देखो कोयल काली है पर मीठी है उसकी बोली...कविता -
ग्राम-करकेटा, पोस्ट-जोगा, थाना-उटारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अकलेश कुशवाह एक कविता सुना रहे है:
देखो कोयल काली है पर मीठी है उसकी बोली-
इसने ही तो कुक कुक कर आमो में मिसरी घोली-
कोयल! कोयल! सच बतलाओ, क्या संदेशा लाई हो-
बहुत दिनों के बाद आज फिर, इस डाली पर आई हो-
क्या गाती हो, किसे बुलाती, बतला दो कोयल रानी-
प्यासी धरती देख, माँगती हो क्या मेघों से पानी...
Posted on: Dec 04, 2017. Tags: AKLESH KUSHWAH SONG VICTIMS REGISTER
मैं दोनों आँखों से 100% विकलांग हूँ पर मुझे पेंशन नहीं मिलता क्योंकि मेरा राशन कार्ड नहीं बना है...
ग्राम-बम्हनी गढ़िया, पोस्ट-बरवाह, तहसील-सेमरिया, जिला-रीवा (म.प्र.) से दयासागर कुशवाह के साथ में आशीष बहलिया जो बता रहे है कि वे 100 प्रतिशत दोनों आँखों से दृष्टिहीन है और उनको पेंशन नहीं दिया जाता है उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास शिकायत भी किये थे तो सरपंच सचिव ने यह कहकर मना कर दिया आपका राशन कार्ड नहीं है इसलिए आपको पेंशन नहीं मिलेगा और उनकी उम्र लगभग 16-17 साल है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर इनकी समस्या का समाधान करने में मदद करें: सरपंच@9926007817, कलेक्टर@9977742118. दयासागर@9713768146.
Posted on: Nov 30, 2017. Tags: DAYASAGAR KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER
देखो कोयल काली है पर मीठी है इसकी बोली...बाल कविता
ग्राम-करकेटा, पोस्ट-जोगा, थाना-उटारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अखलेश कुशवाह एक बाल कविता सुना रहे है:
देखो कोयल काली है पर मीठी है इसकी बोली-
इसने ही तो कुक-कुक कर आमो में मीठी बोली-
कोयल-कोयल शब्द सुनाओ क्या संदेशा लाइ हो-
बहुत दिनों के बाद फिर इस डाली पर आई हो-
क्या गाती हो किसे बुलाती हो बतला दो कोयल रानी...
Posted on: Oct 09, 2017. Tags: AKHLESH KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में कुछ लोग शराब पीकर महिलाओं को परेशान करते हैं शिकायत पर कार्यवाही नहीं होती...
ग्राम-राजापुर (छत्तीसगढ़) से चिरौजी लाल कुशवाहा गाँव की कुछ महिलाओं के साथ चर्चा कर रहे हैं जो बता रहे हैं बरुवा नाला एवं वेस्ट वियर का जो निर्माण किया गया है वहां के कन्हैया लाल ढीमर और उनके साथी नशा कर महिलाओं के साथ बुरे बरताव और बुरे शब्दों का प्रयोग करते है जिससे निवासियों को आये दिन इस परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इन्होने इसके लिए शिकायत किये लेकिन कोई समाधान नहीं हुवा इसलिए वे हारकर सीजीनेट के सभी साथियों से निवेदन है कि इन नम्बरों में बातकर दबाव बनाये जिससे इनकी समस्या का निराकरण हो सके .कलेक्टर@07683242205,तहसीलदार@9893823929,पटवारी@9893587487.,स.डी.एम.@9406969079. कुशवाहा@9752312263
Posted on: Sep 10, 2017. Tags: CHIRONJILAL KUSHVAHA SONG VICTIMS REGISTER
डेढ़ माह से गाँव का ट्रांसफार्मर जला है शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं, किसान परेशान हैं...
ग्राम-खुटार, ब्लाक-मानपुर, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से रामप्रसाद कुशवाहा बता रहे हैं कि उनके गाँव में डेढ़ माह से ट्रांसफार्मर जला हुआ है जिससे किसानो का काफी नुकसान हो गया है बिल पे बिल आते जा रहे हैं और ये कह दिया जाता है कि आप लोगो बिल जमा नहीं है जबकि सभी किसानो का बिल जमा है इसके सबंध में इन्होने विद्युत विभाग,कलेक्टर कार्यालय, सी.एम.हेल्पलाइन में शिकायत किया, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फोन करके दबाव बनाये ताकि इनके गाँव में ट्रांसफार्मर लग सके | MPEB-D.E.@9425184885, मानपुर विद्युत मंडल J.E.@7089073231. रामप्रसाद कुशवाहा@9753330408.
