रोगी को जल्द हास्पिटल लाने का प्रयास करता हूँ जब उनकी तकलीफ दूर होती है अच्छा लगता है...

ग्राम पंचायत -हुक्काम जोड़राज तालुका-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से हसेंन दुगाराम मंडेगा बता रहे है:कि 2012 से आरोग्य विभाग में ड्राइवर का काम करता हूँ| मेरा सैलरी 3500 रूपए है जब हमे कही कोई इमर्जन्सी केस का खबर होता हैतो हम उन्हें जल्द से जल्द हास्पिटल लाने का प्रयास करते है जब इनकी तकलीफ दूर होता है तो हमें बहुत अच्छा लगता है हमारे घर के लोग भी हमारे इस काम से बहुत खुश है|हम चाहते है कि सभी ऐसे ही एक-दुसरे का मदद करते रहें तो बहुत ख़ुशी होगी और सबका मदद होगा |

Posted on: May 29, 2020. Tags: HASEN DUGGARAM MADENGA BHAMRAGAD GADCHIROLI MH SONG STORY VICTIMS REGISTER

Little bird little bird can you sing: लता नारायण मडावी द्वारा एक अंग्रेजी कविता...

नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से लता नारायण मडावी एक अंग्रेजी कविता सुना रही है :
Little bird little bird can you sing-
No I can’t sing-
Little bird little bird, can you fly-
Yes I can Yes I can I can fly-
Elephant, elephant can you fly-
No I can’t, No I can’t I can’t fly…

Posted on: May 29, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH ENGLISH POEM LATA NARAYAN MADAVI

हमारा गाँव अभी तक राजस्व ग्राम नहीं हुआ है जिसके कारण लोगों को बहुत परेशानी होती है...

ग्राम हारेगुडा-ग्राम पंचायत ढोडराज-तालुका-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से रामेश पुंगाटी, राजू पुंगाटी बता रहे है कि उनके गाँव में अभी तक राजस्व ग्राम नहीं हुआ है |जब भी हमारे गाँव में कोई शासन का योजना आता है तो दूसरे पंचायत से पैसा सेक्सन होता है जिसके कारण लोंगो को बहुत परेशानी होता है इसके लिए यहाँ के लोग ग्राम सभा और कलेक्टर आफिस में कई बार आवेदन लगाया है पर कोई सुनवाई नहीं हुआ इसलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अपील करते है कि अधिकारीयों से बात करके इनके गाँव को राजस्व ग्राम बनवाने में मदद करें ताकि शासन के योजनाओं का लाभ उठा सकें संपर्क नम्बर@7588717153 (168484)

Posted on: May 29, 2020. Tags: RAMESH PUNGATI RAJUPUNGATI BHAMRAGAD GADCHIROLI MH STORY

लॉकडाउन के समय सभी के जनधन खाते में सरकार से पैसा आया है पर मेरे अकाउंट में नहीं आया...

भामरागढ़, जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से शुशीला धुर्वे बर्मन बता रहे है कि सरकार द्वारा लॉकडाउन में सभी को सहायता राशि दी जा रही है, लेकिन मुझे नहीं मिल रहा है मै एक मजदूर हूँ , घर में मै अकेली हूँ | लोगों के जनधन खातें में ये सहायता आ चुकी है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील है , मुझे भी सरकार द्वारा दी जा रही सहायता राशि और राशन दिलाने में मदद करें @9404534292 (168759)

Posted on: May 29, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH CORONA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

माडिया बोलने वाले बच्चों को शिक्षक मराठी में पढ़ाते है तो उन्हें कई वर्ष तक कुछ समझ नहीं आता...

ग्राम-पंचायत, जुव्वी, तालुका- भामरागड जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र) से जैनी पुंगाटी मोहन यादव को माड़िया गोंडी भाषा में बता रही है कि जो स्थानीय माडिया बोलने वाले बच्चे है उन्हें शिक्षक मराठी में पढ़ाते है तो उन्हें कई वर्ष तक समझ में नहीं आता कुछ बच्चे डर से या ना समझ पाने के कारण स्कूल जाना छोड़ देते है कुछ लोग धीरे-धीरे सीखकर आगे पढाई करते है ये चाहते है यदि यहां के स्कूलों में माडिया स्थानीय भाषा में पढाई जाए तो सब बच्चे पढ सकते |

Posted on: May 29, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI EDUCATION JAENIPUNGATI MADIA MH

« View Newer Reports

View Older Reports »