हमारे गाँव में एक भी हैण्डपम्प नहीं है, दो किलोमीटर दूर से नाले का गंदा पानी लाकर पीते हैं...
ग्राम पंचायत-तेलियापानी लेद्रा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से राजेश्वरी, जीवनबाई, कुमारो बता रही है कि उनके गांव में एक भी हैण्डपम्प नही हैं, 2 किलोमीटर दूर झरिया से पानी लाकर पीते है वह भी गन्दा रहता है पानी साफ़ नही मिलता. 10-15 घर की बस्ती है हैण्डपम्प लगवाने के लिए ग्राम पंचायत और कलेक्टर के पास आवेदन भी किये लेकिन कोई नहीं सुनवाई हुआ. इसीलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहे है, इन नम्बरों में बात पर हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: सचिव@9109560519, उपसरपंच@9644741264, PHE विभाग@9893883154. संपर्क@7909508668.
Posted on: May 31, 2018. Tags: MANIKPURI MITHLESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
बलरामपुर के हो बलरामपुर के सावन रेडियो हे बाटे बलरामपुर के...
बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से सुनील कुमार सामुदायिक रेडियो पर आधारित एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं :
बलरामपुर के हो बलरामपुर के सावन रेडियो हे बाटे बलरामपुर के-
खेत-खलिहान के बात आपन बोला-
रीति-रिवाज संस्कृति के बात आपन खोला-
सामुदायिक रेडियो है ग्रामीण सबके-
सावन रेडियो हे बाटे बलरामपुर के-
गाँव-जवार के बात है निराली-
स्व-सहायत समूह बनाके कोइ बैठे ना खाली-
वैकल्पिक मीडिया है भाए सबके-
सावन रेडियो हे बाटे बलरामपुर के...
Posted on: May 30, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड था लेकिन 6 महीना पहले नाम कट गया, अब चावल नहीं मिलता, बहुत दिक्कत है...
ग्राम-केरहसी, पंचायत-डांड अमोरनी, ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से जगदीश कुमार बता रहे हैं घर में सदस्यों की संख्या चार है पहले राशन कार्ड था लेकिन बीच में किसी कारण से कट गया है जिससे उन्हें बहुत समस्या होती है उन्होंने कई बार सचिव और सम्बंधित अधिकारीयों को आवेदन दिए अब 6 माह हो रहा है कोई सुनवाई नहीं हुई है इनका उचित मूल्य दूकान क्रमांक 392013020 है जहाँ ये पहले चावल लेते थे. ये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं कृपया इन अधिकारियों को फोन कर मदद करें: सचिव@9165966050.कलेक्टर@9826443377.
Posted on: May 28, 2018. Tags: JAGDEESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
कुछ लोगों ने हमारे नक्सली होने का आरोप पुलिस के पास लगाया है, पुलिस कृपया जांच करे...
जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सुरेश कर्मा, सुंदर कश्यप (सरपंच संघ अध्यक्ष) बता रहे है एक मामले की जानकारी लेने के लिए थाने आये है, लेकिन थाने में कोई नही है, ख़ाली कुर्सिया पड़ी है, कुछ गैर आदिवासियों द्वारा आदिवासियों के खिलाफ़ नक्सली होने की शिकायतें की जा रही है, इसी संदर्भ में अनुसूचित जाति/जनजाति थाने में जानकारी लेने आये है, मगर यहाँ कोई नही है. कुछ नेताओं द्वारा हमारे खिलाफ झूठी शिकायत की गई है, उसकी जाँच हेतु पहुंचे है| कृपया सीजीनेट के साथियों से मांग है कि, मामले की सही से जाँच हो इसके लिए यहाँ के पुलिस अधीक्षक से बात कर मदद करे.पुलिस अधीक्षक@9685324290.ललित सोढ़ी@7470340808
Posted on: May 28, 2018. Tags: LALIT KUMAR SODHI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
मोर छठवां साल होई गइलक रे, एडमिशन कराइ दे...शिक्षा जागरूकता गीत
ग्राम-भवानीपुर, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से डीएस कुमार बबलू सिंह एक जागरूकता गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
मोर छठवां साल होई गइलक रे-
हे बाबा ! हे दादा ! नाम लिखाइ दे-
एडमिशन कराइ दे-
सबके देखों ना तो मोर मन लागेला-
चलिके बी.ए. बलरामपुर पढ़ेला-
ऊ स्कूल के अब आपन मान ले लो रे-
हे बाबा ! हे दादा ! नाम लिखाइ दे...



