हमारे पूर्वजों ने जंगल काटकर खेत बनाया, उस पर ही आज भी हम खेती कर जीवनयापन कर रहे हैं ...
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम पंचायत-दुगेली, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से रूपलाल मरावी गाँव के साथी विजय कुमार कर्मा के सांथ चर्चा कर रहे हैं ये बता रहे हैं कि इस जगह पर कई वर्ष पूर्व हमारे पूर्वज आये, पेड़ो को काटा और रहने और खेती के लिए जगह बनाया जिस पर आज भी वे खेती कर रहे हैं और कमा कर खा रहे हैं. यहाँ सागौन के पेंड़ थे तब से इस जगह पर ये काम कर अपना जीवन यापन करते हैं, अभी भी आसपास घना जंगल है यहां पर आदिवासी जाति मुख्यतः निवास करते हैं सभी मिल जुल कर किसी भी विशेष काम को करने के लिए समय तय करते हैं जैसे कि कब देवी देवता का पूजन करना सांथ ही और अपने रीति परंपराओं को मानते हुए ये अपना जीवन जीते हैं |
Posted on: Nov 06, 2017. Tags: ROOPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
पानी की समस्या लेकिन अधिकारी कहते हैं नक्सली हमला हुआ इसलिए यहाँ कोई काम नहीं होगा...
ग्राम-श्यामगिरी, जिला-दन्तेवाड़ा, (छत्तीसगढ़) से लकमाराम कुर्राम, मोदाराम कुर्राम, हरीश कुमार नेताम मंगलराम कुर्राम बता रहे हैं हमारे गाँव में पानी की समस्या है गर्मी के समय में ये ढोल (जिसे बजाते है) में पीने के पानी को रखते हैं, इस संबंध इन्होने ग्राम सभा, जनपद में अपनी बात को रखा, जब यहां काम नहीं हुआ तब इन्होने जिले में आवेदन किया लेकिन कलेक्टर द्वारा जवाब मिला कि नक्सली हमला हुआ है इसलिए यहां कोई भी काम नहीं किया जायेगा तब से आज तक इस पर कोई काम नही हुआ है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों में बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें: सरपंच@9684628590,उपसरपंच@7587459295, PHE@9425592550.
Posted on: Nov 06, 2017. Tags: DHANSAY MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
पांडे बाई चोमबारी व्यवाले दातिन चंगनया काल...गोंडी गीत -
मरकानार पारा, ग्राम-डेगलरास, पंचायत-तुडपरास, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सुकुलदाई, चौमरिन, उर्रे एक गोंडी गीत सुना रहे है:
पांडे बाई चोमबारी व्यवाले दातिन चंगनया काल-
संग-संग दाकट चंगनया काल-
सोमबारी बेबले दातिन बेबाले दातिन-
संग-संग दाकट चंगनया काल-
पांडे बाई चोमबारी व्यवाले दातिन चंगनया काल...
Posted on: Nov 06, 2017. Tags: SONG SUKULDAI CHOUMRIN URRE DANTEWADA VICTIMS REGISTER
आवास बने 2 साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक हम लोगों को इंदिरा आवास का पैसा नहीं मिला...
ग्राम पंचायत-डेगलरास, मोहल्ला-मरकानार, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मण नाग और संतू बता रहे हैं कि इन्हें इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत घर मिला था जिसका निर्माण कार्य पूरा हुए 2 साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक इसका पैसा नहीं मिला है इन्होने इस संबंध में कई बार अधिकारियों के सामने आवेदन निवेदन किया, जिस पर अभी तक कोई कारवाही नहीं की गई है इसलिए ये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर इनका आवास योजना का पैसा दिलाने में मदद करें : सरपंच@8827826099, सचिव@8120492032, CEO@9669577888, कलेक्टर@9179530000. लक्ष्मण नाग@8269500650.
Posted on: Nov 06, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE DANTEWADA VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले के एक मात्र हैण्डपम्प में 5 साल से लाल पानी निकल रहा, दूर से पानी लाकर पीते हैं...
मरकानार पारा, ग्राम-डेगलरास, पंचायत-तुडपरास, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से विश्वनाथ, बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 8 में एक ही हैण्डपम्प है और उसमे 5 वर्ष से लाल पानी निकल रहा है जिसके कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं और ये लोग आधा किलोमीटर दूर से दूसरी जगह से पानी लाकर पी रहे है | इसके लिए उन्होंने कई जगह शिकायत किये लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने का अनुरोध करें: P.H.E. विभाग K.K. हिरवानी@9406003307, सरपंच@8827826099, सचिव@8120492032. अधिक जानकारी के लिए गाँव में संपर्क@7646984080.





