हैण्डपंप खराब है, 5 किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं...
ग्राम पंचायत-गांजो पारा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बलीराम बता रहे हैं, पारा में 22 घर है जो पानी की समस्या से परेशान हैं, पारा में हैण्डपंप खराब हो गया है, लोगो को पानी के लिये 5 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, झिरिया से पानी लाते हैं, उन्होंने सचिव, सरपंच को आवेदन किया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये निवासी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: PHE@07782222224, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Aug 06, 2022. Tags: BALIRAM BASTAR PRONLEM GUHAR HANDPUMP WATER
हमारे पारे में शौचालय नहीं बने है, शिकायत करने के बाद भी कोई अधिकारी ध्यान नहीं देते है...
ग्राम पंचायत-जामगांव (गंगोपारा)ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मुन्नाराम पोड़ीयाम बता रहें है कि उनकें गांव में शोचालय नही बना है, उसके कारण शौच के लिये बाहर जाना पड़ता है, जिससे सांप बिच्छू का डर बना रहता है, 2018 में फोटो खीचकर ले गये| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई| इसलिये साथी सीजीनेट स्वर के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात करके शौचालय बनवाने में मदद करें : संपर्क@9407942782, सरपंच@7587725311, सचिव@9479218600, CEO@9406016762.
Posted on: Aug 06, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM MUNNARAM PODIYAMI TOILET
हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, बरसात के दिनों में आने जाने में समस्या होती है...
ग्राम पंचायत-बड़ेबोदेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट साथ में सीताराम पोड़ीयामी बता रहें है कि उनके गांव के पटेलपारा में सीसी रोड की बहुत समस्या है| 22 घर की बस्ती है| ज्यादातर बरसात के दिनों में लोगों को आनें जानें मै बहुत दिक्कत होती है| उसके लिये उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत कियें| लेकिन अभी तक नही बना है| इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों में बात करके सीसी रोड़ बनवाने में मदद करें: संपर्क@7587130513, सरपंच@7580761696.
Posted on: Aug 02, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM ROAD SITARAM PODIYAMI
हमारे गांव में पानी कि बहुत समस्या है, लोगों दुर से पानी लाकर पीना पड़ता है, कृप्या मदद करें-
नीलू राम पोयामी ग्राम-पंचायत कस्तूर पाल ब्लॉक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है। वहां के लोग नाला से पानी लाकर पीते हैं बरसात के दिन में नाला भी सूख जाता है इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किया लेकिन अभी तक पानी की सुविधा नहीं हुआ है इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9165981058 सरपंच@9399715239.
Posted on: Aug 02, 2022. Tags: CG LOHANDIGUDA NEELURAM PODIYA PROBLEM WATER
सीसी रोड नहीं बना है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-बड़ेकर्मा नयापारा, ब्लाक-दरभा,जिला-बस्तर (छत्तीगढ़)से सिंगडू कोरामी बता रहे हैं| की उनके नयापारा में सीसी रोड नहीं बना हैं|बारिश के मोसम में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होना पड़ता है ओर किसी को बीमार होने से हॉस्पिटल ले जाने में दिक्कत होता हैं|क्योंकि बारिश के मोसम में रोड कीचड़ होने के करण एम्बुलेंस नहीं आती|इस समस्या के लिए वहां के ग्रामीण सरपंच व सचिव से आवेदन किये हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं|दिया गया नुम्बरो पर बात कर उनकी समस्या का समाधान करने में मदद करे! सरपंच@8103074418. सचिव@9406065401.
