वनांचल स्वर: बहेरा से ख़ासी ठीक करने का घरेलू नुस्खा...

ग्राम-धुमाडांड, पोस्ट-गोविंदपुर, थाना-चंदौरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से शिव बालक सिंह श्यामले आज हमें खांसी के उपचार के लिए घरेलू नुस्खे बता रहे है: वे बता रहे हैं कि बहेरा जो जंगल में मिलता है उसके फल को आग में हल्का भुन (भूंज) ले उसके बाद साफ़ पानी में धोलें, उसके बाद पत्थर में रगड़ के घिस ले और रख लेंवे उसके बाद 4-5 दिन तक लगातार पीना है. परहेज-खटाई एवं मीठा का प्रयोग ना करे| मीठा खाने से ख़ासी बढ़ जाती है. पानी गरम कर के पीयें. इस तरह हमारे आसपास पाए जाने वाली वनस्पतियों का उपयोग कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए: शिव बालक सिंह श्यामले@7909492361.

Posted on: Apr 20, 2018. Tags: SHIV BALAK SINGH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

जागा जागा महादेव हो, जा गाडा महादेव, मेरे गुरु महादेव...भक्ति गीत

ग्राम पंचायत-करसी, पोस्ट-करसी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिव कुमारी रज्जक एक भक्ति गीत सुना रही है:
जागा जागा महादेव हो, जा गाडा महादेव-
मेरे गुरु महादेव, आधी शक्ति महादेव – जागा जागा महादेव हों जा गाडा महादेव-
आधी शक्ति महादेव, मेरे गुरु महादेव-
ज्ञान दाता महादेव, मेरे गुरु महादेव-
जागा जागा महादेव हों जा गाडा महादेव...

Posted on: Apr 18, 2018. Tags: SHIV KUMARI RAJJAK SONG VICTIMS REGISTER

अरे बिको काटी किता नावा...गोंडी गीत

ग्राम-टेमागाँव, तहसील-रैयतगाँव, जिला-हरदा (म.प्र.) से शिवप्रसाद धुर्वे के साथ जिला बैतूल से सालेकराम वारसकर, रोशन मर्सकोले और रामप्रसाद उइके हैं जो एक गोंडी गीत सुना रहे है:
अरे बिको काटी किता नावा-
गरीब गोर जनता बिको काटी किता-
कोया बाजी तिन्जीकुन गुजारा किता-
येर जावा उन्जीकुन जीवन बीती किता-
ओडा ख्याल इराकी रो-
ख्याल इरा की रो नावा गरीब गोर जनता...

Posted on: Apr 17, 2018. Tags: SHIVPRASAD DHURVE SONG VICTIMS REGISTER

सुमरनी हो रही हो बुढा देव सतरंगी ध्वजा लहराये...गोंडी देव सुमरनी गीत

ग्राम-टेमागाँव, तहसील-रैयतगाँव, जिला-हरदा (मध्यप्रदेश) से शिवप्रसाद धुर्वे एक गोंडी देव सुमरनी गीत सुना रहे है:
सुमरनी हो रही हो बुढा देव सतरंगी ध्वजा लहराये-
कौन मडा तेरो ठाना रे, कौन है पूजन हार-
कौन करत है तोरी सुमरनी कौन करे गुनगान-
साज मडा है तोरो ठाना कोया पूजन हार-
लिंगो करत है तोरी सुमरनी कोयतोर पूजन हार-
दिव्य शक्ति बड़ादेव है जगत नियन्ता देव-
कोया मुरी दीप में शम्भु बहे महादेव-
सुमरनी हो रही हो बुढा देव सतरंगी ध्वजा लहराये...

Posted on: Apr 06, 2018. Tags: SHIVPRASAD DHURWE SONG VICTIMS REGISTER

मोहल्ले का हैण्डपम्प 6 महीने से खराब, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते, कृपया मदद करें...

ग्राम-तुकुडडांड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवनारायण बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 8 में पानी की बहुत समस्या है वहां का हैण्डपम्प खराब हो गया है और उसमे पानी बहुत देर बाद निकलता है उससे लोगो को बहुत परेशानी हो रही है. उनके वार्ड में 25 मकान है| उस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार P.H.E. ऑफिस में शिकायत किये है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि दिए गए नम्बरों में बात कर उनकी समस्या का समाधान करने में मदद करें: सरपंच संतोषी सांडिल@9669483087, सचिव@9165347580, P.H.E.@8120171919, S.D.M@7089032474. शिवनारायण@9977821987.

Posted on: Apr 01, 2018. Tags: SHIVNARAYAN SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »