Impact : स्कूल के हैंडपंप से लाल पानी निकल रहा था सन्देश रिकॉर्ड करने के 7 दिन के अन्दर काम हो गया...
ग्राम-छोटेपूटूकेला, पंचायत-तेलई धार, विकासखंड-बतौली, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) प्रकाश गुप्ता बता रहा है कि उनकी गाँव के स्कूल के हैंडपंप से लाल पानी निकल रहा था | जिससे बच्चों को बहुत परेशानी हो रही थी| इसके लिए वहां के शिक्षकों द्वारा कई बार सम्बंधित अधिकारियों को शिकायत दिया गया था, परन्तु कोई कार्यवाई नही किया गया | तब ये साथी ने सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड किया, सन्देश रिकॉर्ड करने के 7 दिन के अन्दर उनका काम हो चुका है, अब वे खुश हैं| इसलिए ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले और सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नम्बर@9584513018.
Posted on: May 23, 2019. Tags: BATULI CG PRAKASH SARGUJA SONG VICTIMS REGISTER GUPTA
स्वास्थ्य स्वर : गर्मी में भूख नहीं लगने, पेट में हल्का दर्द,बार-बार पेचिस की समस्या का घरेलू उपचार
रायपुर (छत्तीसगढ़) से दिलीप गुप्ता गर्मी के दिनों में भूख नहीं लगने, पेट में हल्का दर्द, बार-बार पेचिस होने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| बेल पत्ती 25 ग्राम, तुलसी पत्ती 25 ग्राम, नीम की गिलोय 50 ग्राम सभी को पीसकर उसका रस निकाल लें| उसके रस को गर्म कर उसमे 50 ग्राम शहद डाल दीजिये| 4-4 चम्मच दिन में दो बार सुबह शाम सेवन करें| बच्चे 1 से 2 चम्मच सेवन करें | लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: दिलीप गुप्ता@8109855459.
Posted on: May 03, 2019. Tags: CG DILIP GUPTA HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
पढ़े लिखे पति और अनपढ़ पत्नी की कहानी-
एक आदमी था जिसकी पत्नी अनपढ़ थी| और आदमी पढ़ा लिखा था| एक दिन वह बहार जा रहा था| तब पत्नी बोली मुझे भो ले चलोगे ? पति बोला नहीं तुम घर का काम संभालो| लेकिन उसके जिद के कारण मान गया| बोला तुम्हे दो बातें बोलनी है| यदि कोई बोले हैलो तुम इनकी कौन हो ? तो कहना वाईफ हूँ | और कोई कहे ये तुम्हारे कौन है ? तो कहना हसबेंड हैं| पत्नी ने याद कर लिया| जब जाने की बारी आई| और पहुंचकर कार से बहार आई, तो बोली “अब तो भुलाय गईनी हो|” पति बोला ठीक है| जो होगा देखा जायेगा| जब लोग आपस में बाते करने लगे| पत्नी से पूछे तुम इनकी कौन हो| तो उसने बताया| पत्नी हूँ | और पूछे ये तुम्हारे कौन है| तो बोली हैण्डपंप हैं|
Posted on: Apr 29, 2019. Tags: SONG SONU GUPTA STORY UP VICTIMS REGISTER
अधूरा ज्ञान हानिकारक होता है...कहानी-
एक बार एक हिंदू और एक अंग्रेज मिले| दोनों ने आपस में बातें की| तभी अंग्रेज ने कहा तुम मुझे हिंदी सिखा दोगे ? हिंदू बोला जरुर सिखा देंगे| तब हिंदू ने अंगेज को तीन बातें सिखाई “मैंने किया, मनोरंजन के लिये, बड़ा मजा आयेगा ” उसी समय किसी का खून हो जाता है| और पुलिस उसे पकड़ लेती हैं| और पूछती है| खून किसने किया ? वह जवाब देता है, मैंने किया| क्यों किया ? बोलने पर कहता है मनोरंजन के लिये| चलो जेल में बोलने पर कहता है, बड़ा मजा आयेगा, बड़ा मजा आयेगा| आगे पूछने पर वह जवाब नहीं दे पाया| तब सब समझ गये| किसी ने इसे बेवकूफ बनाया है| अपराधी कोई और है|
Posted on: Apr 26, 2019. Tags: SONG SONU GUPTA STORY UP VICTIMS REGISTER
अपना वोट बेचने का अर्थ है, अपने भविष्य को बेचना...जागरूकता-
उत्तर प्रदेश से सोनू गुप्ता बता रहे हैं| कि चुनाव का समय चल रहा है| ऐसे में कई उम्मीदवार सामने आयेंगे जो आपका वोट खरीदने की कोशिस करेंगे| सतर्क रहे उनसे जो आपका वोट खरीदते है| अपना वोट बेचने का अर्थ है| अपने भविष्य को खतरे में डालना| भविष्य को बेचना| बच्चो के भविष्य को बेचना| क्यों कि जो आज आपका वोट खरीदेगा| वो कल आपको बेचेगा| इसलिये अपना चुनाव सोच समझकर करें|
