा रानी काहे बताना मोर कती आना-
छोटा के कमाल मै रखे हो परान जोड़ी रे-
ओ राधा रानी काहे बताना मोर कती आना-
छोटा के कमाल मै रखे हो परान जोड़ी रे...

Posted on: Jul 17, 2018. Tags: CULTURE HARAMAN KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

हम लोगों ने मनरेगा के तहत 3 महीने पहले काम किया, उसका मजदूरी भुगतान नहीं मिला...

ग्राम-गोरगी, पोस्ट-जुझावल, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मरातूराम और शिवकुमारी बता रहे है कि मनरेगा के तहत सरपंच सचिव के द्वारा काम करवाया गया था उसमे गाँव के बहुत से लोगो ने तीन महीने से भी ज्यादा पहले तक काम किये थे लेकिन उसका मजदूरी भुगतान आज तक नहीं मिला है उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव से शिकायत किये थे पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहां | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर मदद करें: सरपंच श्यामलाल@9111234251, सचिव @7697733755, सीईओ@9977407788. बसंती आयाम@7909496401.

Posted on: Jul 15, 2018. Tags: MARATURAM NREGA SHIVKUMARI SONG VICTIMS REGISTER

रेलगाड़ी करती छुक-छुक-छुक...बाल कविता

ग्राम-कुर्केल, पंचायत-रामपुर, प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) सान्या टोप्पो और सलमा कुमारी जो तीसरी और चौथी कक्षा की छात्राएं है वे लोग एक कविता सुना रहे हैं:
रेलगाड़ी करती छुक-छुक-छुक-
लम्बू कहता रुक-रुक-रुक-
डिब्बा कहता घुस-घुस-घुस-
लम्बू चढ़ गया छुक छुक छुक-
इंजान बोला फूक फूक-फूक-फूक-
गाडी चल दी छूक-छूक-छूक-
आगे थी एक भैंस खड़ी-
गाडी से वो नहीं डरी-
गाड़ी रुक गयी छु चल-
भैंस गिर पड़ा धम-धम-
लम्बू था नटखट उतर के-
भागा टिक-टिक-टिक-
आगे जा कर पकड़ा गया-
बिना टिकट के मजा आ गया...

Posted on: Jul 12, 2018. Tags: KAVITA SAANAYA TOPPO SALAMA KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »