पीड़ितों का रजिस्टर: मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने पिता जी को मार दिया...

ग्राम-तोड़का, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से सोमडु पिता भीमा जी बता रहे हैं उनके पिताजी पूर्व में सरपंच थे| इनके पिताजी काम से बार-बार बीजापुर जाया करते थे| नक्सलीयों ने आरोप लगाना शुरू कर दिया कि पिताजी मुखबिरी का काम करते हैं और उन्हे 9 दिन तक जंगल में बंधक बनाकर रखा गया था और किसी को भी नहीं मालूम था कि कहाँ लेकर गए हैं|9 दिन के बाद इनके पिताजी को को मारकर रात को घर पर लाकर छोड़ दिए|सरकार की और से इन्हे सहायता राशि के रूप में 8 लाख रुपये मिला| संपर्क नंबर@9399953530.

Posted on: Jul 10, 2022. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: 2018 में नक्सलियों ने घर से ले जाकर उनका हत्या कर दिए...

ब्लाक दर्भा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से संतोष पोयाम बड़े भाई का नाम लक्षमण पोयाम उनके भाई को 2018 में नक्सलियों ने घर से उठा कर लेके गये एक सप्ताह उससे उधर ही रखे थे| फिर कुछ के बाद उसका हत्या कर दिए| उस समय उसका बड़े भाई का उम्र 18 उसका सादी हो गया था सादी हुए दो महीनें हुए थे| बड़े भाई के नहीं होने से घर में बहुत समस्या हो रहा है| तिन साल हो गया घटना के बाद सरकार के तरफ से कई मदद नहीं मिला न ही उन्होंने कही शिकायत किये| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6264748443.

Posted on: Jul 10, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA DISPLACED MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में विस्थापित हो कर चार साल से अधिक हो रहा है जमीन पट्टा

ग्राम-चेटपॉट,ब्लॉक-माँगापेंटा, जिला-भद्राद्रि कोतागुडेम (तेलंगाना) से श्यामला सलमान बता रहे है,कि छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में विस्थापित हो कर चार साल से अधिक हो रहा है| तेलंगाना सरकार कि और से दो-तीन एकड़ जमीन मिला था पर उस जमीन का पट्टा नहीं बनने के कारण वहां के फारेस्ट विभाग के लोग उनका जमीन को कब्सा कर लिया और पट्टा बनेगा बताकर हर घर में एक-एक हजार रूपये लिए पर आज तक पट्टा नहीं बना आदिवासी ग्रामीणों का कहना है कि तेलगाना सरकार कि और से जमीन पट्टा कि मदद कर दिया जाये तो उन आदिवसियों के लिए नई जिंदगी बन सकता है,अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है, संपर्क नंबर@6300928946.

Posted on: Jul 09, 2022. Tags: BHADRADRI DISPLACED GONDI IDP KOTHAGUDEM MANGAPENTA POLICE REGISTER TG VICTIM VICTIMS

किसान विरोधी बिल को ख़तम करने की मांग को लेकर बता रहे हैं,

भागीरथी वर्मा रायपुर (छ्त्तीसगढ़) से किसान कृषि बिल का विरोध करने बिल को ख़तम करने की मांग को लेकर हरयाडा पंजाब के किसान दिल्ली आ रहे है| और सरकार उन किसानो को रोकने के जो पुलिस की सेना को तैयार किया हुए है| ऐसे
सरकार की हम किसान कड़ी निंदा करते है|क्या मजदूर किसान किसी को इसीलिए चुनती है की सत्ता में काबिज़ होने के बाद (हिटलर) बन जाये किसान विरोधी जैसी कानून बनाये हम शासन से मांग करते है की जिस तरह आप चुनाव में किसान मजदूरो के बीच जाते है और वो बड़े सम्मान के साथ आपकी बातों को ध्यान से सुनती है तो आप सभी किसानो की बाते क्यों नही सुनना चाहते आपको सुनना पड़ेगा किसानो को दिल्ली आने देना होगा आप किसी को ऐसे नही रोक सकते अगर रोकना ही है तो किसान विरोधी कानून बनाने से रोकिये अगर ऐसा आप नही करते तो जिस प्रकार चगेज्खान का अंत हुआ वैसे ही अक भी एक दिन ज़रूर अंत होगा| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9039142049.

Posted on: Jul 09, 2022. Tags: BHAGRTHI WARMA CG INFORMATION KRISHI RAIPUR

पीड़ितों का रजिस्टर: रामेश्वर मांझी जी 19/9/2001 को नक्सलियों मार दिए...

ग्राम पंचायत-छोटेडोंगर,गढ़पारा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से भागेश्वरी मांझी पति रामेश्वर मांझी बता रहे हैं 19/9/2001 को नक्सलियों मार दिए| उनका हत्या होने के बाद उनके बच्चों ने पढाई कर रहे थे उनको पढ़ाने के लिए कोई नहीं थे| उनके चार बचें हैं, उनको सरकार के तरफ को कोई सहयोग राशी नहीं मिला है| उनको बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता| इसलिए साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं सरकार से उनको कुछ सहयोग राशी दिलाने में मदद करें: अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587164799.

Posted on: Jul 07, 2022. Tags: CG MAOIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »